पहली महिला राष्ट्रपति की आस
Outlook Hindi|August 19, 2024
चुनाव 'को सौ दिन से भी कम रह गए हैं और कमला हैरिस का चुनाव जोर पकड़ रहा है, लेकिन दक्षिणपंथी ताकतों की चुनौती भी कम नहीं
सीमा गुहा
पहली महिला राष्ट्रपति की आस

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की बिसात अब बिछ चुकी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर लिया है और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को समर्थन दे दिया है। अपने ऊपर गोलीबारी की घटना के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जब बाइडन के ऊपर बढ़त लेते दिख रहे थे, ऐसे में बाइडन का कदम पीछे खींच लेना अब चुनाव को ट्रम्प के लिए मुश्किल बना सकता है और उन्हें नई रणनीति तैयार करनी पड़ सकती है। कमला हैरिस को अब तक डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। संभव है कि अगस्त में होने वाले पार्टी के सम्मेलन के बाद यह घोषणा की जाए। कमला के अलावा कई अन्य प्रत्याशी भी नामांकन की दौड़ में हैं, जिनमें एक हैं वेस्ट वर्जीनिया से सीनेटर जो मंचिन। पहले वे डेमोक्रेट थे लेकिन अब निर्दलीय हैं। वे दोबारा डेमाक्रेटिक पार्टी में आने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि हैरिस के नामांकन को वॉशिंगटन में बैठी सत्ता द्वारा किसी राज्याभिषेक की शक्ल में थोपा नहीं जाना चाहिए बल्कि इसकी उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत हैरिस को पार्टी के साथ पंजीकृत 3,900 डेलिगेट चुनेंगे, जिन्हें पहले बाइडन को चुनना था। उसके बाद पार्टी के सुपर डेलिगेट, वरिष्ठ पदाधिकारी मिलकर हैरिस के नाम पर मुहर लगाएंगे। नवंबर में प्रस्तावित चुनाव के चलते इस प्रक्रिया के लिए अब समय कम बचा है। कमला उप-राष्ट्रपति हैं ही, इसलिए उनके प्रत्याशी चुने जाने की संभावना ज्यादा है। बाइडन के समर्थन के बाद देश भर से डेमोक्रेट सीनेटरों और पार्टी के बड़े चेहरों का समर्थन उन्हें मिलने लगा है।

अगर कमला राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी चुन ली गईं, तो यह कुछ रूढ़ियों को तोड़ने वाला साबित होगा और कुछ नई चुनौतियां भी खड़ी करेगा। भारतीय मां और अफ्रीकी पिता की संतान कमला हैरिस हमेशा से ऐसे तंत्र के खिलाफ रही हैं, जो इन समूहों से भेदभाव बरते जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ट्रम्प ऐसे ही तंत्र को अपना एजेंडा बनाकर भेदभाव की राजनीति का दोहन करते रहे हैं। जैसे, ट्रम्प का खेमा कमला हैरिस की हंसी का मजाक उड़ाता है क्योंकि वे खुलकर हंसती हैं।

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 19, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 19, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من OUTLOOK HINDI مشاهدة الكل
दिल्ली से निकलती सियासत
Outlook Hindi

दिल्ली से निकलती सियासत

आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
अरविंद नहीं, कमल
Outlook Hindi

अरविंद नहीं, कमल

मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
निराशा और विनाश के बीच
Outlook Hindi

निराशा और विनाश के बीच

इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
गेमिंग का नया युग
Outlook Hindi

गेमिंग का नया युग

सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
आया गया अडा
Outlook Hindi

आया गया अडा

पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
अमन के दावों पर मौतें भारी
Outlook Hindi

अमन के दावों पर मौतें भारी

घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल

time-read
6 mins  |
March 03, 2025
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
Outlook Hindi

आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम

महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
भविष्य का रास्ता
Outlook Hindi

भविष्य का रास्ता

असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा

time-read
4 mins  |
March 03, 2025
ट्रम्प की जल्दबाजी
Outlook Hindi

ट्रम्प की जल्दबाजी

पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?

time-read
7 mins  |
March 03, 2025
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
Outlook Hindi

जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही

time-read
9 mins  |
March 03, 2025