Poging GOUD - Vrij
डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण है जरूरी
Grihshobha - Hindi
|March First 2025
हर क्षेत्र में कुछ प्रोसेस होते हैं, जिसे प्रशिक्षण के द्वारा ही जाना जा सकता है...
18 वर्ष का सुमित 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद पढ़ना नहीं चाहता क्योंकि उसे पढ़ना पसंद नहीं. पैसे कमा कर रिच बनना है. उस के फ्रैंड सर्कल ने सुझाव दिया है कि आज की तारीख में पैसे कमाने का सब से बढ़िया तरीका डिजिटल मार्केटिंग है, जिस से लाखों कमाया जा सकता है. सुमित को यह बात अच्छी लगी और उस ने पढ़ाई से मुंह मोड़ लिया और अपने पेरेंट्स को समझाया कि आज के जमाने में अधिक पढ़नेलिखने से कुछ नहीं होता, दिमाग से काम लेना पड़ता है, इसलिए आप मुझे घर पर एक सैटअप तैयार कर दें, जिस में एक कंप्यूटर, अलग कमरा और एक बोर्ड होना जरूरी है.
सुमित के पिता राजेश ने वैसा ही किया क्योंकि वह दिनभर घर पर पड़ा रहता था और आगे पढ़ाई करने के लिए नहीं मान रहा था. बेटे की जिद की वजह से उन्होंने कमरे में एसी, बोर्ड और एक कंप्यूटर की व्यवस्था अपने बेटे के लिए करा दी. उन्हें लगा कि उन का बेटा कुछ नए कौंसैप्ट से अच्छा कमा लेगा. मगर ऐसा नहीं हुआ. सुमित पहले तो कुछ महीने कुछ भी नहीं कमा पाया और 6 महीने के बाद एक छोटी रकम उस के हाथ लगी, जबकि राजेश के पास बड़ाबड़ा बिजली का बिल आने लगा क्योंकि बेटा दिनभर एसी चलाता.
राजेश अब समझ नहीं पा रहे थे कि वे करें तो क्या करें. वे पंडितों, ताबीजों और पूजापाठ, मंदिरों का सहारा लेने लगे, मगर बेटे की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ. बेटे के भविष्य को ले कर वे चिंतित रहने लगे क्योंकि वे जानते हैं कि बिना पढ़ाई के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना कभी संभव नहीं क्योंकि वे खुद भी एक कालेज में प्रिंसिपल हैं.
यह सही है कि किसी भी क्षेत्र में बिना प्रशिक्षण लिए काम करना संभव नहीं क्योंकि हर क्षेत्र के कुछ प्रोसैस होते हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के द्वारा ही जाना जा सकता है.
25 वर्षीय पीएचडी कर रही सीमा भी पढ़ाई के साथसाथ दोस्तों के कहने पर डिजिटल मार्केटिंग में काम करने लगी. मगर कुछ महीनों में समझ लिया कि इस प्रोफैशन में ब्रैंड वालों की कमिटमेंट सही नहीं होती, जितना पैसा उन्हें ब्रैंड की पब्लिसिटी के बाद देना चाहिए वे देते नहीं. ऐसे में इस क्षेत्र में समय और मेहनत का दुरुपयोग होता है. अतः उस ने इस काम को छोड़ पढ़ाई में मन लगाया.
Dit verhaal komt uit de March First 2025-editie van Grihshobha - Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Grihshobha - Hindi
Grihshobha - Hindi
अपनी यादों को ऐसे रखें सुरक्षित
नए डिजिटल तरीके अपना कर आप अपने फोटोज को ताउम्र सुरक्षित रख सकते हैं, कुछ इस तरह...
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
अंबिका अग्रवाल
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पेरेंटिंग
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
नीना गुप्ता
“अपने अभिनय, कला और निर्देशन द्वारा महिलाओं की कहानियां, उनकी दुनिया के सामने रखती हैं”
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
पायल कपाड़िया
\" पायल भारत में आधारहीन उपेक्षित कहानियों को उजागर करने वाली और मुख्यधारा की धारणाओं को चुनौती देने वाली एक नई आवाज के रूप में उभरी हैं\"
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
ऐसे निभाएं ओवर पजैसिव सासूमां से
सासूमां के नैगेटिव स्वभाव की वजह से वह दिन दिन चिड़चिड़ी होती जा रही है, तो उन्हें हैंडल करने के कारगर टिप्स जानिए ....
4 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सपनों की नगरी मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित हुई खास महिलाएं
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई.
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
बोल्ड लुक के लिए लिप कलर
परफैक्ट लुक के लिए कैसा हो लिप कलर...
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
वी बोथ मिस्ड द ट्रेन
मेरी एक गलती के कारण 2 प्यार करने वाले सदा के लिए दूर हो गए और फूल की रखवाली कांटे के हिस्से आ गई...
8 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सुप्रिया पाठक इंपावरमेंट थ्रू इंटरटेनमेंट अवार्ड
\"मैं चाहती हूं कि फिल्म मेकर दर्शकों को ब्लेम न करें बल्कि अलगअलग पौजिटिव चीजें दे कर तो देखें, हो सकता है चल जाएं\"
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
स्ट्रैटजी प्लानिंग सीख कर प्रोफैशनल जर्नी को आगे बढ़ाने का रास्ता बता रही हैं सौम्या...
सौम्या मोहंती 28 सालों से मार्केटिंग रिसर्च में है, जहां वे उपभोक्ताओं को समझ, उन की आवाज प्लान और स्ट्रैटजी के रूप में सामने रखती है. आज गृहशोभा उन के इंटरव्यू के जरीए स्कूल से कालेज की ओर बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए कुछ एडवाइस और गाइडेंस ले कर आई है.
4 mins
March Second 2026
Listen
Translate
Change font size

