पतिपत्नी के रिश्ते में बदसूरत मोड़ क्यों
Sarita|November Second 2024
पतिपत्नी के रिश्ते के माने अब सिर्फ इतने भर नहीं रह गए हैं कि पति कमाए और पत्नी घर चलाए. अब दोनों को ही कमाना और घर चलाना पड़ रहा है जो सलीके से हंसते खेलते चलता भी है. लेकिन दिक्कत तब खड़ी होती है जब कोई एक अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते अनुपयोगी हो कर भार बनने लगता है और अगर वह पति हो तो उस का प्रताड़ित किया जाना शुरू हो जाता है.
पतिपत्नी के रिश्ते में बदसूरत मोड़ क्यों

उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग में 25 सितंबर तक 22,255 परेशान पति अपनी शिकायतें दर्ज करा चुके थे कि उन की पत्नियां किसी न किसी तरह उन्हें प्रताड़ित करती हैं। यह संख्या अभी और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि साल 2023-24 में पत्नी पीड़ित पतियों की संख्या 31,285 थी जबकि 2022-23 में 36,409 पति इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराने को आयोग पहुंचे थे।

यह खबर दिलचस्प भी है और चिंताजनक भी। दिलचस्प इस लिहाज से है कि आमतौर पर यह उम्मीद नहीं की जाती कि पत्नियां भी पतियों को इतना हैरान परेशान व प्रताड़ित कर सकती हैं कि वे इतनी बड़ी तादाद में हायहाय करते मानव अधिकार आयोग गुहार लगाने जाएं।

चिंताजनक इस लिहाज से है कि अगर यह सिलसिला यों ही जारी रहा तो पारिवारिक और सामाजिक व्यवस्था की धुरी कहे जाने वाले पतिपत्नी के रिश्ते का अंजाम क्या होगा। प्रताड़ित या पत्नियों से दुखी पतियों की संख्या निश्चित रूप से इस से कहीं ज्यादा होगी क्योंकि सभी पति इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाते, कुछ को अपनी मर्दानगी और मूंछों की इज्जत की चिंता रहती है कि बात आम हो गई तो उन का मजाक बनाया जाएगा। कुछ पति परिवार और परिजनों की खातिर खामोश रहते हालात से समझौता करते जिंदगी को जैसेतैसे ढोते रहते हैं।

अब से कोई 75 वर्ष पहले आती तो यह या ऐसी खबर मजाक व अविश्वसनीय लगती, क्योंकि तब पति ऐसी पत्नी को घर से बाहर निकाल देने में देर न करता और इस के बाद वह मुड़ कर देखता भी नहीं कि बेचारी अर्धांगिनी का हश्र क्या हुआ, उसे मायके वालों ने पनाह दी या कहीं दरदर की ठोकरें खाते उस वक्त को कोस रही है जब उस ने पति की ज्यादती का विरोध करने की हिम्मत जुटाई थी। इधर, पति नजदीकी लगन में ही दूसरी शादी कर चुका होता।

Denne historien er fra November Second 2024-utgaven av Sarita.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra November Second 2024-utgaven av Sarita.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA SARITASe alt
मौन का मूलमंत्र जिंदगी को बनाए आसान
Sarita

मौन का मूलमंत्र जिंदगी को बनाए आसान

हम बचपन में बोलना तो सीख लेते हैं मगर क्या बोलना है और कितना बोलना है, यह सीखने के लिए पूरी उम्र भी कम पड़ जाती है. मौन रहना आज के दौर में ध्यान केंद्रित करने की तरह ही है.

time-read
3 mins  |
February First 2025
सरकार थोप रही मोबाइल
Sarita

सरकार थोप रही मोबाइल

सरकार द्वारा कई स्कीमों को चलाया जा रहा है. बिना एडवांस मोबाइल फोन और इंटरनैट सेवा की इन स्कीमों का फायदा उठाना असंभव है. ऐसा अनावश्यक जोर क्या सही है?

time-read
2 mins  |
February First 2025
सास बदली लेकिन नजरिया नहीं
Sarita

सास बदली लेकिन नजरिया नहीं

सास और और बहू को एकदूसरे की भूमिका को स्वीकार करना चाहिए. सास पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए बहू को सिखा सकती है और बहू नई सोच व नए दृष्टिकोण से घर को बेहतर बना सकती है.

time-read
5 mins  |
February First 2025
अमेरिका में भी पनप रहा ब्राह्मण व बनिया गठजोड़
Sarita

अमेरिका में भी पनप रहा ब्राह्मण व बनिया गठजोड़

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही अमेरिका में एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है जिसे ले कर हर कोई आशंकित है कि अब लोकतंत्र को हाशिए पर रख धार्मिक एजेंडे पर अमल होगा.

time-read
10 mins  |
February First 2025
किस संतान को मिले संपत्ति पर ज्यादा हक
Sarita

किस संतान को मिले संपत्ति पर ज्यादा हक

यह वह दौर हैं जब पेरैंट्स की सेवा न करने वाली संतानों की अदालतें तक खिंचाई कर रही हैं लेकिन मांबाप की दिल से सेवा करने वाली संतान के लिए जायदाद में ज्यादा हिस्सा देने पर वे भी अचकचा जाती हैं क्योंकि कानून में ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है. क्या यह ज्यादती नहीं?

time-read
10+ mins  |
February First 2025
युवाओं के सपनों के घर पर डाका
Sarita

युवाओं के सपनों के घर पर डाका

नौकरीपेशा होम लोन ले कर अपने सपनों का आशियाना खरीद लेते हैं. लेकिन यहां समस्‍या तब आती है जब किसी यूइत में वे लोन नहीं चुका पाते. ऐसे में कई बार उन्हें अपने घर से हाथ धोना पड़ता है.

time-read
6 mins  |
February First 2025
मेलजोल के अवसर बुफे पार्टी
Sarita

मेलजोल के अवसर बुफे पार्टी

बूफे पार्टी में मेहमान भोजन और अच्छे समय का आनंद लेने के साथसाथ सोशल गैदरिंग के चलन को भी जीवित रखते हैं. यह अवसर न केवल खानपान के लिए होता है बल्कि यह लोगों के बीच बातचीत, हंसीमजाक और आपसी विचारों के आदानप्रदान का एक साधन भी है.

time-read
8 mins  |
February First 2025
अल्लू अर्जुन को जेल भगवान दोषमुक्त
Sarita

अल्लू अर्जुन को जेल भगवान दोषमुक्त

एक तरह के हादसे पर कानून दो तरह से कैसे काम कर सकता है? क्या यह न्याय और संविधान दोनों का अपमान नहीं ?

time-read
6 mins  |
February First 2025
ऊंचे ओहदे वालों में अकड़ क्यों
Sarita

ऊंचे ओहदे वालों में अकड़ क्यों

कुछ लोगों में अपने रुतबे को ले कर अहंकार होता है. उन्हें लगता है कि उन का ओहदा, उन का पद बैस्ट है. वे सुपीरियर हैं. यह सोच अहंकार और ईगो लाती है जो इंसान के व्यवहार में अड़चन डालती है.

time-read
6 mins  |
January Second 2025
बंटोगे तो कटोगे वाला नारा प्रधान राष्ट्र
Sarita

बंटोगे तो कटोगे वाला नारा प्रधान राष्ट्र

देश नारा प्रधान है. काम भले कुछ न हो रहा हो पर पार्टियां और सरकारों द्वारा उछाले नारों की खुमारी जनता पर खूब छाई रहती है.

time-read
3 mins  |
January Second 2025