![बल्ले का यश बल्ले का यश](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1709706438/articles/uZwDYwBRp1709723098208/1709723235667.jpg)
यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को क्या दूसरा वीरेंद्र सहवाग मिल गया है? जायसवाल भी स्पिनरों को अधिक देर तक छकाते हैं और सहवाग की तरह खुद के दम पर मुकाबला बदलने का माद्दा रखते हैं। चाहे शतक के करीब हों या दोहरे शतक के, गेंद पाले में आई तो छक्का उड़ाने में उन्हें झिझक नहीं होती। अपने पहले तीन टेस्ट शतकों को ‘डैडी हंड्रेड’ में बदलने वाले यशस्वी का बेखौफ अंदाज बेजोड़ है। उत्तर प्रदेश के गांव से मायानगरी मुंबई, फिर आजाद मैदान से भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम तक उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा जरूर रहा। पर जब 22 वर्ष का बाएं हाथ का यह बल्लेबाज परिवार से दूर पहुंच कर टेंट को अपना घर बना रहने लगा, तब उसने मेहनत और लगन से शतकों की झड़ी लगा दी।
दिसंबर 2001 में उत्तर प्रदेश के भदोही में साधारण परिवार में जन्मे यशस्वी बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी थे। 12 वर्ष की उम्र में यशस्वी के माता-पिता उन्हें मुंबई ले गए। छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल और मां कंचन जायसवाल के आग्रह पर एक परिचित डेयरी मालिक ने शुरू में मुंबई में यशस्वी को रहने के लिए छत जरूर मुहैया कराई, लेकिन इस शर्त पर कि युवा खिलाड़ी को दुकान में हाथ बंटाना पड़ेगा। यशस्वी का मन खेल में रमा था, इसलिए रोजाना दुकान पर काम करना मुश्किल होने लगा। लिहाजा, बल्ले और कुछ सामान के साथ यशस्वी की सपनों की खोज फिर शुरू हो गई।
Diese Geschichte stammt aus der March 18, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der March 18, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही