गुजरात सरकार पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के चर्चित बिलकिस बानो मामले में सभी 11 दोषियों की समय पूर्व रिहाई को सोमवार को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्न और न्यायमूर्ति उज्जल भुइंया की पीठ ने सभी 11 दोषियों को दो हफ्ते के भीतर जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। पीठ ने गुजरात सरकार का माफी का आदेश खारिज करते हुए कहा कि छूट पर फैसला महाराष्ट्र सरकार को लेना था, गुजरात सरकार सक्षम नहीं थी।
पीठ ने कहा कि मई 2022 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गुजरात सरकार को पुनर्विचार याचिका दाखिल करनी चाहिए थी । गुजरात सरकार ने 13 मई, 2022 के फैसले को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र सरकार की शक्तियां छीन लीं। जो अदालत की राय में अमान्य है। गुजरात सरकार ने दोषियों से मिलकर काम किया। गुजरात सरकार द्वारा शक्ति का प्रयोग शक्ति को हड़पने और शक्ति के दुरुपयोग का एक उदाहरण है। यह एक अनोखा मामला है, जहां इस अदालत के आदेश का इस्तेमाल छूट देकर कानून के शासन का उल्लंघन करने के लिए किया गया था।
बिलकिस बानो उस वक्त 21 वर्ष की थीं और पांच महीने की गर्भवती थीं, जब सांप्रदायिक दंगों के दौरान उनके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। उनकी तीन वर्षीय बेटी परिवार के उन सात सदस्यों में शामिल थी, जिनकी दंगों के दौरान हत्या कर दी गई थी। बिलकिस बानो के दोषियों को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात सरकार ने एक अप्रचलित कानून की मदद से रिहा कर दिया था। जिससे विपक्ष, कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज में निंदा और आक्रोश की लहर थी। बिलकिस बानो ने कहा था कि उन्हें रिहाई के बारे में ने कोई जानकारी नहीं दी गई।
Denne historien er fra January 09, 2024-utgaven av Jansatta.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra January 09, 2024-utgaven av Jansatta.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
माणिनी कौशिक की याचिका पर राइफल संघ से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निशानेबाज माणिनी कौशिक की उस याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का रुख जानना चाहा जिसमें उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की गई है।
यूनान में प्रज्वलित की गई पेरिस ओलंपिक की मशाल
'अपोलो' (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलंपिक में जलने वाली मशाल मंगलवार को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर प्रज्वलित की गई।
गुकेश ने नेपोमनियाच्ची के साथ ड्रा खेला, संयुक्त शीर्ष बढ़त बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से ड्रा खेलकर इस खिलाड़ी के साथ संयुक्त शीर्ष बढ़त कायम रखी।
खराब फार्म के कारण आइपीएल से हटे मैक्सवेल
मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत बताई, छह मैच में बल्ले से कोई महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके
राजस्थान रायल्स ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पारी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।
'अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामले बढे'
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत भर है।
यूएनएससी में स्थायी सदस्यों की संख्या बढाना समय की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मामला, कहा
सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का दावा, अभिनेता की हत्या की कोशिश के तहत की गई गोलीबारी
आप ने मुफ्त पानी देने का भ्रम पैदा किया
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा
एएसआइ की हत्या कर हमलावर खुद को भी गोली मार दी जान ने
दिल्ली नंदनगरी, ज्योतिनगर इलाके में मंगलवार सुबह गोली मारकर दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मीतनगर पुल पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।