बटन मशरूम के उत्पादन से संबंधित मुख्य समस्याएँ और उनका उचित प्रबंधन
Modern Kheti - Hindi|15th January 2023
बागवानी में विविधीकरण के लिए मशरूम एक ऐसा व्यवसाय है जो बहुत कम पूंजी से शुरू किया जा सकता है।
सतीश कुमार मैहता, राकेश कुमार चुघ, भूपेन्द्र सिंह और निर्मल कुमार
बटन मशरूम के उत्पादन से संबंधित मुख्य समस्याएँ और उनका उचित प्रबंधन

इसे भूमिहीन युवक व युवतियाँ भी उनके पास उपलब्ध किसी भी कच्चे या पक्के कमरे से शुरू कर सकते हैं। पूरे विश्व में लगभग 14000 से 15000 मशरूम की प्रजातियाँ पाई जाती हैं और किन्तु सभी खाने योग्य नहीं होती। कुछ मशरूम जहरीली होती हैं और कुछ प्रजातियां केवल दवा बनाने के लिये प्रयोग में लाई जाती हैं। खाने योग्य सभी रू में भी पौष्टिकता के साथ साथ कई औषधीय गुण भी पाये जाते हैं। इनके नियमित सेवन से मनुष्य अपने आप को कई रोगों से बचा सकता है। किन्तु जागरूकता के अभाव से ग्रामीण आँचल में अभी भी इनका सेवन नहीं किया जाता। भारत में जहां मुख्यतया 4.5 तरह की ही मशरूम पैदा की जाती है वहीं चीन में लगभग 60 तरह की मशरूम का उत्पादन किया जाता है। देश में सफेद बटन मशरूम का उत्पादन ही मुख्य रूप से कई राज्यों में किया जाता है। वर्ष 2021-22 के दौरान देश में केवल 2,36,450 मैट्रिक टन मशरूम का उत्पादन हुआ। मशरूम का उत्पादन देश के सभी प्रदेशों में किया जाता है। 2021-22 वर्ष के दौरान बिहार राज्य ने 28710 मैट्रिक टन खुम्ब का उत्पादन करके प्रथम स्थान पाया और उड़ीसा राज्य ने 26000 मैट्रिक टन खुम्ब का उत्पादन करके दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा प्रांत ने भी 21200 मैट्रिक टन खुम्ब का उत्पादन करके देश में तीसरे स्थान पर रहा। देश के दूसरे राज्यों जैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छतीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तामिलनाडु, पश्चिम बंगाल इत्यादि में भी 10000 से लेकर 18000 मैट्रिक टन प्रति वर्ष मशरूम पैदा किया जाता है। हरियाणा प्रांत में लगभग 3000 उत्पादक सफेद बटन खुम्ब की काश्त करते हैं और ज्यादातर उत्पादन शरद ऋतु में किया जाता हैं बल्कि कुछ खुम्ब उत्पादक तो वातानुकूलित नियंत्रित कक्षों में सारा वर्ष इस मशरूम को पैदा करते हैं। यह एक नकदी फसल है और दूसरी नकदी फसलों की तरह इसमें भी कुछ जैविक तथा अजैविक समस्याएँ देखी जाती हैं जिनका मशरूम उत्पादकों को ज्ञान नहीं होता। कई बार मशरूम उत्पादक को सही ज्ञान न होने से आर्थिक हानि की आशंका बनी रहती है। इस लेख में सफेद बटन खुम्ब के मुख्य जैविक एवं अजैविक समस्याओं के कारण, लक्षण तथा इनके समाधान पर विस्तार से बताया गया है।

This story is from the {{IssueName}} edition of {{MagazineName}}.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

This story is from the {{IssueName}} edition of {{MagazineName}}.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM MODERN KHETI - HINDIView all
सब्जियों की जैविक खेती
Modern Kheti - Hindi

सब्जियों की जैविक खेती

सब्जियों की जैविक खेती हमारे देश में हरित क्रांति के अंतर्गत सिंचाई के संसाधनों के विकास, उन्नतशील किस्मों और रासायनिक उर्वरकों एवं कृषि रक्षा रसायनों के उपयोग से फसलों के उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई। लेकिन समय बीतने के साथ फसलों की उत्पादकता में स्थिरता या गिरावट आने लगी है। इसका प्रमुख कारण भूमि की उर्वराशक्ति में ह्रास होना है।

time-read
7 mins  |
1st September 2024
किसानों के लिए पैसे बचाने का महत्व एवं बचत के आसान सुझाव
Modern Kheti - Hindi

किसानों के लिए पैसे बचाने का महत्व एवं बचत के आसान सुझाव

किसानों के लिए बचत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती है। खेती एक जोखिम पूर्ण व्यवसाय है जिसमें मौसम, फसल की बीमारी और बाजार के उतार-चढ़ाव जैसी कई अनिश्चितताएं शामिल होती हैं।

time-read
4 mins  |
1st September 2024
उर्द व मूंग में एकीकृत रोग प्रबंधन
Modern Kheti - Hindi

उर्द व मूंग में एकीकृत रोग प्रबंधन

दलहनी फसलों में उर्द व मूंग का प्रमुख स्थान है। जायद में समय से बुवाई व सघन पद्धतियों को अपनाकर खेती करने से इन फसलों की अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है। जायद में पीला मौजेक रोग का प्रकोप भी कम होता है।

time-read
3 mins  |
1st September 2024
ढींगरी खुम्ब उत्पादन : एक लाभकारी व्यवसाय
Modern Kheti - Hindi

ढींगरी खुम्ब उत्पादन : एक लाभकारी व्यवसाय

खुम्बी एक पौष्टिक आहार है जिसमें प्रोटीन, खनिज लवण तथा विटामिन जैसे पोषक पदार्थ पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। खुम्बी में वसा की मात्रा कम होने के कारण यह हृदय रोगियों तथा कार्बोहाईड्रेट की कम मात्रा होने के कारण मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा आहार है। खुम्बी एक प्रकार की फफूंद होती है। इसमें क्लोरोफिल नहीं होता और इसको सीधी धूप की भी जरूरत नहीं होती बल्कि इसे बारिश और धूप से बचाकर किसी मकान या झोंपड़ी की छत के नीचे उगाया जाता है जिसमें हवा का उचित आगमन हो।

time-read
2 mins  |
1st September 2024
वित्तीय साक्षरता को उत्साहित करने में सोशल मीडिया की भूमिका
Modern Kheti - Hindi

वित्तीय साक्षरता को उत्साहित करने में सोशल मीडिया की भूमिका

आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी का पूरी तरह से प्रयोग करना एवं भविष्य में वित्तीय सुरक्षा को यकीनन बनाने के लिए, प्रत्येक के लिए वित्तीय साक्षरता आवश्यक है। यह यकीनन बनाने के लिए कि आपका वित्त आपके विरुद्ध काम करने की बजाये आपके लिए काम करती है, ज्ञान एवं कुशलता की एक टूलकिट्ट की जरूरत होती है।

time-read
10+ mins  |
1st September 2024
मेथी की उन्नत खेती एवं उत्पादन तकनीक
Modern Kheti - Hindi

मेथी की उन्नत खेती एवं उत्पादन तकनीक

मेथी (Fenugreek) की खेती पूरे भारत में की जाती है। इसका सब्जी में केवल पत्तियों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही बीजों का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है।

time-read
3 mins  |
1st September 2024
जैविक खादों का प्रयोग बढ़ायें
Modern Kheti - Hindi

जैविक खादों का प्रयोग बढ़ायें

भूमि से अधिक पैदावार लेने के लिए उपजाऊ शक्ति को बनाये रखना बहुत जरूरी है। वर्ष 2025 में 30 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन के लिए लगभग 45 मिलियन टन उर्वरकों की जरूरत होगी, लेकिन एक अन्दाज के अनुसार वर्ष 2025 में 35 मिलियन टन उर्वरकों का प्रयोग किया जायेगा।

time-read
4 mins  |
1st September 2024
गेंदे की वैज्ञानिक खेती से लाभ
Modern Kheti - Hindi

गेंदे की वैज्ञानिक खेती से लाभ

गेंदा बहुत ही उपयोगी एवं आसानी से उगाया जाने वाला फूलों का पौधा है। यह मुख्य रूप से सजावटी फसल है। यह खुले फूल, माला एवं भू-दृश्य के लिए उगाया जाता है।

time-read
5 mins  |
1st September 2024
विनाशकारी खरपतवार गाजरघास की रोकथाम
Modern Kheti - Hindi

विनाशकारी खरपतवार गाजरघास की रोकथाम

अवांछित पौधे जो बिना बोये ही उग जाते हैं और लाभ की तुलना में ज्यादा हानिकारक होते हैं वो खरपतवार होते हैं। खरपतवार प्राचीन काल से ही मनुष्य के लिये समस्या बने हुये हैं, खेतों में उगने पर यह फसल की पैदावार व गुणवत्ता पर विपरीत असर डालते हैं।

time-read
6 mins  |
1st September 2024
खेती में बुलंदियों की ओर बढ़ने वाला युवक किसान - नितिन सिंह
Modern Kheti - Hindi

खेती में बुलंदियों की ओर बढ़ने वाला युवक किसान - नितिन सिंह

उत्तर प्रदेश का एग्रीकल्चर सैक्टर काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। इस सैक्टर को लेकर सबसे खास बात यह है कि देश के युवा भी इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। इसी क्रम में हम आपको यूपी के सीतापुर के रहने वाले एक ऐसे युवक की कहानी बताने जा रहे हैं, जो लाखों युवा किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।

time-read
2 mins  |
1st September 2024