क्रिकेट के दीवाने देश भारत में फुटबॉल को कौन पूछता था। फिर इसके प्रति दीवानगी की तो बात छोड़ ही दीजिए। लेकिन यह सब भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के मैदान संभालने से पहले की बात थी। फुटबॉल के प्रति दीवानगी के ख्वाब को छेत्री ने हकीकत में बदल दिया था।
उन्होंने भारत के लिए खेला, जम कर खेला। क्या हुआ जो छह जून को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेलने वाले सुनील टीम इंडिया की नैया पार नहीं लगा सके। खेल में यह सब चलता है। सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद फैंस ने छेत्री को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। छेत्री ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर विनम्रता से इस प्यार को स्वीकार किया। दुनिया भर के सक्रिय खिलाड़ियों में, छेत्री अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में केवल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे हैं।
सुनील की कहानी उनके सपने से पहले उनके पिता के सपने की कहानी है। देश में फुटबॉल का बुनियादी ढांचा ऐसा नहीं था कि उसे कोई करिअर के तौर पर देखता। लालफीताशाही, राजनीति की मिलीजुली अव्यवस्था ने कुल मिलाकर इस खेल के सारे रास्ते बंद कर रखे थे। इस सबके बीच क्लब फुटबॉल में स्तरीय खिलाड़ियों की कमी के बीच भारत में फुटबॉल का पोस्टर बॉय बनना आसान नहीं था।
Esta historia es de la edición July 08, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición July 08, 2024 de Outlook Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
शहरनामा गंगा सागर
अंतहीन सागर की कालातीत कहानी
परदे का पुराना प्यार
पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दे रहीं, नई फिल्मों की नाकामी, व्यावसायिक मुनाफा और पुराने के प्रति दीवानगी ट्रेंड को बढ़ा रही
गरीबों के नायक की सुध
तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मिठुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के सम्मान
'जब तक रहूं, नृत्य के साथ रहूं'
करीब छह दशकों से नृत्य कर रहीं शोभना नारायण अभी थकी नहीं हैं। 75 वर्ष की उम्र में भी उनमें उत्साह और जोश-खरोश भरपूर है । बिरजू महाराज की शिष्या शोभना नृत्यांगना ही नहीं, वरिष्ठ नौकरशाह और लेखिका भी हैं। बिहार के एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार में जन्मी शोभना को संस्कृति और कला से लगाव तथा राष्ट्रीय जीवन-मूल्य विरासत में मिले हैं। वे ऐसे परिवार से हैं जहां दिनकर, धर्मवीर भारती, रमानाथ अवस्थी जैसे साहित्यकारों की मंडली घर पर जमती थी। मां ललिता नारायण लोकसभा का चुनाव पटना से लड़ी थीं। उनका जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से निजी परिचय था। शोभना नारायण के 75वें जन्मदिन पर पिछले दिनों उनके शिष्यों ने नृत्यसमारोह का आयोजन किया। इस मौके पर उनसे विमल कुमार ने खास बातचीत की। संपादित अंशः
वापस पंत नायक
चोटिल खिलाड़ी के लिए फिर मैदान पर शानदार प्रदर्शन करना सबसे बड़ी चुनौती होती है, पंत इस करिश्मे में सफल रहे
पन्ना की तमन्ना हीरा मिल जाए
पन्ना में छोटे-छोटे भूखंडों में मिल रहा हीरे का एक टुकड़ा बदल रहा गरीब आदिवासी किसानों की जिंदगी
अबूझमाड़ में मुठभेड़
यह पहला मौका है जब पुलिसिया दावे के मुताबिक एक ऑपरेशन में इतनी बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए
कुर्सी कलाबाजी की मिसाल
पंजाब से टूट कर अलग राज्य बनने के वक्त से ही हरियाणा में कुर्सी के लिए आया गया की दलबदलू राजनीति चल रही
चंपाई महत्वाकांक्षा
कुर्सी जाने पर पाला बदलने और अपने लोगों के खिलाफ खड़े होने का आदिवासी प्रसंग
कुर्सी महा ठगिनी हम जानी
आर्थिक उदारीकरण के पिछले तीन दशक के दौरान भारतीय राजनीति का चरित्र कुछ ऐसा बदला है। कि धन, सार्वजनिक आचरण से लेकर नेताओं का चरित्र तक सब कुछ महज कुर्सी के इर्द-गिर्द सिमट गया है और दलों का फर्क मिट गया है