![हवा का रुख दोतरफा](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1716878352/articles/yySA2aoEF1716886980724/1716887509535.jpg)
आम चुनाव जैसे-जैसे समापन वाले चरण की ओर बढ़ रहा है राज्य में चुनावी रंग दिलचस्प होता जा रहा है। जोड़-तोड़ सतह पर है। सड़क पर नेताओं के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग का अभाव है मगर पार्टी दफ्तरों में डिजिटल मीडिया की टीम पूरी तेजी में है। नेताओं का जनसंपर्क पर ज्यादा जोर है। उधर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के कदम भी तेज हो गए हैं। पहले चरण के चुनाव के बाद ईडी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता, ग्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही जमीन घोटाला मामले में जेल में हैं। इससे 'इंडिया' गठबंधन की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि उसे उम्मीद है कि ईडी की कार्रवाइयों से खास तबकों में सहानुभूति पैदा हुई है जिसका लाभ उसे चुनाव में मिल रहा है।
आलम विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और प्रदेश में कांग्रेस का मजबूत अल्पसंख्यक चेहरा भी हैं। टेंडर कमीशन घोटाला और उससे संबद्ध मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी ने आलम के सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपये नकद जब्त किया था। इसी से जुड़े मामले में ग्रामीण विकास के मुख्य अभियंता सहित कई लोग पहले से जेल में हैं। हाल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रांची दौरे पर उनसे मिलने पहुंचे न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल की तस्वीर वायरल हुई थी। साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी थे। ईडी वित्त मंत्रालय के अधीन है और विष्णु अग्रवाल जमीन घोटाला मामले में ईडी के एक्शन के बाद जमानत पर हैं। विपक्ष ने इस तस्वीर को मुद्दा बना दिया। घटना को एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि ईडी ने दोबारा न्यूक्लियस मॉल पर सर्वे के नाम पर दबिश डाल दी।
आलमगीर की गिरफ्तारी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कहते हैं कि यह राजनीति से प्रेरित है। वे पूछते हैं कि क्या एक सप्ताह के अंदर ही ईडी की जांच पूरी हो गई। पाकुड़ और करीबी इलाकों में आलम की अच्छी पकड़ है। उनकी गिरफ्तारी से राजमहल से भाजपा प्रत्याशी की राह के रोड़े कम हो सकते हैं।
Esta historia es de la edición June 10, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición June 10, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/r9OUmUH7g1718186230428/1718251034054.jpg)
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे
![रोमांच चला अमेरिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/ig50nLPji1718187727773/1718188133277.jpg)
रोमांच चला अमेरिका
भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है
![कदम दर कदम भारत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/s4rjJE1D81718187436086/1718187688255.jpg)
कदम दर कदम भारत
प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है
![पुराने हुए 'नवीन'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/nv_iWqTBQ1718187192636/1718187429564.jpg)
पुराने हुए 'नवीन'
ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत
![जोड़तोड़ का जवाब वोट से](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/mEB7aZHd71718187003342/1718187181948.jpg)
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश
![आगे के लिए संदेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/w2X7D4Fzx1718186632304/1718186949762.jpg)
आगे के लिए संदेश
देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है
![मुद्दों की झंडाबरदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/g6Qd84TEw1718186029535/1718186168995.jpg)
मुद्दों की झंडाबरदारी
कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?
![कड़क मृदुभाषी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/PBA33R5j11718185720857/1718186018641.jpg)
कड़क मृदुभाषी
धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी
![नीम और शहद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/1co5tiaIt1718185463474/1718185714707.jpg)
नीम और शहद
नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है
![जनादेश सब पर भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/km7U4uNmu1718185130385/1718185453186.jpg)
जनादेश सब पर भारी
आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर