आम चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान के लिए तैयार पंजाब से ‘मैजिक’ गायब है। मैजिक के बजाय यहां बेरोजगारी, नशा, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी जैसे मुद्दे बहुत गहरे हैं। एमएसपी की गारंटी का मुद्दा पूरी तरह से गरम है। पार्टियों के चुनावी प्रचार के समानांतर सड़कों पर उतरे किसानों के आंदोलन की आंच से कोई दल अछूता नहीं है। उधर, आंदोलन पर सवाल खड़े करते हुए पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ कह रहे हैं कि किसान विरोधी दलों के महज मोहरे बनकर रह गए हैं।
हकीकत यह है कि आंदोलनकारी किसान भाजपा के उम्मीदवारों का भारी विरोध कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के लिए श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा अब भी गले की फांस बना हुआ है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को 2022 के विधानसभा चुनाव की आधी-अधूरी गारंटियों को लेकर घेरा जा रहा है। नेताओं के पलायन से खाली हुई कांग्रेस 2019 के लोकसभा नतीजे (कुल 13 में से 8 सीटों पर जीत) दोहराने की जद्दोजहद में लगी है। 2019 में गठबंधन में अकाली दल ने दो और भाजपा ने दो सीटें जीती थी जबकि आप के खाते में एक संगरूर की सीट भगवंत मान ने जीती थी। इस बार पंजाब से किसी एक दल के लिए लोकसभा की डगर आसान नहीं है।
पहली दफा राज्य में बगैर किसी गठबंधन के चार बड़े दल कांग्रेस, अकाली दल, आप और भाजपा आमने-सामने हैं, इसलिए 4 जून को आ रहे नतीजे भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। कोई भी बड़ा सियासी चेहरा जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। भाजपा के कई दिग्गजों में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल सरीखे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव लड़ने से तौबा की तो मैदान में उतरने से पहले कई ने जमकर पाले बदले हैं। कुल 13 लोकसभा सीटों में 6 सीटों पर बड़ी पार्टियों के ज्यादातर उम्मीदवार दल बदलू हैं। उनमें एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे हैं। दल बदलू उम्मीदवारों से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं, जिससे दल बदलुओं की साख दांव पर लगी है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 10, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 10, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
हिंदी सिनेमा में बलात्कार की संस्कृति
बलात्कार की संस्कृति को हिंदी फिल्मों ने लगातार वैधता दी है और उसे प्रचारित किया है
कहानी सूरमाओं की
पेरिस में भारत के शानदार प्रदर्शन से दिव्यांग एथलीटों की एक पूरी पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली
शेखपुर गुढ़ा की फूलन देवियां
शेखपुर गुढ़ा और बेहमई महज पचास किलोमीटर दूर स्थित दो गांव नहीं हैं, बल्कि चार दशक पहले फूलन देवी के साथ हुए अन्याय के दो अलहदा अफसाने हैं
महाशक्तियों के खेल में बांग्लादेश
बांग्लादेश का घटनाक्रम दक्षिण एशिया के भीतर शक्ति संतुलन और उसमें अमेरिका की भूमिका के संदर्भ में देखे जाने की जरूरत
तलछट से उभरे सितारे
फिल्मों में मामूली भूमिका पाने के लिए वर्षों कास्टिंग डायरेक्टरों के दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले अभिनेता आजकल मुंबई में पहचाने नाम बन गए हैं, उन्हें न सिर्फ फिल्में मिल रही हैं बल्कि छोटी और दमदार भूमिकाओं से उन्होंने अपना अलग दर्शक वर्ग भी बना लिया
"संघर्ष के दिन ज्यादा रचनात्मक थे"
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लगभग सभी कलाकार आज बड़े नाम हो चुके हैं, लेकिन उसके जरिये एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले फैसल मलिक के लिए संघर्ष के दिन कुछ और साल तक जारी रहे। बॉलीवुड में करीब 22 साल गुजारने वाले फैसल से राजीव नयन चतुर्वेदी की खास बातचीत के संपादित अंश:
ग्लोबल मंच के लोकल सितारे
सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल का दौर खत्म होने और मल्टीप्लेक्स आने के संक्रमण काल में किसी ने भी गांव-कस्बे में रह रहे लोगों के मनोरंजन के बारे में नहीं सोचा, ओटीटी का दौर आया तो उसने स्टारडम से लेकर दर्शक संख्या तक सारे पैमाने तोड़ डाले
बलात्कार के तमाशबीन
उज्जैन में सरेराह दिनदहाड़े हुए बलात्कार पर लोगों का चुप रहना, उसे शूट कर के प्रसारित करना गंभीर सामाजिक बीमारी की ओर इशारा
कांग्रेस की चुनौती खेमेबाजी
पार्टी चुनाव दोतरफा होने के आसार से उत्साहित, बाकी सभी वजूद बचाने में मशगूल
भगवा कुनबे में बगावत
दस साल की एंटी-इन्कंबेंसी और परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे समीकरण साधने के चक्कर में सत्तारूढ़ भाजपा कलह के चक्रव्यूह में फंसी