Versuchen GOLD - Frei
आधी आबादी से आस
India Today Hindi
|May 03, 2023
भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को लुभाने के के लिए किस स्तर की तैयारी में लगी है

पिछला आम चुनाव कई ऐतिहासिक उलटफेरों का गवाह रहा. 2019 में भाजपा अपने पहले के प्रदर्शन को जबरदस्त तरीक से सुधारते हुए लोकसभा में 303 सीटें जीतने में कामयाब रही. वहीं कांग्रेस एक और अपमानजनक हार के साथ 52 सीटों पर अटक गई. लेकिन यहां एक और मोर्चे पर भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी थी. तब पहली बार भाजपा को देश में सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं के वोट मिले थे. इससे पहले यह दर्जा कांग्रेस को हासिल था.
चुनाव आयोग के मुताबिक 2019 के चुनाव में कुल 66.8 फीसद मतदान हुआ था और इसमें महिलाओं और पुरुषों की करीब-करीब आधी भागीदारी थी. इस चुनाव में भाजपा को कुल 37 फीसद वोट मिले थे और महिलाओं के लगभग 36 फीसद वोट उसकी झोली में आए, जिससे वह इस मतदाता वर्ग की सबसे पसंदीदा पार्टी बनकर उभरी. इसके मुकाबले कांग्रेस को सिर्फ 20 फीसद महिला मतदाताओं ने तरजीह दी थी.
भाजपा की तरफ महिलाओं का झुकाव अनायास भी नहीं लगता. 2014 के बाद केंद्र सरकार ने ऐसी कई योजनाएं शुरू की थीं, जिनकी बड़ी लाभार्थी महिलाएं रहीं. महिलाओं को पार्टी और सरकार में जगह भी दी गई थी. इसके अलावा एक अहम बात यह भी रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाहे-बगाहे कई मौकों पर 'नारी शक्ति' का जिक्र करते रहे हैं. पार्टी अपनी सफलता में महिलाओं के योगदान को स्वीकार भी करती है जैसे बीते साल मार्च में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद में प्रधानमंत्री मोदी का कहना था, "हमारी इस जीत की सारथी महिलाएं रहीं."
हालांकि अब लगता है कि भाजपा महिलाओं के इस झुकाव को 2024 में पुख्ता तरीके से भुनाने की राह पर कमर कस चुकी है. पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते अभी से कई स्तरों पर काम शुरू कर दिया है. जनवरी, 2023 में नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री और भाजपा के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा भी था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी से बड़ी संख्या में महिलाओं को अपने पक्ष में लाने के लिए काम करना चाहिए.
Diese Geschichte stammt aus der May 03, 2023-Ausgabe von India Today Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON India Today Hindi

India Today Hindi
पइयां-पइयां आती हैं कहानियां
ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर अब अपनी फिल्म कटहल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का जश्न मना रहीं
1 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
52 लाख लोग डकार रहे थे गरीबों का निवाला!
अपात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर करने के अभियान के तहत 25 लाख लोगों ने नाम लिया वापस, तो 27 लाख ने नहीं कराई ई-केवाइसी
6 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
खिलाडियों की किस्मत से ऐसा खेल!
अपर्याप्त बुनियादी ढांचा, अनमने अंदाज की कोचिंग और खराब योजना से उत्तर प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों का यूपी के स्पोर्ट्स कालेजों से उठा भरोसा. सीटें भर नहीं रहीं. स्थाई प्रिंसिपल तक नहीं
9 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
इस ट्रंप का क्या करें?
ट्रंप ने दंडात्मक तौर पर 50 फीसद टैरिफ का ऐलान किया. सरकार राष्ट्रीय हितों के बारे में सोचते हुए नपी-तुली और संतुलित प्रतिक्रिया के पक्ष में
6 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
बाली उम्र में यौन संबंध के तकाजे
यौन संबंधों को लेकर नैतिक हाय-तौबा मचाने की जगह हमें सहमति से बने संबंधों में किशोरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए
3 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
धर्मांतरण कानून पर तन उठीं भौंहें
महाराष्ट्र और गोवा 'लव जिहाद' और 'चावल के कट्टे' का लालच देकर कराए जाने वाले धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रहे. मगर अल्पसंख्यकों को इसकी मंशा पर भरोसा नहीं. उनका अंदेशा है कि समाज पर इसका खौफनाक असर होगा
3 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
मोहन राज में अफसर बने चक्करघिन्नी
समीकरण देखिए जरा: 19 महीने, 19 नौकरशाह. मुख्यमंत्री कार्यालय में आखिर क्यों इतनी तेज आवाजाही है. इसकी वजह क्या है?
2 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
नई उम्र की नई फसल
शुभमन गिल की अगुआई में जुझारु नौजवानों की करामाती जमात पूरी धमक के साथ नए जमाने की टीम के रूप में उभरी
8 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
फिर वही कुदरत का जानलेवा कहर
पहाड़ों ने फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है.
1 mins
August 20, 2025

India Today Hindi
हंगामा है यूं बरपा...
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और मसौदा मतदाता सूचियों से उपजा यह आरोप कि बिहार में लाखों लोग मताधिकार से वंचित हो सकते हैं. वैसे अभी स्पष्ट नहीं कि इसका कैसा और क्या असर होगा
10 mins
August 20, 2025