CATEGORIES
Kategorier
रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाएगी सारा अर्जुन
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं।
'तनु वेड्स मनु 3' में ट्रिपल रोल निभाएंगी कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' में ट्रिपल रोल निभाती नजर आ सकती हैं।
जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा एक 'सकारात्मक कदम': पूर्व विदेश मंत्री
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस्लामाबाद दौरे को 'सकारात्मक कदम' करार देते हुए कहा कि इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।
असुरों के पुराण प्रसिद्ध भ्राताद्वय मधु व कैटभ
नवरात्र काल में आदि काल में सृष्टि निर्माण से संबंधित दो प्रसिद्ध दैत्य मधु व कैटभ नामक भ्राताद्वय के वध की कथाएं लोगों के मन मस्तिष्क पर छाई रहती हैं।
भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है, कांग्रेस ईवीएम को दोष देगी: सैनी
हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को खारिज करते हुए रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी आठ अक्टूबर को घोषित परिणामों के बाद तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।
डासना मंदिर पर प्रदर्शन करने वाले '10-20' लोगों को पुलिस को गोली मार देनी चाहिए थी: भाजपा विधायक
उप्र के गाजियाबाद जिले की लोनी सीट से भाजपा के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने डासना पीठ के महंत यति नरसिंहानंद की पैगम्बर मोहम्मद साहब के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार रात मंदिर के बाहर हुए प्रदर्शन कर जिक्र करते हुए कहा है कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों का 'गोली' मार देनी चाहिए थी।
महाकुंभ के दौरान नहीं होगी मांस-मदिरा की बिक्री: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ के दौरान यहां मांस-मदिरा की बिक्री नहीं होगी।
संसद, विधानसभाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में नेतृत्व की भूमिकाओं में असमानता को उजागर करते हुए रविवार को कहा कि सच्ची समानता के लिए इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने महिलाओं से उनकी पार्टी के ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की कर प्रणाली को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए उठाए गए कई कदम: भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंटस की राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनका कार्य केवल संख्याओं को संभालना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण अंग है।
केरल के मुख्यमंत्री ने "फर्जी खबरें गढ़ने" के लिए मीडिया की निंदा की
केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को मीडिया के एक वर्ग पर पिनराई विजयन और उनके निजी कर्मचारियों की बैठकों को लेकर फर्जी खबरें 'गढ़ने' के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उसकी निंदा की।
चेन्नई में वायुसेना का शानदार हवाई प्रदर्शन, मरीना के आसमान में दिखा मनमोहक नजारा
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों ने स्थानीय मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद-वास्को द गामा एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद-वास्को द गामा एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुंबई में एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
मुंबई में रविवार सुबह दो मंजिला दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से तीन नाबालिग सहित सात लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भारत ने महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
अरुंधति रेड्डी (चार ओवर में 19 रन पर तीन विकेट) और श्रेयंका पाटिल (चार ओवर में 12 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की उम्दा बल्लेबाजी से भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी।
उत्तरी गाजा में इजराइल की बमबारी तेज
गाजा पट्टी की एक मस्जिद पर इजराइली हवाई हमले में रविवार तड़के कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी। फलस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हार्दिक का हरफनमौला प्रदर्शन, भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती (तीन-तीन विकेट) और हार्दिक पांड्या एक विकेट तथा (नाबाद 39) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को 49 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।
'जहां सत्य होता है नैतिकता होती है'
साध्वी ऋतंभरा भारतीय संस्कृति को पहुंचा रही है विदेशों तक: ओम बिरला
सिद्दरामय्या दशहरा के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे
कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का दावा
1800 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
देश में नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा लगातार कसा जा रहा है।
भारतीय वायुसेना का एयर शो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल
भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर चेन्नई के मरीना बीच पर आयोजित शानदार एयर शो ने रविवार को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया।
'संयुक्त राष्ट्र 'पुरानी कंपनी' जैसी'
जो बाजार के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही: जयशंकर
महिलाओं को हिम्मत और ताकत से जोड़ा जाना चाहिए : शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि महिलाओं को अक्सर त्याग से जोड़ा जाता है, जबकि उन्हें हिम्मत और ताकत से जोड़ा जाना चाहिए। शिल्पा सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो सा रे गा मा पा में गेस्ट के रूप में नजर आएंगी, जिसमें सचिन-जिगर, सचेत परंपरा और गुरु रंधावा मेंटर्स हैं, और इस बार शो को विपुल रॉय और सलमान अली होस्ट कर रहे हैं।
'स्त्री 2' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।
तिरुपति के लड्डुओं की गुणवत्ता में हुआ सुधारः नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने 'लड्डु प्रसादम' की गुणवत्ता पर संतोष जताया है।
नई सीरीज 'रीता सान्याल' का ट्रेलर रिलीज
डिज़्नी+ हॉटस्टार की नई सीरीज़ 'रीता सान्याल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कीलाइट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजेश्वर नायर और कृष्णन अय्यर द्वारा निर्मित और अभिरूप घोष द्वारा निर्देशित, डिज्नी+ हॉटस्टार की सीरीज रीता सान्याल प्रशंसित लेखक अमित खान द्वारा बनाए गए चरित्र पर आधारित है। रीता सान्याल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
'बदलाव के दिन' अपनी ताकत को पहचानें: विनेश फोगाट ने हरियाणा के मतदाताओं से कहा
कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने लोगों से अपनी ताकत पहचानने और हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह बदलाव का दिन है।
लोगों को भयभीत कर शिवाजी महाराज के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को भयभीत कर और देश के संविधान एवं संस्थानों को बर्बाद करके शिवाजी महाराज के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है।
असम की नवीन योजनाओं को अन्य राज्यों द्वारा अपनाया जा रहा है : हिमंत
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद, असम अन्य राज्यों को रास्ता दिखा रहा है जो यहां भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नवीन योजनाओं को अपना रहे हैं।
असंवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं.पीएसी प्रमुख वेणुगोपाल : निशिकांत दुबे
संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्य निशिकांत दुबे ने समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल पर केंद्र सरकार को बदनाम करने और देश के वित्तीय ढांचे तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठाने का आरोप लगाया है।
केन्द्रीय वन मंत्री ने 12 करोड़ रुपये की लागत के एसटीपी अपग्रेडेशन कार्य का किया लोकार्पण
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को 12 करोड़ रुपये की लागत से अलवर के रामगढ के अग्यारा स्थित एसटीपी प्लांट के अपग्रेडेशन कार्य का लोकार्पण किया। केन्द्रीय वन मंत्री ने कहा कि एसटीपी व ठोस कचरा प्रबन्ध संयंत्र के वर्षो से बन्द होने व आस पास के निवासियों को हो रही परेशानियों के संबंध इस विषय के संज्ञान में आने पर इनको प्राथमिकता पर लिया।