Try GOLD - Free

मकर संक्रांति का अध्यात्मिक महत्त्व

Sadhana Path

|

January 2023

यूं तो हम सभी के लिए त्योहारों का मतलब होता है हंसी, उल्लास और उमंग लेकिन सही मायनों में त्योहारों का महत्त्व उससे कहीं बढ़ कर और गूढ़ होता है।

- सुरेश मुंजाल

मकर संक्रांति का अध्यात्मिक महत्त्व

भारत के अनेक पर्वों और त्योहारों में 'मकर संक्रांति' की अपनी अलग एक पहचान है। वर्ष में यही एकमात्र पर्व है, जो 'सौर पंचांग' के आधार पर मनाया जाता है। सूर्य जब अपनी परिक्रमा के बीच धनुराशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, तो मकर संक्रांति होती है। दो राशियों के संक्रमण के साथ ही इस दिन को दो ऋतुओं (शिशिर और बसंत) का संघिकाल भी माना जाता है।

शीत पर धूप की विजय के रूप में मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व, प्राय: पौश (पूस) मास में पड़ता है, जबकी पूस को खरमास मानने के कारण, इस महीने में और कोई पर्व या त्योहार नहीं पड़ता। आज के दिन से ही सूर्य का उत्तरायण काल आरंभ होता है, जिससे दिन के परिणाम में वृद्धि होती है और रात घटने लगती है। अब चूंकि सूर्य द्वारा यह राशि परिवर्तन 14 जनवरी को ही होता है, इसलिए मकर संक्रांति प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाई जाती है।

उत्तर भारत के लोग आपसी मेल-मिलाप के इस पर्व को जहां खिचड़ी के नाम से पुकारते हैं, वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल के नाम से जाना जाता है। इस पर्व में गन्ने और चावल बांटे जाते हैं। 

इस दिन तुलादान का विशेष महत्त्व है।

संक्रांति का महत्त्व

मकर संक्रांति से रथ सप्तमी तक, वातावरण में रज-सत्त्व गुणयुक्त तरंगें अधिक मात्रा में कार्यरत होती हैं, इसलिए यह काल साधना हेतु पोषक होता है। 

संक्रांति पर तिल का प्रयोग क्यों करते हैं?

तिल में सत्त्व - तरंगें ग्रहण एवं प्रक्षेपित करने की क्षमता अधिक होने के कारण, शरीर में सत्त्व गुण बढ़ता है। तिलयुक्त पानी में नहाने से बाह्यशुद्धि एवं तिल के सेवन से अंतः शुद्धि होती है।

संक्रांति पर उपहार (दान) क्यों देते हैं? 

'उपहार देना' यानी दूसरे जीव में विद्यमान देवत्व के प्रति तन, मन एवं धन के त्याग द्वारा शरण जाना। संक्रांति के काल में किए गए दान के कारण देवता की कृपा होती है एवं जीव को मनोवांछित फल प्राप्ति होती है।

Sadhana Path

This story is from the January 2023 edition of Sadhana Path.

Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.

Already a subscriber?

MORE STORIES FROM Sadhana Path

Sadhana Path

Sadhana Path

सुख समृद्धि पाने के सफल उपाय

हमारे जीवन में कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो हमारे जीवन से सुख व चैन को विलुप्त कर देती हैं। इस लेख के माध्यम से जानें ज्योतिष के कुछ ऐसे उपायों को जिनके माध्यम से आप विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

time to read

5 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

स्वप्न की प्रक्रिया और फलादेश

हिंदू धर्म शास्त्रों-अथर्ववेद, योगसूत्र, पुराण, उपनिषदों इत्यादि में स्वप्नों का आध्यात्मिक विश्लेषण मिलता है, जिसके अनुसार स्वप्न की क्रिया मनुष्य की आत्मा से जुड़ी है और आत्मा-परमात्मा से। मन की कल्पना शक्ति असीम है।

time to read

3 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

घर को जल रिसाव से बचाएं

हमारे प्राचीन वास्तु शास्त्र के अनुसार, जल रिसाव या पानी टपकने के चलते जिंदगी में भारी अनिष्ट हो सकता है जिसके चलते आर्थिक व आध्यात्मिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है

time to read

4 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

क्रोध और चेतना

तुमसे क्रोध तभी होता है, जब तुम्हारी चेतना जाग्रत नहीं होती। अब ऐसा हो गया तो हो गया, बस भूल जाओ अब। बात खत्म। अब, इस समय, इस वर्तमान क्षण में रहो, जाग्रत हो जाओ।

time to read

3 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

कैसा हो बच्चों का कमरा?

स्वभाविक रूप से बच्चों को सुरक्षा एवं अपनापन महसूस होना चाहिए। बच्चे के कमरे में रुचि एवं प्रयत्न दर्शाकर आप बच्चों के सामने दर्शाते हैं कि आप उनकी जगह का ध्यान रखते हैं और इसीलिए आपके बच्चे, आपके लिए महत्त्वपूर्ण हैं।

time to read

2 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

नींद पूरी न होने से रुक सकता है बच्चे का मानसिक विकास

बच्चों को सही पोषण देने के साथ-साथ उनके व्यवहार और उन्हें अच्छे से नींद आए इसका भी माता-पिता को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे में अनिद्रा की समस्या सोने के समय की आदतों पर निर्भर करता है।

time to read

5 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

बच्चों में विटामिन डी की कमी पूरी करते हैं ये 5 आहार

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी अति आवश्यक है। जन्म के बाद से ही बच्चों में इस विटामिन की एक निश्चित मात्रा होना जरूरी माना जाता है। धूप के अलावा इन खाद्य पदार्थ से भी इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

time to read

4 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

जीवन और मृत्यु का रहस्य

जो व्यक्ति अपने मन को विकास-रहित रखते हैं वे वस्तुतः मृत हैं। जीवन के रहस्य को सुलझाने के लिए आपको प्रतिदिन एक नया जन्म लेना चाहिए। इसका अर्थ है कि आपको किसी न किसी रूप में अपना सुधार करने के लिए प्रतिदिन अवश्य प्रयास करना चाहिए।

time to read

3 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

शरीर के साथ दिमाग को भी दें अच्छी खुराक

क्या आप अपनी त्वचा के साथ अपने दिमाग को भी दुरुस्त रखना चाहते हैं? ऐसे में सबसे पहले अपना खानपान बदलने का प्रयास कीजिए, क्योंकि शरीर के साथ दिमाग को भी अच्छी खुराक की जरूरत होती है। दरअसल, हमारी डाइट ही यह निर्धारित करती है कि हम कितने स्वस्थ हैं और हमारा दिमाग कितना काम करता है!

time to read

4 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

कोरोना वायरस से संबंधित 8 मिथ जिनको दूर करना है जरूरी

कोरोना वायरस का कहर अभी तक थमा नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर दिए जा रहे इलाज पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

time to read

3 mins

June 2025