40 साल की नेहा अकसर जींस या शौर्ट्स के साथ टी शर्ट पहन कर पार्क में टहलने निकल जाती. कभी स्टाइलिश वनपीस पहन कर हमउम्र पुरुषों के दिलों पर छुरियां चलाती तो कभी अपने बच्चों की उम्र के लड़केलड़कियों के साथ ठहाके लगाती. वह अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ कई बार साइकिल या बाइक पर रेस भी लगाती. एक दिन तो वह अपनी बांहों में टैटू बनवा कर आई. उस की उम्र की महिलाएं उसे अजीब नजरों से देखतीं क्योंकि महल्ले की बाकी महिलाएं ये सब करने की सोच भी नहीं सकती थीं.
नेहा अपने पति के साथ रहती थी और बेटा बैंगलुरु में जौब कर रहा था. पति के जाने के बाद घर में ज्यादा काम नहीं रहता था सो वह अपनी जिंदगी अपनी मरजी से जी रही थी. वह योग और फिटनैस क्लासेज भी जाती थी. इस उम्र में भी उस ने खुद को बहुत फिट और ऐक्टिव बना रखा था. उस की उम्र की महिलाएं जहां उस से जलतीं और चिढ़तीं थीं वहीं पुरुष उसे तारीफ की नजरों से देखते. नेहा अपनी जिंदगी पूरे जोश और उत्साह के साथ जी रही थी. इस वजह से उस के चेहरे पर भी उम्र की छाप नजर नहीं आती थी. उस के चेहरे की ग्लोइंग स्किन और स्वीट स्माइल से कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता था.
अकसर ऐसा माना जाता है कि अधेड़ उम्र में लोगों का व्यवहार रूखा और चिड़चिड़ा हो जाता है. जीवन के प्रति उत्साह कम हो जाता है और नकारात्मक सोच हावी होने लगती है. लेकिन सच तो यह है कि अधेड़ उम्र के लोग असल में अन्य उम्र के लोगों की तुलना में ज्यादा सकारात्मक होते हैं. एक हालिया शोध के अनुसार 40 से 60 साल की उम्र के लोग युवाओं और बुजुर्गों की तुलना में कहीं ज्यादा सकारात्मक होते हैं.
जीवन मूल्य और संतुष्टि
अमेरिका और नीदरलैंड में 30 हजार लोगों पर किए गए शोध के मुताबिक अधेड़ उम्र के लोग जीवन में अच्छी चीजें होने को ले कर ज्यादा सकारात्मक होते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अधेड़ लोग जो अपने जीवन में मूल्यों और संतुष्टि को ज्यादा कीमती समझते हैं वे अच्छी बातों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं.
هذه القصة مأخوذة من طبعة January First 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January First 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ
फिल्म इंडस्ट्री प्यार के लिए जान देने वाली प्रेमिका या प्रेमी की प्रेमगाथा फिल्मों में तो दिखाते हैं, मगर असल जिंदगी में इनका प्यार कैसा होता है, क्या जानना नहीं चाहेंगे.....
बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक
एक नृत्य निर्देशक के रूप में शबीना ने न सिर्फ नाम बल्कि पैसा भी कमाया. जानिए, कुछ दिलचस्प बातें खुद उन्हीं से....
ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा
टांगों व जांघों पर मकड़ीनुमा नीली नसों से कैसे नजात पाएं, जरूर जानिए...
इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास
कुदरती नजरों और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस्तांबुल की सैर पर जाइए...
नकली बारिश राहत या नुकसान
नकली बारिश कैसे होती है और इस के फायदे और नुकसान क्या हैं, एक बार जानिए जरूर...
राजस्थानी जायकों की बात निराली
राजस्थान न सिर्फ पर्यटन के लिए, बल्कि अपने विशिष्ट पहनावे और खानपान के लिए भी खासा मशहूर है.....
एक नई भाषा है इमोजी
जब शब्द कम पड़ जाएं तो इमोजी उन्हें किस तरह पूरा कर देती है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका
आजकल ठगी का नया ट्रेंड चला है, जिसे औनलाइन अरेस्ट कहते हैं. क्या है यह और कैसे आप इस के शिकार बन सकते हैं, जानिए.....
क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं
जब आप को हो गया हो प्यार मगर पेरैंट्स इस मैरिज के लिए न हों तैयार, तो फिर क्या करें....
टेस्ट में टिवस्ट
फ़ूड रेसिपीज