कसरत से पहले लें सेहतमंद आहार
Sadhana Path|May 2024
वर्कआउट के द्वारा शरीर को फिट रखना काफ़ी ट्रेंडी हो चुका है, मगर यह मिथ काफ़ी प्रचलित है कि वर्कआउट हमेशा खाली पेट करना ही फ़ायदेमंद होता है। आइए जानें, वर्कआउट से जुड़े खान-पान के बारे में-
गीता
कसरत से पहले लें सेहतमंद आहार

अगर आप भी वर्षों से खाली पेट वर्कआउट करने की गलती करती आ रही हैं तो आज ही इस भूल को सुधार लें। वर्कआउट करने से आधा घंटा पहले कुछ सेहतमंद आहार लेने की आदत डाल लें, जिससे कि आपके शरीर में वर्कआउट के दौरान ऊर्जा का स्तर बना रहे और आप जमकर वर्कआउट कर सकें।

आजकल युवाओं में फिल्मी सितारों की तर्ज पर खुद को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने की चाह काफी बलवती हो रही है। इस चाह के परिणामस्वरूप युवा पीढ़ी जिम में वर्कआउट कर स्वयं को फिट रखने का प्रयास कर रही है। ये क्रेज धीरे-धीरे सभी उम्र की महिला-पुरुषों में देखने को मिल रहा है। लोग सुबह-सवेरे उठकर जिम में जाकर घंटों पसीना बहा रहे हैं, लेकिन ये क्या! उन्हें अपनी बॉडी को लेकर मनचाहे परिणाम हासिल करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। हो भी क्यों नहीं, क्योंकि केवल जिम में जैसे-तैसे कुछ समय के लिए पसीना बहाने से कुछ होने वाला भी नहीं हैं। इसके लिए आपको वर्कआउट से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना भी आवश्यक है, जैसे- कब, किस समय, कौन सा वर्कआउट करें, कितने समय तक करें और वर्कआउट के बाद में और पहले क्या खाएं, इत्यादि। आप सोच रहे होंगे कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन वर्कआउट से पहले खाना? जी वर्कआउट करके अपनी बॉडी के लिए मनचाहे परिणाम पाने के लिए वर्कआउट से पहले उचित आहार लेना उतना ही आवश्यक है, जितना कि वर्कआउट करने के बाद आवश्यक होता है। हमारा शरीर पूरी तरह से एक मशीन की तरह है। जैसे एक मशीन को सही ढंग से कार्य करने के लिए तेल - ईंधन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर को भी अपने मशीन रूपी शरीर को चलाने के लिए सही समय पर सही ईंधन की आवश्यकता होती है, इसलिए किसी भी समय खाली पेट वर्कआउट करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। 

वर्कआउट करने से कम से कम आधा या एक घंटा पहले हल्का-फुल्का आहार अवश्य लें, जिससे कि शरीर को वर्कआउट के दौरान ऊर्जा मिलती रहे और आपको थकान भी ना हो। ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप कुछ भी उठाकर पेट भर लें। आहार विशेषज्ञ बता रही हैं आखिर वर्कआउट से पहले कौन-कौन से आहार लेना उचित रहता है, ताकि आपको वर्क आउट करने पर मनचाहे परिणाम मिल सकें और उस दौरान आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहे।

この記事は Sadhana Path の May 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Sadhana Path の May 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

SADHANA PATHのその他の記事すべて表示
सुख की अनुभूति
Sadhana Path

सुख की अनुभूति

वो जरा सा सेकेंड निर्विकल्पता का। वह जो भीतर निर्विकल्पता होती है सबसे प्यारी होती है क्योंकि उसमें हम अपने मन में अपना प्रतिबिंब नहीं देख रहे, मन ही को उड़ा दिया है, सीधे-सीधे अपने आपको देख रहे हैं।

time-read
2 分  |
September 2024
कैसे दूर करें घर का वास्तुदोष?
Sadhana Path

कैसे दूर करें घर का वास्तुदोष?

वास्तुदोष घर की सुख-समृद्धि में सबसे बड़ी बाधा है। ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि घर में व्याप्त वास्तुदोष को दूर किया जाए। कैसे व किस प्रकार, आइए जानते हैं लेख से।

time-read
4 分  |
September 2024
कैसे मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति?
Sadhana Path

कैसे मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति?

ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को सबसे बड़ा दोष माना जाता है। पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति जीवन में काफी उतार चढ़ाव महसूस करता है। पितृ दोष आपके जीवन में बाधा न बने उसके लिए यह उपाय अपनाएं।

time-read
4 分  |
September 2024
विघ्नहर्ता हैं भगवान गणेश
Sadhana Path

विघ्नहर्ता हैं भगवान गणेश

भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और दुःखहर्ता भी कहा जाता है। 7 सितंबर से आरंभ होने वाले गणेश चतुर्थी पर्व की धूम महाराष्ट्र में 10 दिनों तक देखते ही बनती है। आइए जानें विस्तार से इस पर्व की महत्ता।

time-read
3 分  |
September 2024
समाजवाद के पथ-प्रदर्शक महाराजा अग्रसेन
Sadhana Path

समाजवाद के पथ-प्रदर्शक महाराजा अग्रसेन

महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपद को हुआ था, इसलिए इस दिन को अग्रवाल समाज में अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन अग्रसेन जयंती मनाई जाती है, जो इस बार 3 सितंबर को है। ऐसे ही महान संत को समर्पित है हमारा यह लेख।

time-read
2 分  |
September 2024
संस्कृति और समृद्धि का त्यौहार - ओणम
Sadhana Path

संस्कृति और समृद्धि का त्यौहार - ओणम

ओणम दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला एक रवास पर्व है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व की रौनक देखते ही बनती है। इस पर्व के महत्त्व व इसके इतिहास पर आइए डालते हैं एक नजर।

time-read
5 分  |
September 2024
सौभाग्य प्राप्ति का पर्व हरतालिका तीज
Sadhana Path

सौभाग्य प्राप्ति का पर्व हरतालिका तीज

ऐसी मान्यता है कि सर्वप्रथम मां पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न कर उन्हें इच्छित वर के रूप में पाने हेतु हरतालिका तीज का व्रत रखा था। इस व्रत की महिमा को जानते हैं लेख से।

time-read
2 分  |
September 2024
गैजेट्स की लत से छिनता बच्चों का मासूम बचपन
Sadhana Path

गैजेट्स की लत से छिनता बच्चों का मासूम बचपन

सूचना-तकनीक के इस समय में चाहे अनचाहे हर व्यक्ति तकनीकी गैजेट्स की भीड़ से घिरा हुआ है। यहां तक कि बच्चों की एजुकेशन और विकास में भी इनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन किस हद तक, जानिए इस लेख द्वारा -

time-read
4 分  |
September 2024
आंवले से बालों की समस्याओं को करें दूर
Sadhana Path

आंवले से बालों की समस्याओं को करें दूर

आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, विटामिन बी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

time-read
2 分  |
September 2024
यूं करें ब्रेस्ट की देखभाल
Sadhana Path

यूं करें ब्रेस्ट की देखभाल

हर महिला के लिए यह जरूरी है कि वो अपने स्तनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इनकी सही देखभाल करें। अपने ब्रेस्ट को कैसे स्वस्थ रखें, आइए जानें-

time-read
6 分  |
September 2024