Versuchen GOLD - Frei
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
Outlook Hindi
|March 03, 2025
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, "यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई

कुंभ का भव्य और सुंदर आयोजन अपने अंतिम चरण में है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभवों के साथ यह कुंभ एक अभिनेत्री के महामंडलेश्वर बनने और फिर पद छिनने, एक आइआइटी ग्रेजुएट युवा के बाबा बनने और सोशल मीडिया पर माला बेचने वाली नीली आंखों वाली एक लड़की जैसे तमाशों के लिए भी याद किया जाएगा। हाइवे पर लंबी कतारों, श्रद्धालुओं से पटी पड़ी गलियों, मौनी अमावस्या की भगदड़ के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा। महाकुंभ से भारतीयों के लगाव को समझा जा सकता है कि हमारी परंपरा और पौराणिक कथाओं में कुंभ से अमृत छलकने की कहानियां और इस मेले की प्राचीनता का महत्व समाया हुआ है। लेकिन जिस तादाद में विदेश से लोग इस अनोखे मेले को देखने आए, वह अविश्वसनीय है। ऐसे महामेले को देखने हर बार की तरह विदेशों से ढेरों पर्यटक भी पहुंचे। उम्र से परे, हर आयुवर्ग ने कुंभ में शामिल होकर संगम में डुबकी लगाई और खुद को मोक्ष की परंपरा से जोड़ा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले हृदय से विश्व भर के श्रद्धालुओं का स्वागत किया। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, तकरीबन 40 करोड़ लोगों के प्रयाग में पहुंचने का अनुमान है। सरकार ने, उसके दावे के मुताबिक, चाक-चौबंद व्यवस्था, स्नान के लिए घाट, ठहरने के लिए बनी कुंभ टेंट सिटी ने श्रद्धालुओं की सहूलियत का ख्याल रखा। 40 करोड़ लोगों का कुंभ में आना और स्नान करना बताता है कि मनुष्य का आस्था से गहरा संबंध है और जब मौका आता है, श्रद्धालु अनुशासित रहकर इस बात को पुख्ता करते हैं। महाकुंभ ने बताया कि पवित्र गंगा नदी के लिए सब एक हैं फिर चाहे वह राजा हो या रंक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साधारण लोगों की तरह त्रिवेणी संगम में स्नान किया। यह भारत का सांस्कृतिक सौंदर्य है, जो कुंभ के जरिये पूरी दुनिया ने देखा। भारत आस्था का देश है, इस मेले ने यह स्पष्ट संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
Diese Geschichte stammt aus der March 03, 2025-Ausgabe von Outlook Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi
कैंची धाम
संतों की तपोभूमि
3 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
मीडिया ने बनाया वैश्विक महाशक्ति
दिग्गजों के संन्यास और युवा कप्तान के साथ नई टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले कपिल से कोहली तक, दूरदर्शन से डिज्नी प्लस तक, भारतीय क्रिकेट के सफर पर एक नजर
7 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
बांग्ला अतीत और वर्तमान
आजकल बांग्लादेश फिर सुर्खियों में है। मधु कांकरिया की मेरी ढाका डायरी बांग्लादेश की राजधानी ढाका की यात्रा पर आधारित नए बनते देश और उसके समाज की थाह है।
1 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
एटमी युद्ध का खतरा?
लड़ाई बढ़ने के खतरे से दुनिया दो हिस्सों में बंटी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के फाइनल डील के उलझाऊ संकेत, पश्चिमी दुनिया में भी चिंता, सबसे बड़ा खतरा, कहीं यह न्यूक्लीयर वॉर की ओर न बढ़ जाए
10 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
जीवन की कहानियां
कहते हैं, हर व्यक्ति अपने आपमें कहानी होता है। यह भी कहा जाता है कि हर व्यक्ति के पास कहने को कम से कम एक कहानी जरूर होती है। पर सब अपनी कहानी कह नहीं पाते। ज्यादातर को मर-खटके अपनी जिंदगी बिताने से ही इतनी फुरसत नहीं मिलती कि अपनी कहानी कह सकें। जिन्हें फुरसत मिलती है उन्हें कहानी कहने का सलीका नहीं आता। संसार जितना आदिकाल से कही जा रही कहानियों का बड़ा संग्रह है, उससे कई गुना न कही गई कहानियों का संचय है। शायद मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो कहानी कह सकता है। शायद अपनी कहानी कहकर कोई भी अधिक मनुष्य हो जाता है। जो अपनी कहानी कह पाते हैं वे अक्सर अपनी कहते-कहते दूसरों की कहानी भी कह जाते हैं।
1 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
"लैब टू लैंड एक हो गए हैं"
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती के तौर-तरीकों को बदलने और किसानों की तरक्की के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। इन दिनों वे 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए पूरे भारत का दौरा कर रहे हैं।
7 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
बीस महीनों के सबक
लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों, राजनैतिक तथा हर विरोध को कैद करने के दौर से सबक जरूरी
11 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
बचाओ...बचाओ...सब स्वाहा
नई नवेली दुल्हन से लेकर, नई नौकरी के साथ जिंदगी शुरू करने तक, विमान हादसे में ऐसी कई कहानियां हैं, जो आंखें नम करती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या उड़ान से पहले गड़बड़ियों की अनदेखी की गई, आखिर इसका जिम्मेदार कौन
9 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
पीड़ित परिवारों का दर्दनाक इंतजार
डीएनए नमूना लेने और पहचान की प्रक्रिया में समय लगने से परिवारों के लिए इंतजार लंबा और दर्दनाक
4 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
चुनावी वजूद के गहरे सवाल
आगामी बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति और जोड़-घटाव जोरों पर
5 mins
July 07, 2025