![घोसी जनादेश के सियासी संकेत](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1695276279/articles/oCJWvG9Q31695287679102/1695287920405.jpg)
घोसी सी उपचुनाव के लिए मतदान से ठीक एक दिन पहले लखनऊ के 10, मॉल एवेन्यू में मेले जैसा दृश्य था। सुबह-सुबह लखनऊ पहुंचे नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अस्पताल में भर्ती उस महिला सिपाही से मिलने जाना था, जो सरयू एक्सप्रेस में 30 अगस्त की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पाई गई थी। उस सुबह कांग्रेस कार्यालय को तीन तरफ से बैरिकेड लगाकर पुलिस ने घेर रखा था और केवल एक गाड़ी को जाने की अनुमति थी।
यह सूचना लेकर जब कुछ कार्यकर्ता अजय राय के पास पहुंचे तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "बोल दीजिए उनसे, हमें रोकेंगे तो टकराहट हो जाएगी। कोई धरना-प्रदर्शन करने हम थोड़े जा रहे हैं! ये वो मत करें, अब पुरानी चीजें नहीं चलेंगी।"
'पुरानी' चीजों से राय का इशारा कुछ महीने पहले तक यूपी कांग्रेस में तकरीबन चलन बन चुकी गिरफ्तारियों और दमन की ओर था, जब कांग्रेस कार्यालय से बाहर कदम रखते ही अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा लेती थी। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' को लोगों ने राजनीतिक मंचों पर उतना नहीं, जितना सड़क पर पुलिस की लाठी खाते हुए या सिपाहियों के हाथों टंगे हुए देखा था। इसके ठीक उलट, यूपी विधानसभा चुनाव के बाद जब बृजलाल खाबरी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया, तो सूबे की सड़कें सूनी हो गईं। खाबरी जितना सियासी हलचलों से बेखबर रहे, उतना ही कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष से भी बेखबर रहे। बहुजन समाज पार्टी से आयात किए गए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के राज में यूपी कांग्रेस के भीतर संघर्ष का दौर कोई एक साल के लिए ठप पड़ गया था। शायद इसी को देखते हुए एक बार फिर आलाकमान ने बीते 17 अगस्त को नेतृत्व परिवर्तन किया और अजय राय को नया अध्यक्ष बनाया।
घोसी में कांग्रेस समर्थित सपा प्रत्याशी की भारी मार्जिन से हुई जीत दिखाती है कि भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग बिखर रही है
Esta historia es de la edición October 02, 2023 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición October 02, 2023 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/r9OUmUH7g1718186230428/1718251034054.jpg)
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे
![रोमांच चला अमेरिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/ig50nLPji1718187727773/1718188133277.jpg)
रोमांच चला अमेरिका
भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है
![कदम दर कदम भारत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/s4rjJE1D81718187436086/1718187688255.jpg)
कदम दर कदम भारत
प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है
![पुराने हुए 'नवीन'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/nv_iWqTBQ1718187192636/1718187429564.jpg)
पुराने हुए 'नवीन'
ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत
![जोड़तोड़ का जवाब वोट से](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/mEB7aZHd71718187003342/1718187181948.jpg)
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश
![आगे के लिए संदेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/w2X7D4Fzx1718186632304/1718186949762.jpg)
आगे के लिए संदेश
देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है
![मुद्दों की झंडाबरदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/g6Qd84TEw1718186029535/1718186168995.jpg)
मुद्दों की झंडाबरदारी
कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?
![कड़क मृदुभाषी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/PBA33R5j11718185720857/1718186018641.jpg)
कड़क मृदुभाषी
धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी
![नीम और शहद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/1co5tiaIt1718185463474/1718185714707.jpg)
नीम और शहद
नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है
![जनादेश सब पर भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/km7U4uNmu1718185130385/1718185453186.jpg)
जनादेश सब पर भारी
आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर