धर्मार्दी फिल्म आदिपुरुष विवाद में
Sarita|July-I 2023
धार्मिक लोग जो पिछले 9 वर्षों से खुद को राष्ट्रवादी बताने लगे हैं, वे धर्म के नाम पर भी खासा पैसा बना रहे हैं. इसे वे अपना हक मानते हैं पर यह मजबूरी भी है ताकि लोगों में धर्म को ले कर उबाऊपन न आए, नहीं तो धंधा बंद हो जाएगा. 'आदिपुरुष' ऐसी ही फिल्म है जो बनाई तो इस कारण गई थी कि लोग भरभर कर देखें और पैसा बटोरने के साथ नवयुवाओं को धर्म का पाठ भी पढ़ाए पर दाल गल नहीं पाई.
शांतिस्वरूप त्रिपाठी
धर्मार्दी फिल्म आदिपुरुष विवाद में

किसी भी देश का सिनेमा उस देश का सांस्कृतिक राजदूत होता है. मगर अफसोस की बात यह है कि हमारे देश के फिल्मकार राजनीतिक उद्देश्य के लिए संस्कृति, भाषा, जीवनमूल्य, चरित्र के साथ खिलवाड़ करने से पीछे नहीं रहते. इस की मूल वजह यह है कि आज फिल्मकारों के लिए कम समय में ज्यादा धन कमाना और धर्मजनित समाज को स्थापित करना चरित्र, संस्कृति व जीवन मूल्यों से ऊपर हो गया है. जिस का एक उदाहरण मात्र वाल्मीकि की 'रामायण' से प्रेरित फिल्म 'आदिपुरुष' है जिसे भाजपा का पुरजोर समर्थन मिला है. फिल्मकार ने खुद अपनी फिल्म की शुरुआत में एक स्लाइड, सरकार का वरदहस्त, डाल कर इस बात का खुलासा किया है.

फिल्मकार के अनुसार, फिल्म के 'आदिपुरुष' को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि का आशीर्वाद मिला है.

सरकार का वरदहस्त

किसी फिल्म को देश के विभिन्न राज्यों के एक ही राजनीतिक दल से जुड़े मुख्यमंत्रियों के आशीर्वाद के अपने माने हैं. इसी आशीर्वाद के चलते जब 16 जून की सुबह साढ़े 7 बजे फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन के साथ देशभर में दर्शक इस फिल्म के खिलाफ आंदोलन चलाते हुए तुरंत इसे बैन करने की मांग करने लगे, उस वक्त नएनए राष्ट्रवादी बने चापलूस तथा 'वन सांग वंडर' लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर 'एबीपी' टीवी चैनल पर प्रैस कौन्फ्रेंस कार्यक्रम में अपना इंटरव्यू दे रहे थे. जिस में एंकर व पत्रकार दिबांग ने उन से सवाल किया कि तो अब आप भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे या सीधे राज्यसभा में मनोनीत हो कर जाएंगे?

هذه القصة مأخوذة من طبعة July-I 2023 من Sarita.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة July-I 2023 من Sarita.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من SARITA مشاهدة الكل
पुराणों में भी है बैड न्यूज
Sarita

पुराणों में भी है बैड न्यूज

हाल ही में फिल्म 'बैड न्यूज' प्रदर्शित हुई, जो मैडिकल कंडीशन हेटरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन पर आधारित थी. इस में एक महिला के एक से अधिक से शारीरिक संबंध दिखाने को हिंदू संस्कृति पर हमला कहते कुछ भगवाधारियों ने फिल्म का विरोध किया पर इस तरह के मामले पौराणिक ग्रंथों में कूटकूट कर भरे हुए हैं.

time-read
5 mins  |
September First 2024
काम के साथ सेहत भी
Sarita

काम के साथ सेहत भी

काम करने के दौरान लोग अकसर अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते, जिस से हैल्थ इश्यूज पैदा हो जाते हैं. जानिए एक्सपर्ट से क्यों है यह खतरनाक?

time-read
5 mins  |
September First 2024
प्यार का बंधन टूटने से बचाना सीखें
Sarita

प्यार का बंधन टूटने से बचाना सीखें

आप ही सोचिए क्या पेरेंट्स बच्चों से न बनने पर उन से रिश्ता तोड़ लेते हैं? नहीं न? बच्चों से वे अपना रिश्ता कायम रखते हैं न, तो फिर वे अपने वैवाहिक रिश्ते को बचाने की कोशिश क्यों नहीं करते? बच्चे मातापिता को डाइवोर्स नहीं दे सकते तो पतिपत्नी एकदूसरे के साथ कैसे नहीं निभा सकते, यह सोचने की जरूरत है.

time-read
3 mins  |
September First 2024
तलाक अदालती फैसले एहसान क्यों हक क्यों नहीं
Sarita

तलाक अदालती फैसले एहसान क्यों हक क्यों नहीं

शादी कर के पछताने वाले हजारोंलाखों लोग मिल जाएंगे, लेकिन तलाक ले कर पछताने वाले न के बराबर मिलेंगे क्योंकि यह एक घुटन भरी व नारकीय जिंदगी से आजादी देता है. लेकिन जब सालोंसाल तलाक के लिए अदालत के चक्कर काटने पड़ें तो दूसरी शादी कर लेने में हिचक क्यों?

time-read
5 mins  |
September First 2024
शिल्पशास्त्र या ज्योतिषशास्त्र?
Sarita

शिल्पशास्त्र या ज्योतिषशास्त्र?

शिल्पशास्त्र में किसी इमारत की उम्र जानने की ऐसी मनगढ़ंत और गलत व्याख्या की गई है कि पढ़ कर कोई भी अपना सिर पीट ले.

time-read
6 mins  |
September First 2024
रेप - राजनीति ज्यादा पीडिता की चिंता कम
Sarita

रेप - राजनीति ज्यादा पीडिता की चिंता कम

देश में रेप के मामले बढ़ रहे हैं. सजा तक कम ही मामले पहुंचते हैं. इन में राजनीति ज्यादा होती है. पीड़िता के साथ कोई नहीं होता.

time-read
8 mins  |
September First 2024
सिध सिरी जोग लिखी कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन
Sarita

सिध सिरी जोग लिखी कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन

धीरेधीरे मैं भी मौजूदा एडवांस दुनिया का हिस्सा बन गई और उस पुरानी दुनिया से इतनी दूर पहुंच गई कि प्रांशु को लिखवाते समय कितने ही वाक्य बारबार लिखनेमिटाने पड़े पर फिर भी वैसा...

time-read
8 mins  |
September First 2024
चुनाव परिणाम के बाद इंडिया ब्लौक
Sarita

चुनाव परिणाम के बाद इंडिया ब्लौक

16 मई, 2024 को चुनावप्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दहाड़ने की कोशिश करते हुए कहा था कि 4 जून को इंडी गठबंधन टूट कर बिखर जाएगा और विपक्ष बलि का बकरा खोजेगा, चुनाव के बाद ये लोग गरमी की छुट्टियों पर विदेश चले जाएंगे, यहां सिर्फ हम और देशवासी रह जाएंगे. लेकिन 4 जून के बाद कुछ और हो रहा है.

time-read
8 mins  |
September First 2024
वक्फ की जमीन पर सरकार की नजर
Sarita

वक्फ की जमीन पर सरकार की नजर

भाजपा की आंखें वक्फ की संपत्तियों पर गड़ी हैं. इस मामले को उछाल कर जहां वह एक तरफ हिंदू वोटरों को यह दिखाने की कोशिश करेगी कि देखो मुसलमानों के पास देश की कितनी जमीन है, वहीं वक्फ बोर्ड में घुसपैठ कर के वह उसे अपने नियंत्रण में लेने की फिराक में है.

time-read
10+ mins  |
September First 2024
1947 के बाद कानूनों से रेंगतीं सामाजिक बदलाव की हवाएं
Sarita

1947 के बाद कानूनों से रेंगतीं सामाजिक बदलाव की हवाएं

15 अगस्त, 1947 को भारत को जो आजादी मिली वह सिर्फ गोरे अंगरेजों के शासन से थी. असल में आम लोगों, खासतौर पर दलितों व ऊंची जातियों की औरतों, को जो स्वतंत्रता मिली जिस के कारण सैकड़ों समाज सुधार हुए वह उस संविधान और उस के अंतर्गत 70 वर्षों में बने कानूनों से मिली जिन का जिक्र कम होता है जबकि वे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं. नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी का सपना इस आजादी का नहीं, बल्कि देश को पौराणिक हिंदू राष्ट्र बनाने का रहा है. लेखों की श्रृंखला में स्पष्ट किया जाएगा कि कैसे इन कानूनों ने कट्टर समाज पर प्रहार किया हालांकि ये समाज सुधार अब धीमे हो गए हैं या कहिए कि रुक से गए हैं.

time-read
10+ mins  |
September First 2024