![रातें कहानियों वाली...](https://cdn.magzter.com/1367228237/1717761297/articles/WlIfXaoFS1718361652201/1718362014423.jpg)
एक बार की बात है या वंस अपॉन ए टाइम...बेडटाइम स्टोरीज की शुरुआत अकसर इन्हीं वाक्यों से शुरू होती | थी। कहानियों की कुछ पंक्तियां तो ताउम्र के लिए जेहन में अंकित हो गयी हैं। जैसे...और परी ने अपनी जादू ए खरगोश की छड़ी घुमायी, घोड़े पर उड़ता सजीला राजकुमार आया और राजकुमारी को कैद से छुड़ा ले गया...दौड़ के बीच में सुस्ताने बैठ गया, मगर कछुआ मंथर-मंथर चलता गया और खरगोश से जीत गया...वफादार नेवले को मालिक ने क्रोधवश मार दिया, जबकि उसने सांप से बच्चे की जान बचायी थी...बांसुरी वाले की धुन पर शहर के सारे चूहे पीछे-पीछे चलने लगे...।
पंचतंत्र की कहानियां हों या अकबर-बीरबल या शेखचिल्ली के किस्से, चतुर सियार, चालाक लोमड़ी, होशियार कौवे की कहानी हो या फिर सिंड्रेला, एलिस इन वंडरलैंड, द आंट एंड द ग्रासहूपर, द ग्रीडी लॉयन और द स्पीकिंग केव...ऐसी हजारों-हजार कहानियां ना सिर्फ बच्चों की कल्पना-शक्ति को बढ़ाती हैं, बल्कि इनके जरिए वे जीवन के कठिनतम पाठ भी सहज ही सीख लेते हैं।
पुराने समय में जब टीवी-मोबाइल-इंटरनेट का दखल घरों में नहीं था, कहानियां पढ़ने-सुनाने की एक रवायत हुआ करती थी। गरमी की छुट्टियां तब नाना-नानी, दादा-दादी के घर गुजरा करती थीं। दिन भर की धमाचौकड़ी, पकड़म-पकड़ाई और छुपम-छिपाई के बीच सब बच्चे बेसब्री से रात का इंतजार करते। बड़ी सी छतों पर पानी का छिड़काव कर चटाइयां बिछायी जातीं और स्वच्छ-साफ व पॉल्यूशन फ्री आसमान में छिटके तारों तले, जुगनुओं की जगमग संग बड़े-बूढ़ों से कहानियां सुनते बच्चे कब वास्तविक दुनिया से कल्पना लोक में पहुंच जाते, पता भी नहीं लगता। इन कहानियों का असर कुछ ऐसा होता कि बच्चे नींद में भी कहानियों के हिस्से गढ़ रहे होते थे।
व्यक्तित्व विकास में भूमिका
Esta historia es de la edición June 2024 de Vanitha Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición June 2024 de Vanitha Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![हेअर मास्क से हैप्पी हेअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/wu9g4ZzXz1718369188516/1718369284304.jpg)
हेअर मास्क से हैप्पी हेअर
Beauty Problems - गरमियों में बार-बार हार्ड केमिकल वाले शैंपू से बाल धोने से स्कैल्प में ड्राईनेस हो जाती है। अच्छा होगा घर में ही मास्क, स्प्रे और शैंपू बना कर इस्तेमाल करें।
![फैमिली फेवरेट फूड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Y1fnf326d1718368951705/1718369207173.jpg)
फैमिली फेवरेट फूड
इन छुट्टियों में परिवार के सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रख कर बनाएं कुछ क्विक रेसिपीज। वनिता के साथ आप भी अपनी स्पेशल डिश ट्राई करें।
![जब कपल्स में हो इनकम गैप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/QWEupsd4n1718368723767/1718368912096.jpg)
जब कपल्स में हो इनकम गैप
कपल्स में इनकम गैप हो तो कुछ समस्याएं आ जाती हैं। कैसे करें इन्हें मैनेज -
![हीट में पेट को रखें फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/rcpTMjptZ1718368575387/1718368710493.jpg)
हीट में पेट को रखें फिट
गरमियों के मौसम में पेट जल्दी खराब होता है। हीट ज्यादा होने पर बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे स्किन में रैशेज होना या हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर लो होना और कमजोरी भी महसूस होना। इन समस्याओं से बचने के उपाय जानते हैं —
![तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/BCuvZNM4S1718368370464/1718368506595.jpg)
तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने
नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आयी तृप्ति डिमरी को फिल्म एनिमल ने लोकप्रियता दिलायी, मगर इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए वे क्या कर रही हैं, उन्हीं से जानते हैं -
![Feel @Home](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/RZ8U_aR3Q1718368196308/1718368374838.jpg)
Feel @Home
बाहर चिलचिलाती धूप है। दिन लंबे हैं और घर से बाहर निकलने को जी नहीं करता। लेकिन इस तपती गरमी में हम अपने घर को दे सकते हैं ढेर सारी पॉजिटिविटी अपनी क्रिएटिविटी से।
![स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/ULq64WUPq1718367792176/1718368196476.jpg)
स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट
स्विमिंग गरमियों में बेस्ट फिटनेस एक्टिविटी है। स्विमिंग वेट मैनेजमेंट से ले कर मूड तक कंट्रोल करती है। हर उम्र के लोग स्विम करके फिट रह सकते हैं।
![जॉब मार्केट को समझें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/qzX6W6ufx1718367610780/1718367790646.jpg)
जॉब मार्केट को समझें
बदलते जॉब मार्केट में जरूरी है अपडेटेड रहना। हायर एंड फायर कल्चर से बचे रहने के लिए बिना वेरिफाई किए कोई कदम ना उठाएं।
![पिता का पेरेंटिंग में रोल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/w4IaGHUz61718364253365/1718364573780.jpg)
पिता का पेरेंटिंग में रोल
मिल-जुल कर देखा, वो सपना तेरा-मेरा होगा...बेबी आने वाला हो तो हर कपल यही सोचता है। ऐसे में उसकी परवरिश में अब पिता भी कैसे सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं।
![Pet Care & Hot Summer](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Kln004Zf01718364081130/1718364248868.jpg)
Pet Care & Hot Summer
सिर्फ आप ही नहीं, आपके पेट्स भी गरमियों में परेशान रहते हैं। पेट-पेरेंट्स को कौन सी बातें ध्यान में रखने की जरूरत है?