मुरलीधर मोहोल, 49 वर्ष | भाजपा | पुणे, महाराष्ट्र
यह तस्वीर आपको नहीं बताती कि बैल हांकता यह शख्स पुणे का मेयर भी था और उसने 2021 की एक वैश्विक प्रतिस्पर्धा में इस शहर को 50 चैंपियन सिटीज में जगह दिलवाई थी. उन्होंने मेट्रो के विस्तार की देखरेख की, मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाई और महामारी में कामकाज से तारीफें बटोरीं. लेकिन इस तस्वीर से उस गांव की मिट्टी की सौंधी गंध जरूर आती है जिसने उन्हें बनाया: कुश्ती के इर्द-गिर्द विकसित देशज मार्शल आर्ट के लोकाचार के बीच जन्मे, उसकी बारीकियां सीखने के लिए पहलवानों के मक्का कोल्हापुर गए. 2009 के विधानसभा चुनाव की एक हार अपवाद रही. संघ/भाजपा की युवा शाखा में लंबे समय तक पल-बढ़कर अब वे अचानक केंद्रीय राज्यमंत्री की भूमिका में खिल रहे हैं. यहां पहुंचने के लिए उन्होंने कांग्रेस के रवींद्र धांगेकर को हराया.
महेश कश्यप, 48 वर्ष | भाजपा | बस्तर (एसटी), छत्तीसगढ़
आदिवासियों तक भाजपा की गहरी पहुंच की बात सबसे आदर्श ढंग से आदिवासी निर्वाचन क्षेत्र के इस विजेता में पूरी तरह व्यक्त होती है. बस्तर के नए सांसद ने जगदलपुर के नजदीक अपने गांव के सरपंच के पद से शुरुआत की, पर जल्द दक्षिणपंथी धर्मांतरण विरोधी अभियानों का ककहरा सीखते पाए गए. 1996 में 21 साल की उम्र में बजरंग दल से जुड़े और फिर वीएचपी तथा कुल के दूसरे संगठनों से बस्तर में हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के अलावा दसवीं पास कश्यप की कबड्डी में भी रुचि है. वे छह बच्चों के पिता हैं. उनकी पत्नी चंपा जनपद पंचायत प्रमुख हैं. उन्होंने कांग्रेस के कवासी लखमा को 55,000 से ज्यादा वोटों से हराया.
राजपाल सिंह जादव, 42 वर्ष | भाजपा | पंचमहल, गुजरात
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 24, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 24, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
दिग्गजों के सामने दिखाया दम
पुणे की युवा तबलावादक साबनी तलवलकर उस्ताद जाकिर हुसैन के सामने बजाने, जेंडर दायरे और संगीत में सोशल मीडिया पर
प्रयोग जो बन चला परंपरा
क्यों न गांवों में ही लाइब्रेरी खोली जाएं! सीएसआर की पूंजी के साथ एक पुलिस अफसर का शुरू किया गया उपक्रम ग्रामीण हरियाणा के हजारों नौजवानों के लिए बन गया वरदान
श्रीलंका के लिए आखिरी मौका
श्रीलंका 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के लिए कमर कस रहा. 2022 के आर्थिक पतन से अब भी वह पूरी तरह उबर नहीं पाया है. ऐसे में यह चुनाव उसके लिए निर्णायक अवसर
धूल झाड़कर पार्टी फिर से मैदान में
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उनके नायब मनीष सिसोदिया बाहर आ चुके हैं जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में आप की उम्मीदों को हौसला मिला है. संकटों से घिरी पार्टी अब आगे की रणनीति बनाने में जुटी
हिंदुत्व का नया झंडाबरदार
मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा का असमिया संस्कृति के संरक्षण को हिंदू पहचान जोड़कर ध्रुवीकरण करने वाला नैरेटिव असम के सियासी फलक को लगातार नए सिरे से गढ़ रहा. इसने सामाजिक खाई को भी गहरा किया
अब नजर से उतरने का अंदेशा
मुसलमान कह रहे हैं कि राजद का मुस्लिम-यादव समीकरण बस नाम का रह गया है. मुसलमान जनसुराज, एमआइएम और पप्पू यादव जैसे विकल्पों की तलाश में हैं. अब राजद भी इन्हें मनाने को मजबूर
गले में फंस गया क ख ग
कोर्ट के आदेश से दोबारा जारी होगी 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती की मेरिट सूची. आरक्षण के प्रावधानों को समुचित रूप से लागू न करने से हुई यूपी सरकार की किरकिरी
वादी को वादा निभाने का इंतजार
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार. यहां हाथ मिलाने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन कर अपनी संभावनाओं को बल दिया
यौ दंगल तो सीद्धा सै
एक दशक से सत्ता पर काबिज भाजपा अपने इस जाट गढ़ को फिर से मजबूत हो रही कांग्रेस से बचाने की कोशिश कर रही. उधर कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह से हलकान
कार्यस्थल पर स्त्री सुरक्षा - क्या-क्या करें उपाय
कोलकाता में बलात्कार और हत्या की जघन्य वारदात ने एक बार फिर जाहिर किया कि देश में काम करने की जगहें महिलाओं के लिए कितनी असुरक्षित हैं, उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के लिए संबंधित पक्षों के लिए एक ढोस-सा ब्लूप्रिंट