![कौन जीत पाएगा आदिवासी दिल कौन जीत पाएगा आदिवासी दिल](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1730099232/articles/_vKKNV60Y1730108779323/1730109039314.jpg)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 19 अक्तूबर को राजधानी रांची में पत्रकारों के सामने एक अहम जानकारी साझा की कि उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) और कांग्रेस राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों में 70 पर चुनाव लड़ेंगी जबकि सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी पार्टियां बाकी 11 सीटों पर लड़ेंगी. उम्मीदवारों के बारे में मुख्यमंत्री ने इतना ही कहा कि "अभी इन चीजों का खुलासा नहीं किया जा सकता.' "
इसके विपरीत एनडीए ने सीटों के बंटवारे या उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए ऐसी कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई. भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सुदेश महतो की अगुआई वाली ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन ( आजसू ) 10, जनता दल (यूनाइटेड) या जद (यू) दो, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी या लोजपा (रामविलास ) एक सीट पर उम्मीदवार उतारेंगी. भाजपा ने तो 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है.
राज्य में मतदान 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होना है और नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे. झारखंड के 24 साल के इतिहास में यह छठा विधानसभा चुनाव है. इन 24 साल में राज्य 13 अलग-अलग मौकों पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सात चेहरे और राष्ट्रपति शासन के तीन दौर देख चुका है. भाजपा के रघुबर दास अकेले मुख्यमंत्री थे जो 2014 से शुरू अपना कार्यकाल पूरा कर पाए. 2005 की विधानसभा के पांच साल ने तीन मुख्यमंत्री देखे. कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाई है.
यह बात हेमंत सोरेन के दिमाग में भी बेशक बहुत ज्यादा तारी होगी क्योंकि गठबंधन के बहुमत हासिल करने के बावजूद उथल-पुथल भरे पांच साल के बाद वे फिर से चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतर रहे हैं. कथित सेंध लगाने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सोरेन को दो बार अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाना पड़ा. फिर 2022 में कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में भारी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद अपने तीन विधायकों को निलंबित करना पड़ा. आखिर मेंदूसरे गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरह सोरेन ने भी पाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ी हैं. इससे रांची के बड़गई इलाके में 8.86 एकड़ जमीन के कथित जाली दस्तावेजों के मामले में उन्हें पांच महीने जेल में बिताने पड़े.
This story is from the {{IssueName}} edition of {{MagazineName}}.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the {{IssueName}} edition of {{MagazineName}}.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर