Intentar ORO - Gratis
मुखिया फरार कारिंदे अंदर
Outlook Hindi
|July 22, 2024
पूरे भारत में फैला पेपर लीक गिरोह का जाल, ताबड़तोड़ छापों और गिरफ्तारियों के बावजूद बड़ी मछलियां पकड़ से बाहर, आंदोलनरत छात्र बेहाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को जब नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन पर इसकी विरासत का गुणगान कर रहे थे, उस वक्त बिहार की ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) नीट-यूजी घोटाले के दो आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। पेपर लीक जांच सिलसिले में सीबीआइ की टीम नवादा के रजौली थाना के कसियाडीह गांव में गई हुई थी।
ग्रामीणों ने उस टीम पर हमला कर दिया था। बिहार के अलावा नीट घोटाले में झारखंड संबंध भी सामने आया है । परीक्षा के दिन रांची के विभिन्न केंद्रों से छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। सभी बिहार, ओडिशा और राजस्थान के मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। नालंदा वाले गिरोह ने पांच-पांच लाख रुपये के बदले इनका इंतजाम किया था। पूर्णिया के एसआर डीएवी स्कूल में भी पांच-पांच लाख रुपये के बदले परीक्षा देने आए एमबीबीएस के चार छात्र पकड़े गए थे। इसी तरह कटिहार के कोढ़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय में सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। सातों पावापुरी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।

नीट परीक्षा के दिन पेपर लीक की झारखंड पुलिस की सूचना के बाद पटना में शास्त्री नगर पुलिस ने डीएवी स्कूल के पास से कई एडमिट कार्ड के साथ सिकंदर यादवेंदु सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर डीएवी स्कूल केंद्र से परीक्षा देकर निकले आयुष राज सहित चार परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। सिकंदर यादवेंदु से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि अमित आनंद और नीतीश ने पटना के रामकृष्ण नगर के खेमनीचक स्थित प्ले एंड लर्न स्कूल में नीट के 30-35 परीक्षार्थियों को 4-5 मई की रात को ही जवाब रटवा दिए थे। पुलिस ने दोनों को उनके एजी कॉलोनी स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया। यहीं से अधजले प्रश्ने पत्र मिले, जिनका सीरियल कोड झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल स्थित केंद्र का था।
Esta historia es de la edición July 22, 2024 de Outlook Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Outlook Hindi

Outlook Hindi
कैंची धाम
संतों की तपोभूमि
3 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
मीडिया ने बनाया वैश्विक महाशक्ति
दिग्गजों के संन्यास और युवा कप्तान के साथ नई टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले कपिल से कोहली तक, दूरदर्शन से डिज्नी प्लस तक, भारतीय क्रिकेट के सफर पर एक नजर
7 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
बांग्ला अतीत और वर्तमान
आजकल बांग्लादेश फिर सुर्खियों में है। मधु कांकरिया की मेरी ढाका डायरी बांग्लादेश की राजधानी ढाका की यात्रा पर आधारित नए बनते देश और उसके समाज की थाह है।
1 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
एटमी युद्ध का खतरा?
लड़ाई बढ़ने के खतरे से दुनिया दो हिस्सों में बंटी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के फाइनल डील के उलझाऊ संकेत, पश्चिमी दुनिया में भी चिंता, सबसे बड़ा खतरा, कहीं यह न्यूक्लीयर वॉर की ओर न बढ़ जाए
10 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
जीवन की कहानियां
कहते हैं, हर व्यक्ति अपने आपमें कहानी होता है। यह भी कहा जाता है कि हर व्यक्ति के पास कहने को कम से कम एक कहानी जरूर होती है। पर सब अपनी कहानी कह नहीं पाते। ज्यादातर को मर-खटके अपनी जिंदगी बिताने से ही इतनी फुरसत नहीं मिलती कि अपनी कहानी कह सकें। जिन्हें फुरसत मिलती है उन्हें कहानी कहने का सलीका नहीं आता। संसार जितना आदिकाल से कही जा रही कहानियों का बड़ा संग्रह है, उससे कई गुना न कही गई कहानियों का संचय है। शायद मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो कहानी कह सकता है। शायद अपनी कहानी कहकर कोई भी अधिक मनुष्य हो जाता है। जो अपनी कहानी कह पाते हैं वे अक्सर अपनी कहते-कहते दूसरों की कहानी भी कह जाते हैं।
1 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
"लैब टू लैंड एक हो गए हैं"
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती के तौर-तरीकों को बदलने और किसानों की तरक्की के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। इन दिनों वे 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए पूरे भारत का दौरा कर रहे हैं।
7 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
बीस महीनों के सबक
लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों, राजनैतिक तथा हर विरोध को कैद करने के दौर से सबक जरूरी
11 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
बचाओ...बचाओ...सब स्वाहा
नई नवेली दुल्हन से लेकर, नई नौकरी के साथ जिंदगी शुरू करने तक, विमान हादसे में ऐसी कई कहानियां हैं, जो आंखें नम करती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या उड़ान से पहले गड़बड़ियों की अनदेखी की गई, आखिर इसका जिम्मेदार कौन
9 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
पीड़ित परिवारों का दर्दनाक इंतजार
डीएनए नमूना लेने और पहचान की प्रक्रिया में समय लगने से परिवारों के लिए इंतजार लंबा और दर्दनाक
4 mins
July 07, 2025

Outlook Hindi
चुनावी वजूद के गहरे सवाल
आगामी बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति और जोड़-घटाव जोरों पर
5 mins
July 07, 2025