![सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1714470895/articles/haIymiN7c1714636106070/1714636786133.jpg)
चार दशक पहले की बात है। तब आंध्र प्रदेश बंटा नहीं था और 1983 के असेंबली चुनाव होने वाले थे। हरी शेवरले वैन को बदल कर बनाया एक रथ पूरे राज्य में लगातार दौड़ रहा था। कभी-कभार और कहीं-कहीं वह रुक जाता था। उस रथ पर सवार थे नंदमुरी तारक रामा राव यानी लोगों के प्रिय एनटीआर, जिनके चाहने वालों की संख्या लाखों में थी। हर कोई सांस रो बस इसी इंतजार में होता था कि एक बार अपने प्यारे अन्ना का चेहरा दिख जाए। एनटीआर ने अपनी फिल्मों में कृष्ण, कर्ण और दुर्योधन के किरदार निभाए थे, लेकिन इस चुनाव में उन्हें देखने वालों का तांता किरदारों की लोकप्रियता के कारण नहीं था । उन्होंने दरअसल तभी एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी। उसका नाम था तेलुगुदेसम पार्टी और नारा था तेलुगु आत्मसम्मान।
कुल 75000 किलोमीटर की दूरी नापने वाले उस रथ की ताकत से एनटीआर ने सूबे की कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंका और राजनीति में एक नए युग का आगाज किया। दक्षिण भारत की राजनीति में इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया था।
चार दशक बाद एनटीआर के पौत्र और टॉलीवुड के स्टार एनटी रामाराव जूनियर से मिलने जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे, तो कुछ लोगों ने इसे 'शिष्टाचार भेंट' का नाम दिया। लेकिन अधिकतर लोगों को इसमें कुछ अचरज जैसा महसूस नहीं हुआ। भाजपा ने इस मुलाकात के बारे में यह प्रचार कर रखा था कि एसएस राजामौलि की फिल्म आरआरआर में जूनियर के अभिनय की सराहना करने शाह गए थे। इस फिल्म में जूनियर ने एक काल्पनिक पात्र कोमाराम भीम का किरदार निभाया था, जिसे तेलंगाना का सम्मानित आदिवासी नेता बताया गया था। फिल्म इतिहासकारों और आदिवासी कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस मुलाकात के पीछे भाजपा द्वारा आदिवासी नेताओं को अपने पाले में खींचने और वोट पाने के लिए टॉलीवुड के सितारों का इस्तेमाल करने की रणनीति है।
आरआरआर का टीजर रिलीज होने के बाद भाजपा के एक आदिवासी सांसद सोयम बापू राव ने इस बात पर एतराज जताया था कि भीम को तावीज, मुस्लिम टोपी और पठानी कुर्ता पाजामा पहने हुए दिखाया गया। उनका दावा था कि "भीम एक हिंदू था जो इस्लामी शासन के खिलाफ लड़ रहा था।" इस इलाके के आदिवासी इस दावे को खारिज करते हैं।
Esta historia es de la edición May 13, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición May 13, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही