उम्मीद है कि पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच वार्ता सैन्य सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगी। दोनों देश अमेरिका के साथ अपने अलग-अलग मतभेदों के मद्देनजर अपने गठबंधन को और मजबूत कर रहे हैं।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि पुतिन किम के निमंत्रण पर मंगलवार और बुधवार को राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी। साथ ही रूस भी इस यात्रा की पुष्टि की।
यह यात्रा एक हथियार समझौते के बारे में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच हो रही है, जिसके तहत प्योंगयांग आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में मास्को को आवश्यक हथियार उपलब्ध करा रहा है, जिसकी यूक्रेन में पुतिन के युद्ध को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत जरूरत है।
Denne historien er fra June 18, 2024-utgaven av Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 18, 2024-utgaven av Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
स्टालिन ने की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट, मछुआरों की रक्षा के लिए दखल देने की मांग की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उनसे तमिल मछुआरों की रक्षा के लिए दखल देने के अलावा चेन्नई मेट्रो एवं समेकित शिक्षा पहलों के लिए लंबित धन को शीघ्र जारी करने की मांग की।
मुख्यमंत्री पर कांग्रेस आलाकमान का फैसला मुझे मंजूर होगा : हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने की शुक्रवार को उम्मीद जताई और कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी आलाकमान का जो भी फैसला होगा, वह उन्हें मंजूर होगा।
भाजपा जम्मू में आतंकवाद के फिर उभार के लिए जनता से माफी मांगे : उमर अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि अपेक्षाकृत हाल में शांत रहने वाले जम्मू संभाग में हुए आतंकवादी हमले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित नाकामी दिखाते हैं और पार्टी को जम्मू-कश्मीर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
राकांपा (एसपी) नेता की पत्नी ने कलाम की तुलना लादेन से की, कार्रवाई की मांग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड की पत्नी रूटा आव्हाड की उस विवादित टिप्पणी की आलोचना हो रही है जिसमें उन्होंने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बीच समानता बतायी।
केंद्र दूरसंचार उपकरण विनिर्माण क्षेत्र की स्थापना कर रहा : सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार देश में दूरसंचार उपकरण विनिर्माण क्षेत्र स्थापित कर रही है।
'आतंकवाद का समर्थन करता रहा तो तीन टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान'
योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा
इजराइल ने भीषण धमाका कर हिजबुल्ला का मुख्यालय उड़ाया
इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेरूत में हिजबुल्ला के केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया, जहां एक के बाद एक कई भीषण विस्फोट से काफी संख्या में इमारतें ध्वस्त हो गई और आसमान में नारंगी तथा काले रंग के धुएं का गुबार छा गया।
कांग्रेस सरकार ऋण लेती है, सोनिया गांधी को दे देती है : कंगना रनौत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने रविवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ऋण लेती है और इसे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दे देती है, जिससे राज्य का खजाना \"खाली\" हो गया है।
हम मजबूत गेंदबाजी विकल्पों के साथ अपनी टीम बनाना चाहते हैं : रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 280 रन से जीत दर्ज करने के बाद रविवार को यहां कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए वह 'मजबूत गेंदबाजी विकल्पों' के आस पास अपनी टीम को तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं।
अश्विन के 6 विकेट से भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया
पहली पारी के शतकवीर रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में गेंद से अपने चिर-परिचित अंदाज में छह विकेट झटक कर दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले के चौथे दिन रविवार को यहां बांग्लादेश पर भारत की 280 रन से बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को जारी रखते हुए भारतीय टीम ने श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।