![हादसे की जटिल परतें हादसे की जटिल परतें](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1721886857/articles/273vE1ChS1721899341133/1721900027610.jpg)
लाला राम इतने धार्मिक नहीं थे कि खुद ही उठकर 2 जुलाई को बाबा भोलेनाथ के सत्संग में चले जाते। उनकी पत्नी कमलेश ने बाबा की उपचारी ताकत के बारे में किसी से सुना था, तो वे वहां जाना चाहती थीं। उनके एक छोटी बच्ची भी थी। वह बीमार चल रही थी, तो उसे भी साथ ले जाना पड़ा। सत्संग स्थल पर औरतों के लिए अलग से बनाए गए पंडाल में दोनों को छोड़ते वक्त लाला ने आखिरी बार उन्हें जिंदा देखा था।
"मेरी जिंदगी की वह सबसे बड़ी गलती थी," हादसे के अगले दिन रोते हुए 28 बरस के लाला राम ने बताया। कमलेश केवल 22 बरस की थी। उनकी शादी को पांच साल ही हुए थे। सत्संग में मची भगदड़ में मां और बच्ची दोनों की जान चली गई। मारे गए श्रद्धालुओं की संख्या 121 बताई गई, जिसमें 114 औरतें और सात बच्चे हैं।
हाथरस के बगला जिला अस्पताल में बीवी और बच्ची की लाश लेने आए लाला राम को अफसोस रह गया कि वे उन्हें बचा नहीं पाए, “मैं वहीं पर था, फिर भी उन्हें नहीं बचा सका।" उस रात उन्होंने बच्ची की लाश को दफनाया और पत्नी का दाह संस्कार किया। परिवार के नाम पर बचा उनका इकलौता बेटा कभी मां की जलती हुई चिता तो कभी बाप की धधकती हुई आंखों को देख रहा था।
जीटी रोड से लगे फुलरई मुगलगढ़ी गांव में एक दिन पहले उजड़ चुके सत्संग स्थल के तम्बू के नीचे कीचड़ से भरे गड्ढे में उलटे मुंह एक खिलौना तैर रहा था। यहां-वहां बिखरे लोगों के माल असबाब-टूटे हुए चश्मे, अधखाये टिफिन के डब्बे, दुपट्टे, चप्पलें, यहां तक कि शादी के न्योते के कार्ड की गड्डी और भोले बाबा को श्रद्धालुओं का चढ़ावा-हादसे का पता दे रहे थे।
पिछले कई महीनों से हाथरस में लाउडस्पीकर से एक सत्संग की मुनादी करवाई जा रही थी। चौक-चौराहे बैनरों से पटे हुए थे। बाबा के सेवादार घर-घर जाकर न्योता दे रहे थे। दिहाड़ी मजदूरी करने वाली सोखना गांव की रेनु ने बताया, "हर कोई उसी की बात कर रहा था।" रेनु खुद बाबा की भक्त नहीं हैं फिर भी वे अपनी सहेलियों के साथ सत्संग में चली गईं। जवान बेटी साधना भी साथ गई थी। ये लोग जब पहुंचे तो बैठने की जगह भर चुकी थी। पूरा पंडाल औरतों से भरा पड़ा था। वे बताती हैं, "वहां घुसते ही हम लोग कीचड़ में फिसल गए थे।"
Diese Geschichte stammt aus der August 05, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der August 05, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही