Versuchen GOLD - Frei
आदतें जो करती हैं स्वास्थ्य को खराब
Sadhana Path
|February 2023
बचपन से लेकर जवानी तक, जवानी से लेकर बुढ़ापे तक हमारे साथ कुछ ऐसी आदतें जुड़ जाती हैं जो हमारी जीवन शैली का हिस्सा बन जाती हैं और जो छुड़ाए नहीं छूटती। इनमें कुछ अच्छी तथा कुछ बुरी आदतें होती हैं तथा कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। कौन सी हैं वो आदतें जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, आइये जानते हैं।

कुछ आदतें सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकती हैं। इन्हें बदल डालने में ही भलाई है। आज के मशीनी युग में इंसान अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी आदतों को शामिल कर लेता है, जिसका पता उसे खुद नहीं चलता, पर जब वह आदतें जिंदगी का एक हिस्सा बन जाती हैं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगता है इसलिए वक्त रहते ही इन्हें बदल डालिए।
सोने से पहले मोबाइल पर गपशप
सोने से पहले फ्रैंड्स से लंबी बातचीत करना युवा पीढ़ी का खास शौक है। मोबाइल फोन से निकलने वाला रेडिएशन अनिद्रा और सिर दर्द का सबब बन सकता है। लंबी बातचीत के बाद गहरी नींद आने में काफी समय लग सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेडिशन दिमाग के 'स्ट्रेस सिस्टम' को सक्रिय कर देता है, इससे सोने में दिक्कत आती है।
डैमेज कंट्रोल- लंबी बातें करने का ज्यादा ही शौक है और यह बेहद जरूरी है तो लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करें।
आइपैड पर म्यूजिक सुनना
'हार्वर्ड यूनिवर्सिटी' के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध से पता चला है कि 'बड' इयरफोन जो आइपैड या एमपी-3 के साथ प्रयोग किए जाते हैं, का लोग अक्सर दुरुपयोग करते हैं। बाहरी शोरगुल से मुक्ति पाने एवं ज्यादा जोश जगाने के लिए लोग वॉल्यूम बहुत बढ़ा लेते हैं। ऊंची आवाज में रोज 72 मिनट तक लगातार म्यूजिक सुना जाए तो श्रवण शक्ति कमजोर पड़ सकती है।
Diese Geschichte stammt aus der February 2023-Ausgabe von Sadhana Path.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Sadhana Path

Sadhana Path
सुख समृद्धि पाने के सफल उपाय
हमारे जीवन में कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो हमारे जीवन से सुख व चैन को विलुप्त कर देती हैं। इस लेख के माध्यम से जानें ज्योतिष के कुछ ऐसे उपायों को जिनके माध्यम से आप विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
5 mins
June 2025

Sadhana Path
स्वप्न की प्रक्रिया और फलादेश
हिंदू धर्म शास्त्रों-अथर्ववेद, योगसूत्र, पुराण, उपनिषदों इत्यादि में स्वप्नों का आध्यात्मिक विश्लेषण मिलता है, जिसके अनुसार स्वप्न की क्रिया मनुष्य की आत्मा से जुड़ी है और आत्मा-परमात्मा से। मन की कल्पना शक्ति असीम है।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
घर को जल रिसाव से बचाएं
हमारे प्राचीन वास्तु शास्त्र के अनुसार, जल रिसाव या पानी टपकने के चलते जिंदगी में भारी अनिष्ट हो सकता है जिसके चलते आर्थिक व आध्यात्मिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है
4 mins
June 2025

Sadhana Path
क्रोध और चेतना
तुमसे क्रोध तभी होता है, जब तुम्हारी चेतना जाग्रत नहीं होती। अब ऐसा हो गया तो हो गया, बस भूल जाओ अब। बात खत्म। अब, इस समय, इस वर्तमान क्षण में रहो, जाग्रत हो जाओ।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
कैसा हो बच्चों का कमरा?
स्वभाविक रूप से बच्चों को सुरक्षा एवं अपनापन महसूस होना चाहिए। बच्चे के कमरे में रुचि एवं प्रयत्न दर्शाकर आप बच्चों के सामने दर्शाते हैं कि आप उनकी जगह का ध्यान रखते हैं और इसीलिए आपके बच्चे, आपके लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
2 mins
June 2025

Sadhana Path
नींद पूरी न होने से रुक सकता है बच्चे का मानसिक विकास
बच्चों को सही पोषण देने के साथ-साथ उनके व्यवहार और उन्हें अच्छे से नींद आए इसका भी माता-पिता को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे में अनिद्रा की समस्या सोने के समय की आदतों पर निर्भर करता है।
5 mins
June 2025

Sadhana Path
बच्चों में विटामिन डी की कमी पूरी करते हैं ये 5 आहार
बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी अति आवश्यक है। जन्म के बाद से ही बच्चों में इस विटामिन की एक निश्चित मात्रा होना जरूरी माना जाता है। धूप के अलावा इन खाद्य पदार्थ से भी इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
4 mins
June 2025

Sadhana Path
जीवन और मृत्यु का रहस्य
जो व्यक्ति अपने मन को विकास-रहित रखते हैं वे वस्तुतः मृत हैं। जीवन के रहस्य को सुलझाने के लिए आपको प्रतिदिन एक नया जन्म लेना चाहिए। इसका अर्थ है कि आपको किसी न किसी रूप में अपना सुधार करने के लिए प्रतिदिन अवश्य प्रयास करना चाहिए।
3 mins
June 2025

Sadhana Path
शरीर के साथ दिमाग को भी दें अच्छी खुराक
क्या आप अपनी त्वचा के साथ अपने दिमाग को भी दुरुस्त रखना चाहते हैं? ऐसे में सबसे पहले अपना खानपान बदलने का प्रयास कीजिए, क्योंकि शरीर के साथ दिमाग को भी अच्छी खुराक की जरूरत होती है। दरअसल, हमारी डाइट ही यह निर्धारित करती है कि हम कितने स्वस्थ हैं और हमारा दिमाग कितना काम करता है!
4 mins
June 2025

Sadhana Path
कोरोना वायरस से संबंधित 8 मिथ जिनको दूर करना है जरूरी
कोरोना वायरस का कहर अभी तक थमा नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर दिए जा रहे इलाज पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
3 mins
June 2025