استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

احصل على وصول غير محدود إلى أكثر من 9000 مجلة وصحيفة وقصة مميزة مقابل

$149.99
 
$74.99/سنة

يحاول ذهب - حر

मिलेनियम कपल्स के झगड़े

October 2023

|

Vanitha Hindi

मिलेनियम कपल्स के बीच झगड़ों की वजह क्या है, जानते हैं भोपाल की लीड कारपोरेट ट्रेनर और सीनियर रिलेशनशिप काउंसलर इंदु इंदिरा लाला से -

मिलेनियम कपल्स के झगड़े

इन दिनों यंग कपल्स के बीच तीन तरह के झगड़े बेहद आम हैं — डेली, वीकेंड और मंथली फाइट्स। रोज के झगड़े कई मुद्दों पर होते हैं, वहीं वीकेंड फाइट्स इन कपल्स में बहुत कॉमन है। ये कपल्स ज्यादातर इंडिपेंडेंट होते हैं। अगर कोई एक डिपेंडेंट है भी, तो उनको अपने साथी की ओर से क्रेडिट या डेबिट कार्ड मिला होता है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता का अहसास कराता है। सारा झगड़ा मुख्य रूप से पैसों के खर्च को ले कर ही होता है।

डेली फाइट्स

इसकी सबसे बड़ी वजह इंपल्सिव शॉपिंग यानी अनापशनाप खर्च करना है। इन कपल्स के दिमाग पर प्लास्टिक मनी की पावर हावी है। कार्ड स्वाइप किया और मनी ट्रांसफर हो गयी। दिमाग में यह भर चुका है कि पैसा खर्च करने की ही चीज है। पैसे को ले कर कोई पैशन या फीलिंग नहीं है। इसी वजह से जो पसंद आया खरीद लिया, जरूरत बाद में देखी जाती है। महिलाओं पर इंपल्सिव शॉपिंग का इल्जाम तो हमेशा से रहा है, पर अब महिलाएं भी शिकायत कर रही हैं कि हसबैंड फिजूलखर्च हैं। खर्च करने का कोई बजट तय नहीं होता। यह एक इंस्टेंट वजह है आरोप-प्रत्यारोप की। इंपल्सिव शॉपिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होती है। यहां बात फैंसी शॉपिंग की हो रही है। मॉल्स में जा कर दोनों को जो पसंद आ जाए खरीदने को लालायित हो जाते हैं।

कार्ड इस्तेमाल करते समय यह खयाल नहीं रहता कि कार्ड किसका है, पैसा कहां से आ रहा है। बाजार इन्हें बहुत अच्छी तरह लुभाने में कामयाब रहता है और ये कपल बहाव में बहते चले जाते हैं। 

कई एक जैसे सामान खरीद लिए जाते हैं। कई फीमेल क्लाइंट्स ने मुझसे शेअर किया कि मॉल से लौटते हुए सबसे पहला गिल्ट मन में पैदा होता है कि बहुत पैसे खर्च कर दिए। इसके तुरंत बाद वे अपनी फिजूलखर्ची को तरह-तरह से जस्टिफाई करने लगते हैं कि तुमने भी तो खरीदा था, मैंने खरीदा तो क्या हुआ! इस तरह वे खुद को झगड़े के लिए तैयार करती हुई घर पहुंचती हैं। यह ताना पेश आएगा कि तुम फिर पैसा उड़ा आयीं। बात तू-तू मैं-मैं में जा कर खत्म हो जाती है। वे अकसर हसबैंड की जानकारी के बिना सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर देती हैं। 

Vanitha Hindi

هذه القصة من طبعة October 2023 من Vanitha Hindi.

اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.

هل أنت مشترك بالفعل؟

المزيد من القصص من Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

आमिर खान मैं पूरी तरह सिनेमा प्रेमी !

दो फिल्मों की असफलता आमिर का हौसला नहीं तोड़ पायी और अब वे हाजिर हैं अपनी नयी फिल्म सितारे जमीं पर के साथ। क्या आमिर ओटीटी को थिएटर के लिए खतरा मानते हैं?

time to read

4 mins

July 2025

Vanitha Hindi

एक्टिंग की भी डॉक्टर श्रीलीला

मेडिकल की टफ पढ़ाई के साथ फिल्मों में भी ख्याति बटोरना महज किस्मत की बात नहीं। 'इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता' की सोच रखने वाली श्रीलीला से जानते हैं उनकी कुछ पर्सनल बातें-

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

चुनें सही कलर शेड्स

अपने लिए परफेक्ट हेअर कलर चुनना मजेदार एक्टिविटी तो है, लेकिन ध्यान रखें कि इससे पूरी पर्सनेलिटी प्रभावित होती है। इसलिए हेअर कलर चुनते हुए अपने स्वभाव, वर्क नेचर, लाइफस्टाइल, स्किन टोन, उम्र और डेली एक्टिविटीज का ध्यान रखना जरूरी है।

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

ये आम कुछ खास हैं

अल्फांसो, दशहरी, चौसा, लंगड़ा, मालदा जैसे आम के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन इन आमों के अलावा भी कुछ आम हैं, जिनके बारे में पढ़ कर आप दांतों तले उंगली दबाए बिना नहीं रह सकेंगे।

time to read

1 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

अमोनिया फ्री हेअर कलर सचाई क्या है !

जब किसी हेअर डाई पर 'अमोनिया-फ्री' लिखा होता है तो लोग तुरंत ध्यान देते हैं। कुछ इसे सबसे बेहतर मानते हैं, तो कुछ को उस पर शक होता है। लेकिन सच में हेअर कलर में अमोनिया का क्या रोल है, इसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते।

time to read

2 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

प्रेम कहानी 2.0 एक रिमोट, दो ईगो

दुनिया बदली है तो कपल के प्रेम करने-जताने का अंदाज क्यों ना बदले भला ! आज रिश्तों की बुनियाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर टिकी है, देखिए तो जरा–

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

बदल डालें अपनी कुछ आदतें

हमें पता नहीं चलता कि हमारी कुछ गलत आदतें ना सिर्फ हमारी पूरी पर्सनेलिटी को बिगाड़ देती हैं, बल्कि आपके साथ-साथ दूसरों को भी प्रभावित करती है। समय रहते इन आदतों को बदल डालें तो अच्छा है।

time to read

4 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

फैशन में है फुलकारी

पंजाब की पहचान है फुलकारी वर्क। आजकल यह फिर से ट्रेंड में है। लें इसकी स्टाइलिंग से जुड़े कुछ टिप्स।

time to read

2 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

दिल ही नहीं जिगर भी है खतरे में

हार्ट प्रॉब्लम्स और डाइबिटीज के साथ ही नयी जीवनशैली में एक और समस्या देखी जा रही है। फैटी लिवर एक साइलेंट किलर है, जिसकी गिरफ्त में युवा और बच्चे तेजी से आ रहे हैं। समय रहते दिनचर्या, जीवनशैली और खानपान की आदतें बदल कर इस समस्या से बचा जा सकता है

time to read

5 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

मेरा क्या कसूर

किसी भी रिश्ते या समस्या को संभालना सिर्फ आपकी जिम्मेदारी नहीं है, यह दोनों लोगों की जिम्मेदारी होती है। खुद को दोषी ठहराना बंद करें।

time to read

2 mins

July 2025