Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

स्लो मेटाबॉलिज्म कैसे तेज करें

Vanitha Hindi

|

March 2025

शरीर की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है मेटाबॉलिज्म, जिससे शरीर के अंग सही काम करते हैं। इसके धीमे होने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं और इसे कैसे दुरुस्त कर सकते हैं, जानते हैं—

- गोपाल सिन्हा

स्लो मेटाबॉलिज्म कैसे तेज करें

क्या आपको लगता है कि खुद को फिट और स्लिम-ट्रिम रखने के लिए आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उसका उतना असर नहीं हो रहा? नियमित खानपान और एक्सरसाइज का भी कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है। हो सकता है कि इसकी वजह आपका स्लो मेटाबॉलिज्म हो। आइए, रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल, बंगलुरु में एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड और कंसल्टेंट डॉ. प्रमिला कालरा से जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म क्या है, यह धीमा क्यों होता है, और इसे तेज करने के आसान उपाय क्या हैं।

मेटाबॉलिज्म क्या है

हम जो भी खाना खाते हैं, उसे हमारा शरीर मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया के माध्यम से ऊर्जा में बदल देता है। यह ऊर्जा हमें रोजमर्रा के काम करने, सांस लेने और शरीर को सक्रिय रखने में मदद करती है। लेकिन कभी-कभी जब हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है तो भोजन का सारा हिस्सा ऊर्जा में परिवर्तित नहीं हो पाता और वह वसा के रूप में हमारे शरीर में जमा होने लगता है। जब हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा होता है तो कैलोरी जलने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। हमारा मेटाबॉलिक रेट ऐसा होना चाहिए कि जितना खाना खाएं, उसका उपयोग जरूरत योग्य ऊर्जा बनाने के लिए हो जाना चाहिए। स्लो मेटाबॉलिज्म से मोटापा बढ़ने के अलावा कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।

imageस्लो मेटाबॉलिज्म के कारण

मेटाबॉलिज्म के धीमे होने के कई कारण हो सकते हैं—

उम्र बढ़ना : जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म धीमा होता जाता है। यह बॉडी का नॉर्मल रेस्पॉन्स होता है।

शारीरिक गतिविधि की कमी : अगर हम ज्यादा एक्टिव नहीं रहेंगे तो बॉडी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है। जितना हम एक्सरसाइज करेंगे, हमारा मेटाबॉलिज्म उतना तेज रहेगा।

पर्याप्त नींद ना लेना : बहुत देर तक सोए रहने या कम सोने का भी मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। हमें आमतौर पर 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग 12 घंटे तक भी सोए रहते हैं। अच्छी नींद ना लेने से हारमोनल असंतुलन होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है।

Vanitha Hindi

Dit verhaal komt uit de March 2025-editie van Vanitha Hindi.

Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.

Bent u al abonnee?

MEER VERHALEN VAN Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

आमिर खान मैं पूरी तरह सिनेमा प्रेमी !

दो फिल्मों की असफलता आमिर का हौसला नहीं तोड़ पायी और अब वे हाजिर हैं अपनी नयी फिल्म सितारे जमीं पर के साथ। क्या आमिर ओटीटी को थिएटर के लिए खतरा मानते हैं?

time to read

4 mins

July 2025

Vanitha Hindi

एक्टिंग की भी डॉक्टर श्रीलीला

मेडिकल की टफ पढ़ाई के साथ फिल्मों में भी ख्याति बटोरना महज किस्मत की बात नहीं। 'इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता' की सोच रखने वाली श्रीलीला से जानते हैं उनकी कुछ पर्सनल बातें-

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

चुनें सही कलर शेड्स

अपने लिए परफेक्ट हेअर कलर चुनना मजेदार एक्टिविटी तो है, लेकिन ध्यान रखें कि इससे पूरी पर्सनेलिटी प्रभावित होती है। इसलिए हेअर कलर चुनते हुए अपने स्वभाव, वर्क नेचर, लाइफस्टाइल, स्किन टोन, उम्र और डेली एक्टिविटीज का ध्यान रखना जरूरी है।

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

ये आम कुछ खास हैं

अल्फांसो, दशहरी, चौसा, लंगड़ा, मालदा जैसे आम के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन इन आमों के अलावा भी कुछ आम हैं, जिनके बारे में पढ़ कर आप दांतों तले उंगली दबाए बिना नहीं रह सकेंगे।

time to read

1 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

अमोनिया फ्री हेअर कलर सचाई क्या है !

जब किसी हेअर डाई पर 'अमोनिया-फ्री' लिखा होता है तो लोग तुरंत ध्यान देते हैं। कुछ इसे सबसे बेहतर मानते हैं, तो कुछ को उस पर शक होता है। लेकिन सच में हेअर कलर में अमोनिया का क्या रोल है, इसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते।

time to read

2 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

प्रेम कहानी 2.0 एक रिमोट, दो ईगो

दुनिया बदली है तो कपल के प्रेम करने-जताने का अंदाज क्यों ना बदले भला ! आज रिश्तों की बुनियाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर टिकी है, देखिए तो जरा–

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

बदल डालें अपनी कुछ आदतें

हमें पता नहीं चलता कि हमारी कुछ गलत आदतें ना सिर्फ हमारी पूरी पर्सनेलिटी को बिगाड़ देती हैं, बल्कि आपके साथ-साथ दूसरों को भी प्रभावित करती है। समय रहते इन आदतों को बदल डालें तो अच्छा है।

time to read

4 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

फैशन में है फुलकारी

पंजाब की पहचान है फुलकारी वर्क। आजकल यह फिर से ट्रेंड में है। लें इसकी स्टाइलिंग से जुड़े कुछ टिप्स।

time to read

2 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

दिल ही नहीं जिगर भी है खतरे में

हार्ट प्रॉब्लम्स और डाइबिटीज के साथ ही नयी जीवनशैली में एक और समस्या देखी जा रही है। फैटी लिवर एक साइलेंट किलर है, जिसकी गिरफ्त में युवा और बच्चे तेजी से आ रहे हैं। समय रहते दिनचर्या, जीवनशैली और खानपान की आदतें बदल कर इस समस्या से बचा जा सकता है

time to read

5 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

मेरा क्या कसूर

किसी भी रिश्ते या समस्या को संभालना सिर्फ आपकी जिम्मेदारी नहीं है, यह दोनों लोगों की जिम्मेदारी होती है। खुद को दोषी ठहराना बंद करें।

time to read

2 mins

July 2025