DASTAKTIMES - November 2024![お気に入りに追加 Add to Favorites](/static/icons/filled.svg)
![](/static/icons/sharenew.svg)
DASTAKTIMES - November 2024![お気に入りに追加 Add to Favorites](/static/icons/filled.svg)
![](/static/icons/sharenew.svg)
Magzter GOLDで読み放題を利用する
1 回の購読で DASTAKTIMES と 9,000 およびその他の雑誌や新聞を読むことができます カタログを見る
1 ヶ月 $9.99
1 年$99.99 $49.99
$4/ヶ月
のみ購読する DASTAKTIMES
1年 $9.99
保存 16%
この号を購入 $0.99
この問題で
Latest Hindi news and political reviews.
महाराष्ट्र चुनाव: 'बागी' बिगाड़ेंगे खेल
भाजपा के सबसे अधिक 19 बागी महायुति में सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी के उम्मीदवारों को दी गई सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में 16 बागी और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी का एक बागी महायुति के उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में है। शिवसेना के 9 बागी भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में हैं।
![महाराष्ट्र चुनाव: 'बागी' बिगाड़ेंगे खेल महाराष्ट्र चुनाव: 'बागी' बिगाड़ेंगे खेल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/bXORfplTI1732615351344/1732615570358.jpg)
6 mins
दिल्ली का दम घोटती जहरीली हवा
दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। प्रदूषण के हाल ही में बढ़े खतरनाक स्तर ने कई दैनिक गतिविधियों को स्थगित करने के लिए मजबूर कर दिया है और शहर के 33 मिलियन निवासियों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है।
![दिल्ली का दम घोटती जहरीली हवा दिल्ली का दम घोटती जहरीली हवा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/LcaGD6aHD1732615573814/1732615726122.jpg)
4 mins
'ट्रंप' ने रचा इतिहास कमला हुईं निराश
ट्रंप की यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि अमेरिका के इतिहास में ऐसा सिर्फ़ दूसरी बार हुआ, जब कोई राष्ट्रपति एक चुनाव हारने के बाद फिर से व्हाइट हाउस में लौटा है। यह भी एक तथ्य है कि अमेरिका में अभी कोई भी महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकी है और कमला हैरिस भी इस परंपरा को तोड़ने में नाकाम रहीं।
!['ट्रंप' ने रचा इतिहास कमला हुईं निराश 'ट्रंप' ने रचा इतिहास कमला हुईं निराश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/KS1zexZpu1732615727868/1732615888840.jpg)
2 mins
योगी उपचुनाव से पलटना चाहते हैं हारी हुई बाजी
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे उपचुनाव को भाजपा ने पूरी ताकत से लड़ने की रणनीति बनाई है। बीजेपी आलाकमान यूपी में लोकसभा चुनाव में सीटें कम आने से जनता में फैले भ्रम को दूर करने के लिए उपचुनाव के जरिये इंडिया गठबंधन को तगड़ी पटखनी देकर भ्रम मिटाना चाहती है। पार्टी नेतृत्व की पूरी कोशिश है कि उपचुनाव में शत-प्रतिशत परिणाम भाजपा के ही पक्ष में आए। इसलिए पार्टी खास रणनीति बना रही है।
![योगी उपचुनाव से पलटना चाहते हैं हारी हुई बाजी योगी उपचुनाव से पलटना चाहते हैं हारी हुई बाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/pqbye2Vzx1732615896994/1732616221360.jpg)
8 mins
'कांटे से कांटा' निकाल रहे समाजवादी नेता
राहुल-अखिलेश क्यों बने मोदी-योगी की बेदाग छवि के दुश्मन
!['कांटे से कांटा' निकाल रहे समाजवादी नेता 'कांटे से कांटा' निकाल रहे समाजवादी नेता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/BBOgypWKi1732616227678/1732616488307.jpg)
9 mins
युवा सीएम की जुगलबंदी में विकास के पथ पर उत्तराखंड
उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार्य करती है। यह भवन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पंरपराओं को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ ही उत्तराखण्ड और देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।
![युवा सीएम की जुगलबंदी में विकास के पथ पर उत्तराखंड युवा सीएम की जुगलबंदी में विकास के पथ पर उत्तराखंड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/WjsodMYkn1732616491083/1732616646723.jpg)
3 mins
प्रवासियों के अनुभवों से विकास की उड़ान भरेगा उत्तराखंड
उत्तराखंड विकसित प्रदेश बनने की अपनी यात्रा में प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की सरकार की पहल ने मूर्त रूप लिया। दून विश्वविद्यालय के सभागार में सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासियों का आह्वान किया कि वर्ष में एक बार अपने गांव और पैतृक घर अवश्य आएं। अपनी विशेषज्ञता के अनुसार क्षेत्र के विकास में योगदान दें।
![प्रवासियों के अनुभवों से विकास की उड़ान भरेगा उत्तराखंड प्रवासियों के अनुभवों से विकास की उड़ान भरेगा उत्तराखंड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/yMPlJdiEs1732616650529/1732616812625.jpg)
5 mins
केदारनाथ उपचुनाव: आशा नौटियाल का पलड़ा भारी
लगातार दो उपचुनावों में अनुमान के मुताबिक परिणाम न आने पर भाजपा संगठन व सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में जीत-हार का फैसला आने के बाद कई क्षत्रपों पर सवाल उठने भी तय हैं। यह चुनाव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है। नामांकन के बाद केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा में विशेष हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस के आक्रामक रुख को देखते हुए भाजपा क्षत्रपों की रणनीति व अन्य सवालों का बाजार गर्म है। मंगलौर व बदरीनाथ उपचुनाव की हार के बाद केदारनाथ उपचुनाव की जीत-हार के कारकों को लेकर पार्टी के अंदर अभी से ही सियासत तेज हो गयी है। एक अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपनी मूल विधानसभा बदरीनाथ की हार का 'दाग' केदारनाथ में धो पाएंगे? राज्यसभा सांसद बनने के बाद उत्तराखण्ड भाजपा को अब नया अध्यक्ष भी चुनना है।
![केदारनाथ उपचुनाव: आशा नौटियाल का पलड़ा भारी केदारनाथ उपचुनाव: आशा नौटियाल का पलड़ा भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/BX0mSGrAT1732616816807/1732616932904.jpg)
2 mins
महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने की पहल
पृथक उत्तराखण्ड राज्य के गठन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। आज भी पलायन प्रभावित कई पहाड़ी जिलों में तो महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यही कारण है कि प्रदेश में आज भी महिलाओं को पहाड़ के लोक जीवन की धुरी कहा जाता है। अच्छी बात यह है उत्तराखण्ड राज्य के अब तक के 24 साल के सफर में महिलाएं अब हर ऊंचाई को छूती नजर आ रही हैं।
![महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने की पहल महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने की पहल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/9f1Mu65CL1732616937934/1732617161792.jpg)
4 mins
यूसीसी से सिर्फ एक कदम दूर उत्तराखंड सरकार
समान नागरिक संहिता के लिए प्रस्तावित नियमावली में संहिता के अंतर्गत व्यवस्था के उल्लंघन के प्रकरणों को अपराध घोषित करने की प्रक्रिया, विभागों एवं न्यायालयों को संदर्भित किए जाने वाले प्रकरणों से संबंधित नियम निर्धारित किए गए हैं। समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने चार खंडों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। गत जुलाई माह में सभी चार खंड की रिपोर्ट आनलाइन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही समान नागरिक संहिता कानून तैयार किया गया है।
![यूसीसी से सिर्फ एक कदम दूर उत्तराखंड सरकार यूसीसी से सिर्फ एक कदम दूर उत्तराखंड सरकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/zsiiJQAGR1732617177171/1732617373322.jpg)
3 mins
किसमें कितना दम
राज्य की चार विधानसभा सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ में उपचुनाव होगा। इनमें से तीन सीट पर महागठबंधन का कब्जा रहा है। यहां से विधायकों के लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनने के चलते यह सीटें खाली हुई हैं। इस तरह देखा जाए तो सबसे अधिक दांव महागठबंन का लगा है। महागठबंधन की ओर से तीन सीटों रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज से राजद, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) तरारी से चुनाव लड़ रही है। एनडीए की ओर से दो पर भाजपा तो एक-एक पर जदयू और हम लड़ रहे हैं।
![किसमें कितना दम किसमें कितना दम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/h9gHNecZm1732617377521/1732617599238.jpg)
7 mins
क्या हरियाणा कांग्रेस विद्रोह के कगार पर खड़ी है!
कांग्रेस हाई कमान के दोबारा हुड्डा को गद्दीनशीन करने के कदम से गैर जाट वर्ग और आक्रोशित हो गया तथा 2014 के विधानसभा चुनावों में, जो पुनः हुड्डा के ही नेतृत्व में लड़े गए थे, कांग्रेस को 15 सीटों तक समेट कर रख दिया। हाईकमान को अपनी गलती का आभास होने लगा तथा हाईकमान ने भजन लाल के राजनीतिक वारिस कुलदीप बिश्नोई को 2016 में दोबारा शामिल कर लिया ताकि नाराज गैर जाट वर्ग को अपने साथ जोड़ सके।
![क्या हरियाणा कांग्रेस विद्रोह के कगार पर खड़ी है! क्या हरियाणा कांग्रेस विद्रोह के कगार पर खड़ी है!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/uyEQJTYKO1732617603110/1732617836123.jpg)
6 mins
कोल्हान और संथाल तय करेगा झारखंड का सियासी भविष्य
कोल्हान क्षेत्र की जनता इस बार कई बड़ी हस्तियों का सियासी भविष्य भी तय करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इसके सबसे बड़े नजीर होंगे। पूर्णिमा दास साहू की जमशेदपुर पूर्वी सीट से जीत-हार सीधे उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की राजनीति पर असर पड़ेगा। वहीं पोटका से पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की लड़ाई दोनों की जमीनी पकड़ परखेगी। सबसे दिलचस्प नजारा जमशेदपुर पश्चिम में दिखेगा यहां सरयू राय और मंत्री बना गुप्ता मैदान में हैं।
![कोल्हान और संथाल तय करेगा झारखंड का सियासी भविष्य कोल्हान और संथाल तय करेगा झारखंड का सियासी भविष्य](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/nYqImErnl1732617839395/1732618061755.jpg)
4 mins
ब्रिक्स विकासशील देशों का मंच या एंटी वेस्टर्न ब्लॉक
भारत इस ब्लॉक में सबसे सकारात्मक रवैए को लेकर चलता है लेकिन रूस और चीन के अपने हित, चिंताएं और उसके अनुरूप डिप्लोमेसी है। ब्रिक्स के वर्तमान सदस्य देशों और अन्य नए बनने वाले सदस्यों में से कई ऐसे हैं जो अमेरिका के नेतृत्व वाले वेस्टर्न ब्लॉक, नाटो, यूरोपीय संघ की सामरिक आर्थिक नीतियों से नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। रूस और ईरान इसके विशेष उदाहरण हैं।
![ब्रिक्स विकासशील देशों का मंच या एंटी वेस्टर्न ब्लॉक ब्रिक्स विकासशील देशों का मंच या एंटी वेस्टर्न ब्लॉक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/7hYv4wy5A1732619201123/1732620032630.jpg)
7 mins
छठी मइया आईं न दुअरिया
छठ पर्व की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह पूरे चार दिन तक जोश-खरोश के साथ निरंतर चलता है। पर्व के प्रारम्भिक चरण में प्रथम दिन व्रती स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं, जिसे 'नहाय खाय' कहा जाता है। वस्तुतः यह व्रत की तैयारी के लिए शरीर और मन के शुद्धिकरण की प्रक्रिया होती है। मान्यता है कि स्वच्छता का ख्याल न रखने से छठी मइया रुष्ट हो जाती हैं- प्रथम दिन सुबह सूर्य को जल देने के बाद ही कुछ खाया जाता है।
![छठी मइया आईं न दुअरिया छठी मइया आईं न दुअरिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/E-UZKll6F1732620038842/1732620277268.jpg)
4 mins
परिश्रम से ही कामनाओं की प्राप्ति होगी
ऋग्वेद में प्रत्यक्ष सांसारिक कर्तव्य पालन पर ढेर सारे मंत्र हैं। कृषि कर्म समृद्धिसूचक है। पशुपालन सहज व्यवसाय है। पूर्वजों को गायें प्रिय हैं। पूर्वज उनकी सेवा करते हैं। उन पर हिंसा को अपराध बताते हैं। ऋषि का अनुरोध है 'हे मित्रों! गायों, पशुओं के पानी पीने के बहुत स्थान बनाओ।' आर्य अश्व प्रिय भी हैं। घोड़े पालते हैं।
![परिश्रम से ही कामनाओं की प्राप्ति होगी परिश्रम से ही कामनाओं की प्राप्ति होगी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/TlyeRRVBu1732620282503/1732621436236.jpg)
4 mins
बॉडीगार्ड
अपने काले चश्मे से डेविड की ओर देखकर रिकी ने कहा, शिकागो से मेरा दोस्त जॉकी रॉबिन्सन यहां आने वाला है। डेविड ने स्वीकृति में अपना सिर हिला दिया। उसने मुंह से सिगार बाहर निकालकर उसकी राख को एश ट्रे में छोड़ दिया फिर उसे अपने होठों के बीच रख लिया।
![बॉडीगार्ड बॉडीगार्ड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/3R4GA5TWu1732622113954/1732622954393.jpg)
8 mins
थम गये स्वर कोकिला के स्वर
बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी जिंदगी की कहानियां, छठ गीत और उनकी मधुर आवाज शायद ही किसी संगीतप्रेमी के मन से जा सकती है।
![थम गये स्वर कोकिला के स्वर थम गये स्वर कोकिला के स्वर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/6QwGYBYH01732622970696/1732623203317.jpg)
2 mins
ऑस्ट्रेलिया में लगेगी जीत की हैट्रिक!
भारत ने आस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बना रखा है, जबकि आस्ट्रेलिया ने 2015 के शुरुआत में घरेलू सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। रवि शास्त्री ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल बातचीत में कहा, जसप्रीत बुमराह फिट हैं, मोहम्मद शमी फिट हैं, आपके पास मोहम्मद सिराज भी हैं।
![ऑस्ट्रेलिया में लगेगी जीत की हैट्रिक! ऑस्ट्रेलिया में लगेगी जीत की हैट्रिक!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/2BnVywyVA1732623209157/1732623410658.jpg)
4 mins
अब आकांक्षा पुरी संग रोमांस करेंगे खेसारी
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार उनके साथ खूबसूरत अभिनेत्री आकांक्षा पुरी हैं। दोनों की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।
![अब आकांक्षा पुरी संग रोमांस करेंगे खेसारी अब आकांक्षा पुरी संग रोमांस करेंगे खेसारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/9400/1906306/LpaUv-wyb1732623480002/1732623604620.jpg)
1 min
DASTAKTIMES Magazine Description:
出版社: DASTAK TIMES
カテゴリー: News
言語: Hindi
発行頻度: Monthly
Latest Hindi news and political reviews.
いつでもキャンセルOK [ 契約不要 ]
デジタルのみ