अब देखिए सपने अपने लिए!
Anokhi|March 04, 2023
हर साल महिला दिवस आता है और महिला सशक्तिकरण से लेकर उनकी चुनौतियों पर बात की जाती है। इस बार क्यों न इस एक दिन को पूरे साल का एजेंडा बना दें और बात करें अवसरों की आत्मनिर्भरता की और अपने सपनों की, बता रही हैं जयंती रंगनाथन
जयंती रंगनाथन
अब देखिए सपने अपने लिए!

ब्रिटेन की स्त्रीवादी लेखिका और समाज सेविका रूथ एडलर कहती थीं, 'हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां स्त्रियों के सपनों पर बात ही नहीं की जाती। जिस दिन स्त्री अपने लिए सपने देखेगी और उस सपने को पूरा करने के लिए जीने लगेगी, उस दिन हमें महिला दिवस मनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।' स्त्री के सपनों से जुड़ी जिंदगी अमूमन मामूली-सी होती है, कुछ ऐसी कि दूर से सहज, सरल और प्राप्य लगे। पर, पास जाने पर आप पाएंगी कि वहां तक हाथ बढ़ाना भी कभी-कभी बेहद मुश्किल हो जाता है। यह बात इसलिए कह रही हूं कि साल 2021 में हमारे देश में कामकाजी महिलाओं का प्रतिशत 36 था, जो साल 2022 में घट कर 33 प्रतिशत रह गया है। एक तरफ हम यह कहते हैं कि बिना आत्मनिर्भर हुए स्त्रियों के सपने पूरे नहीं हो सकते, दूसरी तरफ कामकाजी महिलाओं के घटते आंकड़े, अपने आप में एक विरोधाभास है।

क्या हैं आपके सपने?

आप अपने आप से पूछिए और जानिए, आप कैसे सपने देखती हैं? उन सपनों में आप कहां होती हैं और क्या कर रही होती हैं? खुली आंखों से देखे ये सपने जिजीविषा के बल पर ही पूरे होते हैं। आपने सपना देखा, आप ऐसे घर में रह रही हैं, जहां की हर दीवार आपकी अपनी है, आपको साल दर साल नए घर की तलाश में अपना बना बनाया घर समेटना नहीं पड़ता। ये सपना देखना कितना सुखद है। सोच कर देखिए कि यह जब पूरा होगा तब कैसा लगेगा। आप कहेंगी, सपने भी कभी सच होते हैं? हां, बिलकुल होते हैं। सपनों को सच करना आपके हाथ में है और इसके लिए चाहिए ठोस प्लानिंग और खूब सारी मेहनत।

बनाएं जिंदगी का रोडमैप

आपका सपना कुछ भी हो सकता है। अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना, अपने मांबाप के लिए एक घर खरीदना, अपनी एक छोटी सी दुकान खोलना, विदेश घूमना, उपन्यास छप कर आना जैसे और भी कई। अगर आपने कोई इच्छा पाली है, अपने आपको कुछ करते देखना चाहती हैं तो सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होगा। वहां तक पहुंचने का रास्ता बनाना होगा। इस रास्ते में कई अड़चनें भी आएंगी। आपको तकलीफ भी उठानी पड़ेगी और मेहनत भी करनी होगा। लेकिन यकीन मानिए, अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगी, तो अपने सपनों को आराम से तय समय सीमा में पूरा कर पाएंगी।

अपने आपको कम ना समझें

Denne historien er fra March 04, 2023-utgaven av Anokhi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra March 04, 2023-utgaven av Anokhi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA ANOKHISe alt
एक पहनावा अलग-अलग अंदाज
Anokhi

एक पहनावा अलग-अलग अंदाज

आपका वॉर्डरोब कपड़ों से चाहे कितना भी भरा हुआ क्यों न हो, पर तय है कि आप भी अपने कपड़ों को कई बार पहनती ही होंगी। पर, क्या आपको एक ही कपड़े की स्टाइलिंग अलग-अलग तरीके से करनी आती है? कैसे इस काम में करें महारत हासिल, बता रही हैं

time-read
2 mins  |
September 14, 2024
अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम
Anokhi

अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम

सेहतमंद शरीर और मन के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। इस बात से हम सब वाकिफ हैं। पर, क्या आपको नियमित व्यायाम की लत लग पाई है या फिर आप भी अन्य जिम्मेदारियों के कारण अपने व्यायाम से ही समझौता कर रही हैं? कैसे कुछ मेंटल ट्रिक्स इसमें आपके लिए हो सकते हैं मददगार, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज
Anokhi

इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज

दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है, तो इसके माध्यम से अपराध के नए तौर-तरीके भी बढ़े हैं। पर, यहां भी भौतिक दुनिया की तरह ही अपराधों की आसान शिकार महिलाएं ही हैं। क्या हैं साइबर क्राइम और कैसे करें इन अपराधों की रिपोर्टिंग, बता रहे हैं साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सचिन गुप्ता

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत
Anokhi

समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार गाइनेकोलॉजिस्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. अर्चना धवन बजाज

time-read
2 mins  |
September 14, 2024
मशरूम का मजेदार स्वाद
Anokhi

मशरूम का मजेदार स्वाद

कम कैलोरी और ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम स्वाद के मामले में भी खास है। मशरूम से कैसे बनाएं स्वादिष्ट रेसिपीज बता रही है

time-read
5 mins  |
September 14, 2024
समझ और समझदारी से बनेगी बात
Anokhi

समझ और समझदारी से बनेगी बात

जो बच्चा बात-बात में आपके गले लगता था, अब आप उसे गले लगाने के लिए भी तरस रही हैं। प्री-टीन का कुछ दौर ही ऐसा है। बच्चे की अपनी दुनिया बनने लगती है, जिसमें अभिभावक की जगह कम होने लगती है। बच्चे में आ रहे इस बदलाव को स्वीकारते हुए उसे कैसे दें सही परवरिश, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से
Anokhi

खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से

तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध बोध यानी गिल्ट महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ता। हर बात के लिए हमें अपराध बोध होता है। कैसे इसकी गिरफ्त से खुद को निकालें, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका
Anokhi

त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका

वो दिन गए, जब एक क्रीम चेहरे पर लगाकर त्वचा की देखभाल पूरी हो जाया करती थी। एक अध्ययन के मुताबिक महिलाएं अब एक दिन में 168 केमिकल अपने चेहरे और त्वचा पर लगा रही हैं। पर, क्या त्वचा पर इतने सारे प्रोडक्ट्स लगाना ठीक है? कैसे अपने स्किन केयर रुटीन में लाएं संतुलन और किन प्रोडक्ट्स का करें नियमित इस्तेमाल, बता रही हैं

time-read
4 mins  |
September 14, 2024
छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा
Anokhi

छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
साथी में तलाशें ये अच्छी बातें
Anokhi

साथी में तलाशें ये अच्छी बातें

किसी रिश्ते में अगर अपना भविष्य देख रही हैं तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव पर जरा गौर करना शुरू करें। सामने वाले व्यक्ति की कौनकौन सी बातें एक खुशनुमा रिश्ते की ओर इशारा कर सकती हैं, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 07, 2024