![संगीत की 'शक्ति' संगीत की 'शक्ति'](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1708581843/articles/6IEofl-3H1708593745296/1708593926595.jpg)
दुनिया भर से जुटे संगीतकारों के मेले- ग्रैमी अवॉर्ड में इस बार भारत का भी दबदबा रहा। 2024 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस बार पांच भारतीयों ने अवॉर्ड जीत कर धूम मचा दी। संगीत के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया, गायक शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और ऑर्केस्ट्रा अरेंजर सेल्वागणेश विनायकराम छाए रहे। जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किए, तो राकेश चौरसिया की झोली में दो अवॉर्ड्स आए। गायक शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और ऑर्केस्ट्रा अरेंजर सेल्वागणेश विनायकराम के फ्यूजन संगीत बैंड ‘शक्ति’ ने ‘दिस मोमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीता। ‘दिस मोमेंट’ ने दुनिया भर के श्रोताओं का दिल जीत लिया था। इस एल्बम में संगीत समूह के संस्थापक सदस्य ब्रिटिश गिटार वादक जॉन मैकलॉगिन के साथ हुसैन, महादेवन, गणेश राजगोपालन और सेल्वागणेश विनायकराम शामिल हैं।
यह भी दिलचस्प है कि शक्ति बैंड की ‘दिस मोमेंट’ प्रस्तुति 45 से भी ज्यादा साल बाद आई। इस एल्बम को जून 2023 में रिलीज किया गया था। जाकिर हुसैन को शक्ति के अलावा ‘पश्तो’ के सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत और ‘एज वी स्पीक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ समसामयिक वाद्य एल्बम का अवॉर्ड मिला।
हर साल संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के अपने पेज पर जैसे ही यह घोषणा की कि सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम विजेता ‘दिस मोमेंट’ के लिए शक्ति को बधाई तो भारत में खुशी की लहर दौड़ गई।
Esta historia es de la edición March 04, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición March 04, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही