मुस्लिम आरक्षण इस चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि वह अनुसूचित जाति-जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण हटाकर मुसलमान को देना चाहती है। कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष और भाजपा विरोधी कह रहे हैं कि मोदी और भाजपा देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर चुनाव में ध्रुवीकरण चाहते हैं जो सरेआम सांप्रदायिककरण है। अगर चुनाव में किसी संप्रदाय पर हमला किया जाए या उसके विरुद्ध दूसरे संप्रदाय को भड़काया जाए तो यह सांप्रदायिकता की श्रेणी में आएगा और इसके लिए चुनाव कानून ही नहीं सामान्य कानूनों में भी मुकदमा चलाने तथा सजा देने का प्रावधान है। प्रश्न है कि क्या प्रधानमंत्री ने जो आरोप लगाया उसे चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का षड्यंत्र मान लिया जाए या उसके पीछे तथ्य भी हैं? कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता प्रधानमंत्री पर हमले कर रहे हैं किंतु यह कहने को तैयार नहीं है कि वह मुसलमानों को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस यह भी स्पष्ट नहीं करती कि वह धर्म के आधार पर आरक्षण के विरुद्ध है।
कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में आरक्षण की सीमा बढ़ाने का वचन देते हुए यह सुनिश्चित करने की घोषणा करती है कि अल्पसंख्यकों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सार्वजनिक रोजगार, सार्वजनिक कार्य अनुबंध, कौशल विकास, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बिना किसी भेदभाव के अवसरों का उचित हिस्सा मिले तो इसलिए मंशा पर प्रश्न उठता है क्योंकि इसकी पृष्ठभूमि है। कांग्रेस सरकारों ने पहले भी मुसलमानों को आरक्षण देने की पहल की है। चूंकि धर्म के आधार पर आरक्षण मान्य नहीं था, इसलिए अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण में से ही कर्नाटक में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया गया। केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान आंध्रप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों को आरक्षण देने का कानून बना दिया। यह विषय सुप्रीम कोर्ट तक गया और कांग्रेस के सभी नामी वकीलों ने इसमें पैरवी की। आज भी अनुसूचित जनजाति से धर्म परिवर्तन कर मुसलमान या ईसाई बनने वालों को आरक्षण का लाभ मिलता है। वे अल्पसंख्यक होने का भी लाभ पाते हैं और अनुसूचित जनजाति का भी।
Denne historien er fra May 09, 2024-utgaven av Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra May 09, 2024-utgaven av Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मंगलवार को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
आरजी कर अस्पताल के 50 वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस्तीफा दिया
स्थानीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से कम 50 चिकित्सकों ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया।
सोनम वांगचुक, अन्य प्रदर्शनकारियों का दिल्ली के लद्दाख भवन में अनिश्चितकालीन अनशन जारी
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लद्दाख भवन में अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा।
हरियाणा में समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल : शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतरीन प्रदर्शन से पता चलता है कि समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल हो गई है।
असम में आनलाइन शेयर कारोबार घोटाला मामलों की जांच सीबीआई ने संभाली : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूरे राज्य भर में दर्ज ऑनलाइन शेयर कारोबार घोटाले के 41 मामलों की जांच आधिकारिक तौर पर संभाल ली है।
आमजन को जमीन से जुड़े प्रकरणों में मिले त्वरित न्याय: भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग जमीनों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं ताकि आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए वर्तमान नियमों में यथासंभव संशोधन करने एवं नियमों के सरलीकरण के निर्देश भी दिए।
हरियाणा में भाजपा की जीत, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जलेबी बनाकर मनाया जश्न
भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। इस अवसर पर राजस्थान के जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जश्न मनाया।
आइए, हम अधिक सक्षम और पूर्ण आत्मनिर्भर वायुसेना की दिशा में प्रयास जारी रखें: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) से वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे पुनः संगठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा का माहौल लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्षों ने एक मजबूत और सक्षम वायुसेना की आवश्यकता को दर्शाया है। इसलिए, भारतीय वायुसेना को हमारे राष्ट्रीय हितों को चुनौती देने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
केरल सरकार ने केंद्र से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए सहायता में तेजी लाने का आग्रह किया
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को बताया कि वायनाड जिले के चूरलमाला और मुंडक्कई में हुए विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए मांगी गई सहायता राशि केंद्र सरकार ने अब तक प्रदान नहीं की है। राज्य के वायनाड जिले में 30 जुलाई को विनाशकारी भूस्खलन हुआ था। विजयन ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से यथाशीघ्र विशेष वित्तीय सहायता जारी करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।