Intentar ORO - Gratis
सावन, सोमवार और श्रद्धा
Sadhana Path
|July 2023
सावन का हर सोमवार जैसे शिव के नाम समर्पित हो जाता है। वर्षा की फुहारें पड़ते ही किसान फसलों के लहलहाने का सपना देखते हैं तो शिव भक्त भोलेनाथ को मनाने का। सावन की महत्ता को आइए जानते हैं इस लेख से।

सावन मास में भगवान 'आशुतोष शंकर' की पूजा का विशेष महत्त्व है। सावन मास में जो प्रतिदिन पूजन न कर सके उसे सोमवार को शिव पूजा, व्रत आदि अनुष्ठान अवश्य करना चाहिए क्योंकि सोमवार 'भगवान शिव' का प्रिय दिन है। सावन सोमवार की महत्ता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सावन में पार्थिव शिवपूजा का विशेष महत्त्व है। अतः प्रतिदिन अथवा प्रति सोमवार तथा प्रदोष को शिवपूजा या पार्थिव पूजा को अवश्य करना चाहिए। इस मास में लघुरुद्र, महारुद्र, अथवा अतिरुद्र का पाठ कराने का विधान है। सावन मास में जितने भी सोमवार पड़ते हैं उन सब में शिव जी का व्रत किया जाता है। इस व्रत में प्रातः गंगा स्नान अन्यथा किसी पवित्र नदी या सरोवर में अथवा घर में ही स्नान करके शिव मन्दिर में जाकर स्थापित शिवलिंग का या अपने घर में पार्थिव मूर्ति बनाकर यथाविधि षोडशोपचारपूजन किया जाता है।
धर्म में स्वाध्याय का महत्त्व
यथा संभव विद्वान ब्राह्मण से रुद्राभिषेक कराना चाहिए। इस व्रत में श्रावण माहात्म्य एवं श्री शिवपुराण की कथा सुनने का विशेष महत्त्व है। पूजन के पश्चात ब्राह्मणभोजन कराकर एक ही बार भोजन करने का विधान है। भगवान शिव का यह व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है। श्रावणी पर्व अर्थात् स्वाध्याय पर्व, वैदिक धर्म में स्वाध्याय की सर्वोपरि प्रधानता और महिमा का बार-बार वर्णन किया गया है। चारों वर्गों में प्रथम वर्ण ब्राह्मण का मुख्य कर्तव्य स्वाध्याय ही है । क्षत्रिय एवं वैश्य की भी द्विजन्मा संज्ञा स्वाध्याय से होती है। स्वाध्याय से यह शरीर ब्रह्म प्राप्ति के योग्य बन जाता है। इसलिए इसमें प्रवृत्त रहने के लिए कहा गया है।
Esta historia es de la edición July 2023 de Sadhana Path.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Sadhana Path

Sadhana Path
सुख समृद्धि पाने के सफल उपाय
हमारे जीवन में कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो हमारे जीवन से सुख व चैन को विलुप्त कर देती हैं। इस लेख के माध्यम से जानें ज्योतिष के कुछ ऐसे उपायों को जिनके माध्यम से आप विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
5 mins
June 2025

Sadhana Path
स्वप्न की प्रक्रिया और फलादेश
हिंदू धर्म शास्त्रों-अथर्ववेद, योगसूत्र, पुराण, उपनिषदों इत्यादि में स्वप्नों का आध्यात्मिक विश्लेषण मिलता है, जिसके अनुसार स्वप्न की क्रिया मनुष्य की आत्मा से जुड़ी है और आत्मा-परमात्मा से। मन की कल्पना शक्ति असीम है।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
घर को जल रिसाव से बचाएं
हमारे प्राचीन वास्तु शास्त्र के अनुसार, जल रिसाव या पानी टपकने के चलते जिंदगी में भारी अनिष्ट हो सकता है जिसके चलते आर्थिक व आध्यात्मिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है
4 mins
June 2025

Sadhana Path
क्रोध और चेतना
तुमसे क्रोध तभी होता है, जब तुम्हारी चेतना जाग्रत नहीं होती। अब ऐसा हो गया तो हो गया, बस भूल जाओ अब। बात खत्म। अब, इस समय, इस वर्तमान क्षण में रहो, जाग्रत हो जाओ।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
कैसा हो बच्चों का कमरा?
स्वभाविक रूप से बच्चों को सुरक्षा एवं अपनापन महसूस होना चाहिए। बच्चे के कमरे में रुचि एवं प्रयत्न दर्शाकर आप बच्चों के सामने दर्शाते हैं कि आप उनकी जगह का ध्यान रखते हैं और इसीलिए आपके बच्चे, आपके लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
2 mins
June 2025

Sadhana Path
नींद पूरी न होने से रुक सकता है बच्चे का मानसिक विकास
बच्चों को सही पोषण देने के साथ-साथ उनके व्यवहार और उन्हें अच्छे से नींद आए इसका भी माता-पिता को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे में अनिद्रा की समस्या सोने के समय की आदतों पर निर्भर करता है।
5 mins
June 2025

Sadhana Path
बच्चों में विटामिन डी की कमी पूरी करते हैं ये 5 आहार
बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी अति आवश्यक है। जन्म के बाद से ही बच्चों में इस विटामिन की एक निश्चित मात्रा होना जरूरी माना जाता है। धूप के अलावा इन खाद्य पदार्थ से भी इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
4 mins
June 2025

Sadhana Path
जीवन और मृत्यु का रहस्य
जो व्यक्ति अपने मन को विकास-रहित रखते हैं वे वस्तुतः मृत हैं। जीवन के रहस्य को सुलझाने के लिए आपको प्रतिदिन एक नया जन्म लेना चाहिए। इसका अर्थ है कि आपको किसी न किसी रूप में अपना सुधार करने के लिए प्रतिदिन अवश्य प्रयास करना चाहिए।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
शरीर के साथ दिमाग को भी दें अच्छी खुराक
क्या आप अपनी त्वचा के साथ अपने दिमाग को भी दुरुस्त रखना चाहते हैं? ऐसे में सबसे पहले अपना खानपान बदलने का प्रयास कीजिए, क्योंकि शरीर के साथ दिमाग को भी अच्छी खुराक की जरूरत होती है। दरअसल, हमारी डाइट ही यह निर्धारित करती है कि हम कितने स्वस्थ हैं और हमारा दिमाग कितना काम करता है!
4 mins
June 2025

Sadhana Path
कोरोना वायरस से संबंधित 8 मिथ जिनको दूर करना है जरूरी
कोरोना वायरस का कहर अभी तक थमा नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर दिए जा रहे इलाज पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
3 mins
June 2025