मखमली-मुलायम सर्दियां
Anokhi|November 18, 2023
सर्दियों को अगर आप भी अब तक रूखी-सूखी त्वचा से जोड़ती चली आ रही हैं, तो इस साल सर्दियों की अपनी यह परिभाषा बदल डालिए। ठंड की शुरुआत से ही त्वचा की करें खास देखभाल और पाएं सर्दियों में भी मुलायम त्वचा, बता रही हैं स्वाति गौड़
स्वाति गौड़
मखमली-मुलायम सर्दियां

मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है और सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड का एहसास भी होने लगा है। वैसे तो अपनी त्वचा की अच्छी देखभाल करना हर मौसम में ही जरूरी होता है, लेकिन सर्दियों में त्वचा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, सर्दियों का ठंडा और शुष्क मौसम त्वचा की नमी छीन लेता है। नतीजतन त्वचा रूखी, खुरदरी और बेजान नजर आ लगती है। इसके अलावा ठंडे मौसम में पसीना नहीं आता और प्यास भी कम लगती है, जिसके चलते पानी कम पीया जाता है और इसका सीधा असर हमारी त्वचा की नमी के स्तर पर पड़ता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखा जाए ताकि उसकी खूबसूरती बरकरार रहे। हालांकि बाजार में बहुत अच्छे ब्रांडेड सौंदर्य उत्पाद उपलब्ध हैं, जो आपकी रूखी त्वचा को फिर से जवां और चमकदार बना सकते हैं, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ऐसे उत्पाद पसंद नहीं आते और वे घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करती हैं। यदि आप भी कुछ ऐसे ही प्राकृतिक घरेलू उत्पादों के इस्तेमाल में दिलचस्पी रखती हैं तो आपकी रसोई में रखा सामान बहुत काम आएगा।

क्यों होती है त्वचा शुष्क? 

त्वचा की नमी चुराने वाले कारकों में हमारी खानपान संबंधी आदतों से लेकर खराब जीवनशैली तक बहुत कुछ शामिल है, जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

• तेज गर्म पानी से स्नानः ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने में मजा तो बहुत आता है, लेकिन इससे त्वचा के ऊपर मौजूद प्राकृतिक तेल की परत नष्ट हो जाती है और त्वचा रूखी हो जाती है। 

• अत्यधिक साबुन का इस्तेमाल: साफसफाई रखने के लिए जरूरत से ज्यादा साबुन का इस्तेमाल त्वचा की नमी छीन लेता है क्योंकि साबुन में कास्टिक सोडा समेत अन्य बहुत से हानिकारक पदार्थ होते हैं।

• बहुत ज्यादा स्क्रब करनाः मृत कोशिकाओं को त्वचा पर से हटाने के लिए स्क्रब करना जरूरी होता है, लेकिन बहुत ज्यादा स्क्रब रूखापन पैदा कर सकता है।

• असंतुलित खानपान: हम जो खाते हैं, उसका सीधा प्रभाव हमारी सेहत और त्वचा पर पड़ता है। अत्यधिक तला-भुना, तेज मिर्चमसाले वाला खाना, जंक फूड, धूम्रपान और कैफीन का सेवन त्वचा का लचीलापन खत्म कर देता है।

Denne historien er fra November 18, 2023-utgaven av Anokhi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra November 18, 2023-utgaven av Anokhi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA ANOKHISe alt
एक पहनावा अलग-अलग अंदाज
Anokhi

एक पहनावा अलग-अलग अंदाज

आपका वॉर्डरोब कपड़ों से चाहे कितना भी भरा हुआ क्यों न हो, पर तय है कि आप भी अपने कपड़ों को कई बार पहनती ही होंगी। पर, क्या आपको एक ही कपड़े की स्टाइलिंग अलग-अलग तरीके से करनी आती है? कैसे इस काम में करें महारत हासिल, बता रही हैं

time-read
2 mins  |
September 14, 2024
अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम
Anokhi

अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम

सेहतमंद शरीर और मन के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। इस बात से हम सब वाकिफ हैं। पर, क्या आपको नियमित व्यायाम की लत लग पाई है या फिर आप भी अन्य जिम्मेदारियों के कारण अपने व्यायाम से ही समझौता कर रही हैं? कैसे कुछ मेंटल ट्रिक्स इसमें आपके लिए हो सकते हैं मददगार, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज
Anokhi

इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज

दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है, तो इसके माध्यम से अपराध के नए तौर-तरीके भी बढ़े हैं। पर, यहां भी भौतिक दुनिया की तरह ही अपराधों की आसान शिकार महिलाएं ही हैं। क्या हैं साइबर क्राइम और कैसे करें इन अपराधों की रिपोर्टिंग, बता रहे हैं साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सचिन गुप्ता

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत
Anokhi

समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार गाइनेकोलॉजिस्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. अर्चना धवन बजाज

time-read
2 mins  |
September 14, 2024
मशरूम का मजेदार स्वाद
Anokhi

मशरूम का मजेदार स्वाद

कम कैलोरी और ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम स्वाद के मामले में भी खास है। मशरूम से कैसे बनाएं स्वादिष्ट रेसिपीज बता रही है

time-read
5 mins  |
September 14, 2024
समझ और समझदारी से बनेगी बात
Anokhi

समझ और समझदारी से बनेगी बात

जो बच्चा बात-बात में आपके गले लगता था, अब आप उसे गले लगाने के लिए भी तरस रही हैं। प्री-टीन का कुछ दौर ही ऐसा है। बच्चे की अपनी दुनिया बनने लगती है, जिसमें अभिभावक की जगह कम होने लगती है। बच्चे में आ रहे इस बदलाव को स्वीकारते हुए उसे कैसे दें सही परवरिश, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से
Anokhi

खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से

तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध बोध यानी गिल्ट महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ता। हर बात के लिए हमें अपराध बोध होता है। कैसे इसकी गिरफ्त से खुद को निकालें, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका
Anokhi

त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका

वो दिन गए, जब एक क्रीम चेहरे पर लगाकर त्वचा की देखभाल पूरी हो जाया करती थी। एक अध्ययन के मुताबिक महिलाएं अब एक दिन में 168 केमिकल अपने चेहरे और त्वचा पर लगा रही हैं। पर, क्या त्वचा पर इतने सारे प्रोडक्ट्स लगाना ठीक है? कैसे अपने स्किन केयर रुटीन में लाएं संतुलन और किन प्रोडक्ट्स का करें नियमित इस्तेमाल, बता रही हैं

time-read
4 mins  |
September 14, 2024
छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा
Anokhi

छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी

time-read
3 mins  |
September 14, 2024
साथी में तलाशें ये अच्छी बातें
Anokhi

साथी में तलाशें ये अच्छी बातें

किसी रिश्ते में अगर अपना भविष्य देख रही हैं तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव पर जरा गौर करना शुरू करें। सामने वाले व्यक्ति की कौनकौन सी बातें एक खुशनुमा रिश्ते की ओर इशारा कर सकती हैं, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 07, 2024