يحاولGOLD- Free

क्या विचहंट का शिकार हो रहे रणवीर और समय रैना
Sarita|March First 2025
इंटरनैट के जमाने में कंटेंट का क्या कोई देश है? क्या आप सोशल मीडिया से पारिवारिकता की उम्मीद लगा कर बैठे हैं? सोशल मीडिया पहले ही गटर बन चुका है. सब के पास चॉइस है अपनी पसंद का कंटेंट देखने की और न देखने की. फिर रणवीर और समय रैना से कैसी उम्मीद ?
- रोहित
क्या विचहंट का शिकार हो रहे रणवीर और समय रैना

शोल मीडिया पर अचानक 'हाय अश्लीलता, हाय अश्लीलता' का रोना चलने लगा है. क्या आप यकीन कर पाएंगे यह उस देश में हो रहा है जहां के टॉप 6 शहर दुनिया के टॉप 10 पोर्न देखने वाले शहरों में से बन चुके हैं. दिल्ली, पुणे, मुंबई, कोलकाता, उन्नाव और बेंगलुरु।

जहां मिल्फ, चाइल्ड, टीनएज पोर्नोग्राफी देखने वालों की भारी संख्या है. जिस के कीवर्ड में 'चचेरी बहन की **', 'सौतेली मां की **', 'सौतेली बहन के साथ **', 'कामवाली', 'पड़ोसवाली' यही सब होता है. यह अचानक उस देश में मुद्दा बन गया है जहां रेप के सब से ज्यादा मामले सामने आते हैं और इस के मुकाबले काफी कम कन्विक्शन की दर. यह उस देश का मुद्दा बन गया है जहां दुनिया में सब से ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं।

सवाल यह कि अचानक देश अश्लीलता विरोधी कैसे हो गया ? जो युवा गलीनुक्कड़ों पर किलोकिलो भर गालियां परोसता है वह गाली विरोधी कैसे हो गया वह भी उस सोशल मीडिया में जहां का बाजार ही इसी पर टिका है. सवाल यह भी कि मांबहनों की गालियों में, अर्धनग्न रील्स खोजने, उन्हें लाइक व फॉलो करने वालों, गालियों में विभिन्नता, स्वाद और चटखारे ढूंढने वाले देश में आखिर ऐसी कौन सी अश्लीलता विरोधी लहर अंदर ही अंदर पनप रही थी कि अचानक आ कर फूट पड़ी ?

मामला 'इंडियाज गौट लेटेंट' का है. विवाद इस के कंटेंट का और लपेटे में इस के होस्ट हैं. ऐसा शो जिस का कोई पौइंट नहीं लेकिन पौपुलैरिटी में इस ने अच्छेअच्छों को धो दिया. बात इस की डार्क कौमेडी की जो मानी गई कि सब के लिए नहीं है, क्योंकि इसे पचाना और पचा कर त्याग देना आसान नहीं. मगर जेनजी और मिलेनियल्स ने इसे हाथोंहाथ लिया. हर एपिसोड पर लगभग 3 करोड़ व्यूज मिले. इस का होस्ट समय रैना, विवादित ही सही, आइडियल बन गया और सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हुआ।

यह शो शुरू से ही सुर्खियों में तो रहा ही पर बड़ा विवाद इन्फ्लुएंसर रणवीर अलाहबादिया की उस टिप्पणी पर मचा जिस ने क्रिएटिव फील्ड को ले कर फिर से अलग बहस छेड़ दी. रणवीर ने शो में आए एक कंटेस्टेंट से उस के पैरेंट्स के सैक्स संबंध पर ऐसा सवाल किया कि यह आग की तरह वायरल हो गया और मामला अश्लीलता परोसने तक पहुंच गया।

هذه القصة مأخوذة من طبعة March First 2025 من Sarita.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة March First 2025 من Sarita.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من SARITA مشاهدة الكل
धर्म पर बनी 5 बौलीवुड फिल्में
Sarita

धर्म पर बनी 5 बौलीवुड फिल्में

फिल्ममेकर्स कुछ नया और बड़ा करने के लिए धार्मिक फिल्मों का सहारा लेते हैं. ये दर्शकों के बीच खूब पसंद भी की जाती हैं. बौलीवुड में ऐसी कुछ फिल्में हैं जो काफी विवादों में रहने के बावजूद छप्परफाड़ कमाई कर चुकी हैं.

time-read
4 mins  |
March First 2025
झूठा दंभ
Sarita

झूठा दंभ

नौकरी को हलके में लेने वाले सुकेश के साथ एक दिन कुछ ऐसा घटित हुआ कि उस के पास सिवा पछताने के और कुछ नहीं बचा था.

time-read
5 mins  |
March First 2025
बौडी आप की हक आप का
Sarita

बौडी आप की हक आप का

एकदूसरे के लिए प्रेम दर्शाना गलत नहीं है, लेकिन पब्लिक प्लेस में कई लोग अश्लीलता की हद पार कर देते हैं, जिस से आसपास के लोग अनकंफर्टेबल हो जाते हैं. ऐसे में लड़कियों को खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि पब्लिक प्लेस में ऐसी हरकतों के वीडियोज सैकंड्स में वायरल हो सकते हैं या वीडियोज बना कर उन लोगों को ब्लैकमेल किया जा सकता है.

time-read
8 mins  |
March First 2025
उर्दू से नफरत क्यों
Sarita

उर्दू से नफरत क्यों

किसी भाषा को पैदा होने, बढ़ने और समृद्ध होने में सदियों का समय लगता है. और किसी भाषा को मिटा कर कोई समाज या कोई देश कभी समृद्ध नहीं हुआ. भाषा को औजार बना कर दो संप्रदायों के बीच नफरत पैदा करने वालों को कोई बताए कि कठमुल्लापन उर्दू की देन नहीं, बल्कि सरकार की घटिया शिक्षा नीतियों की देन है, जो देश के बच्चों को एकसमान बेसिक शिक्षा तक उपलब्ध कराने में नाकाम है.

time-read
5 mins  |
March First 2025
वोटोक्रेसी नहीं डैमोक्रेसी चाहिए
Sarita

वोटोक्रेसी नहीं डैमोक्रेसी चाहिए

लोकतंत्र वोट देने और लेने तक सीमित रह गया है. जनता, जिसे कभी सत्ता का मुख्य बिंदु माना जाता था, अब सिर्फ एक दिन भूमिका निभाती है. वोटोक्रेसी व डैमोक्रेसी का फर्क धुंधलाता जा रहा है. आइए समझते हैं कि कैसे लोकतंत्र का रूप बदलते वक्त के साथ अपने माने खो रहा है. दि

time-read
7 mins  |
March First 2025
प्रकृति की मौत और भगवा होता ओडिशा
Sarita

प्रकृति की मौत और भगवा होता ओडिशा

है तो यह सीधीसादी कौम्पलैक्स लवस्टोरी और उस के बाद प्रेमी द्वारा प्रेमिका को ब्लैकमेल व प्रताड़ित करने की एक दुखद दास्तां जिस पर अब भगवा इबारत लिखी जा रही है.

time-read
8 mins  |
March First 2025
सोसाइटीज में पैर पसारते मंदिर
Sarita

सोसाइटीज में पैर पसारते मंदिर

आजकल हर सोसाइटी में मंदिर होना आम बात हो चली है. इस की आड़ में सोसाइटी में रहने वालों से मनमाना चंदा और भांतिभांति के कार्यक्रमों के नाम पर पैसे ऐंठे जा रहे हैं. लाउडस्पीकर का शोर और फुजूल का हल्लागुल्ला तो अलग बात है.

time-read
5 mins  |
March First 2025
भाभी, न मत कहना
Sarita

भाभी, न मत कहना

सुवित को अपने सामने देख समीरा के होश उड़ गए. अपने दिल को संभालना मुश्किल हो रहा था उस के लिए. वक्त कैसा खेल खेल रहा था उस के साथ?

time-read
4 mins  |
February Second 2025
शादी से पहले जब न रहे मंगेतर
Sarita

शादी से पहले जब न रहे मंगेतर

शादी से पहले यदि किसी लड़की या लड़के की अचानक मृत्यु हो जाए तो परिवार वालों से अधिक ट्रौमा उस के पार्टनर को झेलना पड़ता है, उसे गहरा आघात लगता है. ऐसे में कैसे डील करें.

time-read
4 mins  |
February Second 2025

نحن نستخدم ملفات تعريف الارتباط لتقديم خدماتنا وتحسينها. باستخدام موقعنا ، فإنك توافق على ملفات تعريف الارتباط. يتعلم أكثر