बरखा बिष्ट का जन्म और पालनपोषण बहिसार, हरियाणा के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता और पुणे से की. ग्रैजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही बरखा ने मौडलिंग करना शुरू कर दिया था. 2000 में बरखा ने एनडीए क्वीन ब्यूटी पेजैंट में भाग लिया और विनर बनीं, जिस से बरखा को अभिनय के क्षेत्र में आने की प्रेरणा मिली. मौडलिंग में आने के बाद बरखा ने अभिनय के क्षेत्र में जाने का फैसला किया, लेकिन उन के पिता को यह मंजूर नहीं था.
मगर उन की इच्छा के विरुद्ध अभिनय में अपना कैरियर बनाने के लिए मुंबई चली आईं. तब उन के पिता ने उन से तब बात करना बंद कर दिया और 2 महीने तक बात नहीं की. फिर उन की मां और बहन के समझाने के बाद उन के पिता मान गए.
मुंबई में रहने के दौरान बरखा ने टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' में उदिता का किरदार निभाया. इस के बाद उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की, ' 'क्या होगा निम्मो का' और 'काव्यांजलि' जैसे कई शो में कैमियो की भूमिका की.
प्यार और शादी
काम के दौरान बरखा का परिचय अभिनेता और कोस्टार इंद्रनील सेनगुप्ता से हुआ. फिर प्यार हुआ और शादी कर ली. इंद्रनील से शादी से पहले उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी करण सिंह ग्रोवर से सगाई की थी, लेकिन यह रिश्ता 2006 में समाप्त हो गया था. इंद्रनील से शादी के बाद बरखा एक बेटी मीरा की मां बनीं, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते 2021 में दोनों अलग हो गए.
अभिनय के अलावा बरखा ने 'कौमेडी सर्कस के अजूबे' और 'पौपकौर्न' जैसे शो को भी होस्ट किया. 2008 में डांस शो 'सास बनाम बहू' में उन्होंने एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया. बरखा बिष्ट 2010 की बौलीवुड फिल्म 'राजनीति' के 'इश्क बरसे...' गाने में भी दिखाई दी.
बरखा की हौरर फिल्म '1920: हौरर्स औफ द हार्ट' रिलीज हो चुकी है, जिस में उन्होंने मां की भूमिका निभाई है. उन्होंने खास गृहशोभा के लिए बात की.
आइए, जानते हैं बरखा की जर्नी और सिंगल मदर बनने की कहानी उन की जुबानी:
هذه القصة مأخوذة من طبعة July Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ
फिल्म इंडस्ट्री प्यार के लिए जान देने वाली प्रेमिका या प्रेमी की प्रेमगाथा फिल्मों में तो दिखाते हैं, मगर असल जिंदगी में इनका प्यार कैसा होता है, क्या जानना नहीं चाहेंगे.....
बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक
एक नृत्य निर्देशक के रूप में शबीना ने न सिर्फ नाम बल्कि पैसा भी कमाया. जानिए, कुछ दिलचस्प बातें खुद उन्हीं से....
ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा
टांगों व जांघों पर मकड़ीनुमा नीली नसों से कैसे नजात पाएं, जरूर जानिए...
इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास
कुदरती नजरों और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस्तांबुल की सैर पर जाइए...
नकली बारिश राहत या नुकसान
नकली बारिश कैसे होती है और इस के फायदे और नुकसान क्या हैं, एक बार जानिए जरूर...
राजस्थानी जायकों की बात निराली
राजस्थान न सिर्फ पर्यटन के लिए, बल्कि अपने विशिष्ट पहनावे और खानपान के लिए भी खासा मशहूर है.....
एक नई भाषा है इमोजी
जब शब्द कम पड़ जाएं तो इमोजी उन्हें किस तरह पूरा कर देती है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका
आजकल ठगी का नया ट्रेंड चला है, जिसे औनलाइन अरेस्ट कहते हैं. क्या है यह और कैसे आप इस के शिकार बन सकते हैं, जानिए.....
क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं
जब आप को हो गया हो प्यार मगर पेरैंट्स इस मैरिज के लिए न हों तैयार, तो फिर क्या करें....
टेस्ट में टिवस्ट
फ़ूड रेसिपीज