![तूफानी तिकड़ी तूफानी तिकड़ी](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1701151327/articles/k8NfozCzZ1701156459714/1701156935781.jpg)
यकीनन विश्व कप 2023 आखिर में खट्टे अनुभव दे गया, मगर मीठे अनुभव भी जोरदार हैं। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भले वह कर दिखाया जो उसके कप्तान पैट कमिंस ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा था, कि- हम दर्शकों का जोश- जज्बा शांत कर देंगे। लेकिन उसके पहले सेमीफाइनल तक अविजित रही भारतीय टीम ने कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए जो लंबे समय तक क्रिकेट इतिहास का हिस्सा बने रहेंगे। विराट कोहली का 50वां वनडे शतक, रोहित शर्मा और कई बल्लेबाजों की आक्रामक तथा सधी बल्लेबाजी का कीर्तिमान तो है ही, मगर वाकई ऐतिहासिक 150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सही लाइन-लेंथ की हैरतअंगेज तूफानी गेंदबाजी है, जिसके लिए भारत कभी जाना नहीं जाता था। उसमें भी मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज की वह लाजवाब तिकड़ी है जो दुनिया के आला बल्लेबाजों में दहशत पैदा कर रही है और भारत को पहली बार तेज गेंदबाजी के शिखर पर बैठा दिया है।
अब से पहले भारत अपने स्पिनरों या फिरकी गेंदबाजों के जादू के लिए जाना जाता था। दशकों पहले भारत की स्पिनर चौकड़ी (बिशन सिंह बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, वेंकट राघवन) दुनिया भर के आला बल्लेबाजों में दहशत भर देती थी। 1972-73 में कलकत्ता के ईडेन गार्डेन में वेस्ट इंडीज टीम की हार का वह नजारा पुराने लोगों को याद होगा, जब चंद्रशेखर ने सात विकेट चटका दिए थे। तब वेस्ट इंडीज के बेहद नाराज कप्तान क्लाइव लॉयड यह तक कह गए थे कि यह कैसी गेंदबाजी है ! लेकिन भारत में तेज गेंदबाजों का टोटा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अक्सर कहते थे कि भारत में एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं हुआ जिसे 10 सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों की सूची में जगह दी जाए। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज भारत के तेज गेंदबाजों पर हंसी-ठिठोली किया करते थे और कहते थे कि भारत में मीडियम पेसर होते हैं, तेज गेंदबाज नहीं । लेकिन अब ऐसा नहीं है। ऐसी तमाम आलोचनाओं को करारा जवाब दिया है मौजूदा पेसर तिकड़ी ने। अपनी रफ्तार और जादू से सभी को उसने चौंकाया है। इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के पीछे बेशक कड़ी मेहनत, टीम वर्क और बारीक विश्लेषण है।
तेज तिकड़ी का सफर
Diese Geschichte stammt aus der December 11, 2023-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der December 11, 2023-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही