सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को सेना में पदोन्नति संबंधी सूची में पुरुष एवं महिला अधिकारियों को शामिल करने की प्रक्रिया स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने महिला सैन्य अधिकारियों द्वारा पदोन्नति में भेदभाव का आरोप लगाए जाने के बाद यह निर्देश दिया है।
मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को इस मामले में केंद्र सरकार के रुख के बारे में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल ने पीठ से कहा कि पदोन्नति के लिए तैयार सूची, एक ही बैच के अधिकारियों के बीच तुलनात्मक योग्यता पर आधारित है।
दलील के समर्थन में अटार्नी जनरल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दाखिल नीति दस्तावेज पर भरोसा जताया और कहा कि जिन अधिकारियों को पहले ही पैनलबद्ध किया जा चुका है, उनके बारे में छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, जब नया विशेष चयन बोर्ड बुलाया गया है, तो पैनल में शामिल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों का तुलनात्मक अध्ययन जरूरी है।
महिला सैन्य अधिकारियों की दलील: इससे पहले, महिला सैन्य अधिकारियों की ओर से वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी ने पदोन्नति के लिए तैयार सूची में महिला अधिकारियों को शामिल करने में भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने 3 नवंबर, 2023 को शीर्ष अदालत द्वारा पारित एक पूर्व आदेश का हवाला दिया और कहा कि इसमें उन सभी महिला अधिकारियों पर विचार की आवश्यकता है, जिन पर पहले के विशेष चयन बोर्ड 3बी (कर्नल के रूप में पदोन्नति के लिए) द्वारा विचार किया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 11 मार्च को होगी।
Denne historien er fra March 06, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra March 06, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
अमेठी में शिक्षक की परिवार समेत हत्या
रायबरेली निवासी शिक्षक को पत्नी, दो बेटियों समेत गोलियों से भूना
भारतीय बेटियां आज से करेंगी 'दे दनादन'
हरमनप्रीत कौर की टीम के सामने न्यूजीलैंड की पहली चुनौती, कप्तान को रोहित शर्मा की तरह आगे बढ़कर संभालना होगा मोर्चा
इजरायली हमले में नसरल्लाह का दामाद ढेर
इजरायली सेना ने सीरिया की राजधानी में दमिश्क में हमला कर इमारत को बनाया निशाना, चार अन्य लोग भी मारे गए
दावा: 11 कुकी के बदले दो युवकों की रिहाई
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों द्वारा बंधक बनाए गए दो युवकों अपहरण के एक सप्ताह बाद गुरुवार की सुबह मुक्त कराया गया । दावा किया गया है कि दोनों की रिहाई सजीवा जेल से 11 कुकी- जो विचाराधीन कैदियों की रिहाई के बदले हुई है।
भारी बिकवाली से शेयर बाजार में दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट
इजरायल-ईरान में युद्ध की आशंका से विदेशी निवेशकों ने 30 हजार करोड़ के शेयर बेचे
ड्रोन से नक्सलियों पर पैनी नजर रखेंगे जवान
नक्सली इलाकों में ड्रोन इंटेलिजेंस पर फोकस बढ़ाएंगे, जहां जमीनी मूवमेंट दुरूह वहां मददगार होंगे
जेलों में भेदभाव औपनिवेशिक काल की निशानी : सुप्रीम कोर्ट
राज्यों की 2016 की जेल नियमावली के भेदभावपूर्ण प्रावधान खारिज, अदालत ने कहा- अधिकांश ब्रिटिश शासनकाल के बनाए गए
हरियाणा में लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने नूंह और महेंद्रगढ़ में चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर तीखे हमले किए
केजरीवाल-सिसोदिया पंजाब के सांसदों को आवंटित बंगलों में रहेंगे
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री नए आवास से ही चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे
अस्पताल में डॉक्टर को मार डाला
जैतपुर इलाके में उपचार के बहाने आए थे हमलावर, सिर में गोली मारकर हुए फरार