वर्धमान महावीर के जीवन की पहली विशेषता उनकी अद्भुत मातृभक्ति है। मातृभक्ति में पितृभक्ति और पारिवारिक निष्ठा भी समाविष्ट हो जाती है। वर्धमान जब माँ के गर्भ में थे, तब अवधि ज्ञान (अतीन्द्रिय ज्ञान) से उन्होंने जाना कि गर्भ में उनके स्वाभाविक हलन चलन से माँ को कष्ट होता है। माँ को तनिक भी कष्ट न हो, इसलिए उन्होंने स्वाभाविक हलन चलन भी बन्द कर दी। एक प्रकार से उन्होंने गर्भावस्था में ही कायोत्सर्ग का प्रयोग शुरू कर दिया! इससे माता त्रिशला बड़ी चिन्तित हो गईं। यहाँ तक मूर्च्छित भी हो गईं। गर्भस्थ शिशु ने माँ को चिन्तित-व्यथित जानकर पुनः स्वाभाविक हलन चलन शुरू कर दी तथा यह संकल्प किया कि माता-पिता के जीवित रहते वे दीक्षा नहीं लेंगे। वर्धमान महावीर ने अपनी प्रतिज्ञा और माता-पिता के प्रति अथाह सम्मान का पूर्णतः पालन किया। माता-पिता के प्रति अपनी भक्ति के लिए उन्होंने अपनी प्रव्रज्या के महान संकल्प को भी स्थगित किया।
माता-पिता के प्रति सम्मान का आशय है - कौटुम्बिक प्रेम निभाना। कौटुम्बिक प्रेम का आशय है- स्नेह, सहयोग, सहिष्णुता, आज्ञाकारिता, त्याग, कराव्यपरायणता आदि कौटुम्बिक मूल्यों को जीना। इस प्रकार के कौटुम्बिक मूल्य और सद्गुण ही व्यक्ति को शिष्ट, विशिष्ट और आत्मानुशासित बनाते हैं। समाज, व्यवसाय तथा धर्म-कर्म के विविध क्षेत्रों में व्यक्ति के कौटुम्बिक मूल्यों और संस्कारों का प्रभाव भी होता है। व्यक्ति को अपनी जीवन - साधना और सत्पुरुषार्थ से माता-पिता और परिवार से प्राप्त अच्छाइयों को विकसित और अभिवर्द्धित करना चाहिये।
Denne historien er fra April 21, 2024-utgaven av Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra April 21, 2024-utgaven av Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मंगलवार को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
आरजी कर अस्पताल के 50 वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस्तीफा दिया
स्थानीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से कम 50 चिकित्सकों ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया।
सोनम वांगचुक, अन्य प्रदर्शनकारियों का दिल्ली के लद्दाख भवन में अनिश्चितकालीन अनशन जारी
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लद्दाख भवन में अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा।
हरियाणा में समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल : शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतरीन प्रदर्शन से पता चलता है कि समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल हो गई है।
असम में आनलाइन शेयर कारोबार घोटाला मामलों की जांच सीबीआई ने संभाली : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूरे राज्य भर में दर्ज ऑनलाइन शेयर कारोबार घोटाले के 41 मामलों की जांच आधिकारिक तौर पर संभाल ली है।
आमजन को जमीन से जुड़े प्रकरणों में मिले त्वरित न्याय: भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग जमीनों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं ताकि आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए वर्तमान नियमों में यथासंभव संशोधन करने एवं नियमों के सरलीकरण के निर्देश भी दिए।
हरियाणा में भाजपा की जीत, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जलेबी बनाकर मनाया जश्न
भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। इस अवसर पर राजस्थान के जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जश्न मनाया।
आइए, हम अधिक सक्षम और पूर्ण आत्मनिर्भर वायुसेना की दिशा में प्रयास जारी रखें: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) से वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे पुनः संगठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा का माहौल लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्षों ने एक मजबूत और सक्षम वायुसेना की आवश्यकता को दर्शाया है। इसलिए, भारतीय वायुसेना को हमारे राष्ट्रीय हितों को चुनौती देने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
केरल सरकार ने केंद्र से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए सहायता में तेजी लाने का आग्रह किया
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को बताया कि वायनाड जिले के चूरलमाला और मुंडक्कई में हुए विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए मांगी गई सहायता राशि केंद्र सरकार ने अब तक प्रदान नहीं की है। राज्य के वायनाड जिले में 30 जुलाई को विनाशकारी भूस्खलन हुआ था। विजयन ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से यथाशीघ्र विशेष वित्तीय सहायता जारी करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।