試す 金 - 無料
गुरु पूर्णिमा का महत्त्व
Sadhana Path
|July 2023
गुरु के समक्ष नतमस्तक होकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वोत्तम दिन है गुरु पूर्णिमा | इस दिन गुरु पूजा करने का नियम है। प्राचीन गुरुकुल व्यवस्था के तहत शिष्य इसी दिन श्रद्धा भाव से प्रेरित होकर अपनी सामर्थ्यानुसार दक्षिणा देकर गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते थे। इसी दिन चारों वेदों के व्याख्याता वेद व्यास जी की प्रमुख रूप से पूजा की जाती है।

वैसे तो गुरु के मौजूद रहने पर किसी भी दिन उनकी पूजा की जानी चाहिए। किंतु पूरे विश्व में आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन विधिवत गुरु की पूजा करने का विधान है। उस दिन हर शिष्य को अपने गुरु की पूजा कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए। (वर्ष की अन्य सभी पूर्णिमाओं में इस पूर्णिमा का महत्त्व सर्वाधिक है।) इस पूर्णिमा को इतनी श्रेष्ठता प्राप्त है कि इस एकमात्र पूर्णिमा का पालन करने से ही वर्ष भर की पूर्णिमाओं का फल प्राप्त होता है। गुरु पूर्णिमा एक ऐसा पर्व है, जिसमें हम अपने गुरुजनों, महापुरुषों, माता-पिता एवं श्रेष्ठजनों के लिए कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हैं।
गुरु वास्तव में कोई व्यक्ति नहीं, वरन् उसके अंदर निहित आत्मा है। इस प्रकार गुरु की पूजा व्यक्ति विशेष की पूजा न होकर गुरु की देह में समाहित परब्रह्म परमात्मा और परब्रह्म ज्ञान की पूजा है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा विशेष रूप से गुरु पूजन का पर्व है। इस पर्व को 'व्यास पूर्णिमा' भी कहते हैं। उन्होंने वेदों का विस्तार किया और कृष्ण द्वैपायन से वेदव्यास कहलाये । इसी कारण इस गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। 16 शास्त्रों एवं 18 पुराणों के रचयिता वेदव्यास जी ने गुरु के सम्मान में विशेष पर्व मनाने के लिए आषाढ़ मास की पूर्णिमा को चुना। कहा जाता है कि इसी दिन व्यास जी ने शिष्यों एवं मुनियों को पहले-पहल श्री भागवत् पुराण का ज्ञान दिया था। अत: यह शुभ दिन व्यास पूर्णिमा कहलाया। व्यास जी ने सर्वप्रथम सूत जी को अपना शिष्य मानकर उन्हें ज्ञान प्रदान किया। व्यास जी के बाद ऋषियों एवं मुनियों ने श्री शुक्रदेव जी को उनका स्थान प्रदान किया। जब कभी श्री भागवत् पुराण का पाठ किया जाता है, तो सर्वप्रथम श्री शुकदेव जी का स्मरण किया जाता है। व्यास जी ने देश की वंदना करते हुए उसका दर्शन हमें जिस रूप में कराया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए वंदनीय है।
このストーリーは、Sadhana Path の July 2023 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、9,500 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Sadhana Path からのその他のストーリー

Sadhana Path
सुख समृद्धि पाने के सफल उपाय
हमारे जीवन में कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो हमारे जीवन से सुख व चैन को विलुप्त कर देती हैं। इस लेख के माध्यम से जानें ज्योतिष के कुछ ऐसे उपायों को जिनके माध्यम से आप विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
5 mins
June 2025

Sadhana Path
स्वप्न की प्रक्रिया और फलादेश
हिंदू धर्म शास्त्रों-अथर्ववेद, योगसूत्र, पुराण, उपनिषदों इत्यादि में स्वप्नों का आध्यात्मिक विश्लेषण मिलता है, जिसके अनुसार स्वप्न की क्रिया मनुष्य की आत्मा से जुड़ी है और आत्मा-परमात्मा से। मन की कल्पना शक्ति असीम है।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
घर को जल रिसाव से बचाएं
हमारे प्राचीन वास्तु शास्त्र के अनुसार, जल रिसाव या पानी टपकने के चलते जिंदगी में भारी अनिष्ट हो सकता है जिसके चलते आर्थिक व आध्यात्मिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है
4 mins
June 2025

Sadhana Path
क्रोध और चेतना
तुमसे क्रोध तभी होता है, जब तुम्हारी चेतना जाग्रत नहीं होती। अब ऐसा हो गया तो हो गया, बस भूल जाओ अब। बात खत्म। अब, इस समय, इस वर्तमान क्षण में रहो, जाग्रत हो जाओ।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
कैसा हो बच्चों का कमरा?
स्वभाविक रूप से बच्चों को सुरक्षा एवं अपनापन महसूस होना चाहिए। बच्चे के कमरे में रुचि एवं प्रयत्न दर्शाकर आप बच्चों के सामने दर्शाते हैं कि आप उनकी जगह का ध्यान रखते हैं और इसीलिए आपके बच्चे, आपके लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
2 mins
June 2025

Sadhana Path
नींद पूरी न होने से रुक सकता है बच्चे का मानसिक विकास
बच्चों को सही पोषण देने के साथ-साथ उनके व्यवहार और उन्हें अच्छे से नींद आए इसका भी माता-पिता को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे में अनिद्रा की समस्या सोने के समय की आदतों पर निर्भर करता है।
5 mins
June 2025

Sadhana Path
बच्चों में विटामिन डी की कमी पूरी करते हैं ये 5 आहार
बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी अति आवश्यक है। जन्म के बाद से ही बच्चों में इस विटामिन की एक निश्चित मात्रा होना जरूरी माना जाता है। धूप के अलावा इन खाद्य पदार्थ से भी इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
4 mins
June 2025

Sadhana Path
जीवन और मृत्यु का रहस्य
जो व्यक्ति अपने मन को विकास-रहित रखते हैं वे वस्तुतः मृत हैं। जीवन के रहस्य को सुलझाने के लिए आपको प्रतिदिन एक नया जन्म लेना चाहिए। इसका अर्थ है कि आपको किसी न किसी रूप में अपना सुधार करने के लिए प्रतिदिन अवश्य प्रयास करना चाहिए।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
शरीर के साथ दिमाग को भी दें अच्छी खुराक
क्या आप अपनी त्वचा के साथ अपने दिमाग को भी दुरुस्त रखना चाहते हैं? ऐसे में सबसे पहले अपना खानपान बदलने का प्रयास कीजिए, क्योंकि शरीर के साथ दिमाग को भी अच्छी खुराक की जरूरत होती है। दरअसल, हमारी डाइट ही यह निर्धारित करती है कि हम कितने स्वस्थ हैं और हमारा दिमाग कितना काम करता है!
4 mins
June 2025

Sadhana Path
कोरोना वायरस से संबंधित 8 मिथ जिनको दूर करना है जरूरी
कोरोना वायरस का कहर अभी तक थमा नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर दिए जा रहे इलाज पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
3 mins
June 2025