तो हमेशा रहेंगे फिट ऐंड फाइन
Grihshobha - Hindi|March First 2023
आप को यदि यंग बने रहना है तो यह जानकारी आप के लिए ही है...
शोभा कटारे
तो हमेशा रहेंगे फिट ऐंड फाइन

युवा दिखने के लिए सब से आवश्यक है आप की लाइफस्टाइल और खानपान, सोने और जागने के समय में बदलाव एवं कुछ व्यायाम जैसे टहलना, दौड़ लगाना, आदि.

यदि हम अपनी दिनचर्या में बदलाव कर ये सब आदत डाल लें तो यकीन मानिए, आप हमेशा स्वस्थ और ऊर्जा से भरे रहेंगे और खुद को यंग महसूस करेंगे.

आइए, जानते हैं इन आदतों को अपना कर कैसे आप खुद को लंबे समय तक स्वस्थ एवं यंग रख सकते हैं:

रूटीन लाइफ जरूरी : बदलती लाइफस्टाइल और तकनीकी के युग में नींद पूरी न होना एक समस्या बनता जा रहा है. आजकल हम सभी को दिनभर की भागदौड़ के बाद रात का समय ही फ्री मिलता है और बस हम अपना मोबाइल ले कर बैठ जाते हैं या अपना खानापीना, सभी काम टीवी को देखते हुए करते हैं और कई बार अनावश्यक और जंक फूड आदि ज्यादा ही खा लेते हैं. ऐसे में समय कब निकल जाता है हमें पता ही नहीं चलता और हमे सोने में देर हो जाती है और फिर सुबह जल्दी उठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिस कारण हम खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस नहीं करते. इस का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है इसलिए खुद को हमेशा चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए समय से सोने और जागने की आदत डाल लें.

यदि आप इस दिनचर्या को अपनाएंगे तो शरीर पर अनुकूल फायदे दिखते हैं: 

• अच्छी नींद के कारण इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिस से हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो पाता है और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते.

• अध्ययन में यह भी पाया गया है कि अच्छी नींद शरीर को रिपेयर, रिजेनरैट और रिकवर करने में बहुत मदद करती है.

• 7-8 घंटे की नींद हमारे दिमाग को तरोताजा रखती है, जिस से हमारी स्मरण और सोचनेसमझने की शक्ति बढ़ती है. हम कामों को सही ढंग से कर पाते हैं.

• इस से हमारी कार्य करने की क्षमता भी बढ़ती है यानी हम कामों को तेजी से कर सकते हैं.

• मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

• कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद हमें कई गंभीर बीमारियों जैसे मोटापा, मधुमेह, हृदयरोग, उक्त रक्तचाप से दूर रखती है.

Denne historien er fra March First 2023-utgaven av Grihshobha - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra March First 2023-utgaven av Grihshobha - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA GRIHSHOBHA - HINDISe alt
फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ
Grihshobha - Hindi

फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ

फिल्म इंडस्ट्री प्यार के लिए जान देने वाली प्रेमिका या प्रेमी की प्रेमगाथा फिल्मों में तो दिखाते हैं, मगर असल जिंदगी में इनका प्यार कैसा होता है, क्या जानना नहीं चाहेंगे.....

time-read
3 mins  |
September First 2024
बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक
Grihshobha - Hindi

बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक

एक नृत्य निर्देशक के रूप में शबीना ने न सिर्फ नाम बल्कि पैसा भी कमाया. जानिए, कुछ दिलचस्प बातें खुद उन्हीं से....

time-read
6 mins  |
September First 2024
ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा
Grihshobha - Hindi

ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा

टांगों व जांघों पर मकड़ीनुमा नीली नसों से कैसे नजात पाएं, जरूर जानिए...

time-read
4 mins  |
September First 2024
इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास
Grihshobha - Hindi

इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास

कुदरती नजरों और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस्तांबुल की सैर पर जाइए...

time-read
10 mins  |
September First 2024
नकली बारिश राहत या नुकसान
Grihshobha - Hindi

नकली बारिश राहत या नुकसान

नकली बारिश कैसे होती है और इस के फायदे और नुकसान क्या हैं, एक बार जानिए जरूर...

time-read
6 mins  |
September First 2024
राजस्थानी जायकों की बात निराली
Grihshobha - Hindi

राजस्थानी जायकों की बात निराली

राजस्थान न सिर्फ पर्यटन के लिए, बल्कि अपने विशिष्ट पहनावे और खानपान के लिए भी खासा मशहूर है.....

time-read
5 mins  |
September First 2024
एक नई भाषा है इमोजी
Grihshobha - Hindi

एक नई भाषा है इमोजी

जब शब्द कम पड़ जाएं तो इमोजी उन्हें किस तरह पूरा कर देती है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
3 mins  |
September First 2024
डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका
Grihshobha - Hindi

डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका

आजकल ठगी का नया ट्रेंड चला है, जिसे औनलाइन अरेस्ट कहते हैं. क्या है यह और कैसे आप इस के शिकार बन सकते हैं, जानिए.....

time-read
2 mins  |
September First 2024
क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं
Grihshobha - Hindi

क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं

जब आप को हो गया हो प्यार मगर पेरैंट्स इस मैरिज के लिए न हों तैयार, तो फिर क्या करें....

time-read
6 mins  |
September First 2024
टेस्ट में टिवस्ट
Grihshobha - Hindi

टेस्ट में टिवस्ट

फ़ूड रेसिपीज

time-read
2 mins  |
September First 2024