
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को जब नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन पर इसकी विरासत का गुणगान कर रहे थे, उस वक्त बिहार की ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) नीट-यूजी घोटाले के दो आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। पेपर लीक जांच सिलसिले में सीबीआइ की टीम नवादा के रजौली थाना के कसियाडीह गांव में गई हुई थी।
ग्रामीणों ने उस टीम पर हमला कर दिया था। बिहार के अलावा नीट घोटाले में झारखंड संबंध भी सामने आया है । परीक्षा के दिन रांची के विभिन्न केंद्रों से छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। सभी बिहार, ओडिशा और राजस्थान के मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। नालंदा वाले गिरोह ने पांच-पांच लाख रुपये के बदले इनका इंतजाम किया था। पूर्णिया के एसआर डीएवी स्कूल में भी पांच-पांच लाख रुपये के बदले परीक्षा देने आए एमबीबीएस के चार छात्र पकड़े गए थे। इसी तरह कटिहार के कोढ़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय में सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। सातों पावापुरी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।
झारखंड का संबंध
नीट परीक्षा के दिन पेपर लीक की झारखंड पुलिस की सूचना के बाद पटना में शास्त्री नगर पुलिस ने डीएवी स्कूल के पास से कई एडमिट कार्ड के साथ सिकंदर यादवेंदु सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर डीएवी स्कूल केंद्र से परीक्षा देकर निकले आयुष राज सहित चार परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। सिकंदर यादवेंदु से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि अमित आनंद और नीतीश ने पटना के रामकृष्ण नगर के खेमनीचक स्थित प्ले एंड लर्न स्कूल में नीट के 30-35 परीक्षार्थियों को 4-5 मई की रात को ही जवाब रटवा दिए थे। पुलिस ने दोनों को उनके एजी कॉलोनी स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया। यहीं से अधजले प्रश्ने पत्र मिले, जिनका सीरियल कोड झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल स्थित केंद्र का था।
Diese Geschichte stammt aus der July 22, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der July 22, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden

होइ गवा बाजारु हल्ला
हनी सिंह के नए एलबम से भोजपुरी के अश्लील बोल पर उठा विवाद बाजारूपन और सस्ती कमाई के लालच में बर्बाद होती सभ्यता, संस्कृति की मिसाल

वसंत का असमंजस
वसंत की चिंता सिर्फ ट्रम्प के कारण होती तो मुसीबत इतनी बड़ी न होती, वह दृष्टि पंचायतों, परिषदों में फैली हुई है

चैंपियन चैंपियन टीम इंडिया चैंपियन
भारतीय टीम ने आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम किया।

पटरी पर जेलिंस्की
बैठक में भड़क गए जेलिंस्की को तुरंत समझ आ गया कि ट्रम्प से दुश्मनी उन्हें भारी पड़ेगी

ফুहड़ता का साया
सिर्फ सिनेमा का नहीं, पूरी संस्कृति का सवाल, भाषा के पुनरोद्धार के बिना भोजपुरी सिनेमा भी नहीं सुधरेगा

ऑस्कर को इतनी अहमियत क्यों
सत्यजीत राय की हॉलीवुड और ऑस्कर की सराहना से भारतीय फिल्मकारों पर अमेरिकी सिनेमा के प्रभाव और पश्चिमी मान्यता के महत्व पर उठते हैं कई सवाल

केजरीवाल चले पंजाब ?
विपासना ध्यान के लिए राज्य में पहुंचे आप मुखिया के लिए राज्यसभा जाने का रास्ता साफ किया गया, ताकि बड़ी सियासत में अहमियत बनी रहे मगर पंजाब में भगवंत मान सरकार की चुनौतियां विकट

ट्रम्प के पत रूस की भी पहेली
ह्वाइट हाउस में जेलिंस्की प्रकरण और ट्रम्प के नाटो संबंधी बयानों से यूरोप में कई शंकाएं, मगर रूस भी अमेरिकी राष्ट्रपति को हल्के में नहीं ले सकता

विंध्य आर-पार गहरी दरार
संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्रिभाषा फार्मूले पर उठे बवंडर से उत्तर-दक्षिण की खाई चौड़ी होने की ही नहीं, भाजपा के खिलाफ नई मोर्चाबंदी की भी सियासी सुगबुगाहट

सड़क से सुर्खियों में
पंजाबी रैप गायक हनी सिंह के कमबैक एलबम ने बदली अनाम भोजपुरी गायिका की किस्मत