शतरंज में भारत की धाक और साख दिनोदिन बढ़ रही है। काले-सफेद 64 खानों में सिमटी इस दुनिया में भारत की उम्मीदों का सारा दारोमदार युवा खिलाड़ियों के कंधों पर है। पिछले दो दशकों में विश्वनाथन आनंद की शतरंज जादूगरी अब भारतीय युवाओं में फल-फूल रही है। 2013 में, मैग्नस कार्लसन चेन्नै में जब विश्वनाथन आनंद को हराकर नए विश्व शतरंज चैंपियन बने थे, तब उसी शहर का एक और सात वर्षीय लड़का खेलना शुरू कर रहा था। उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि एक दिन वह भी इतिहास रचेगा। 11 साल बाद, उसी लड़के ने अब शतरंज में आनंद के बाद एक और नए युग की शुरुआत कर दी है। कार्लसन की उस विजय को खेल के महान खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने ‘शतरंज में एक नए युग’ की शुरुआत कहा था। अब एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद, डी गुकेश ने फिडे कैंडिडेट्स 2024 जीत कर रूसी ग्रैंडमास्टर की उस टिप्पणी को चर्चा में ला दिया है।
गुकेश ने जीत कर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम तो लिखवाया ही, साथ ही विश्व को एक बार फिर हिंदुस्तान की प्रतिभा से परिचय करा कर हैरान कर दिया। हालांकि, भारत में इस जीत पर कम ही लोग चौंके क्योंकि भारत दक्षिण की काबिलियत से भली भांति परिचित है। माना भले ही जाता रहा हो कि शतरंज का विकास भारत में हुआ और इसे पहले ‘चतुरंग’ नाम से जाना जाता था। लेकिन पारंपरिक रूप से सोवियत संघ (अब रूस) का दबदबा इस खेल में हमेशा रहा। अब हाल के दिनों में, भारतीय शतरंज के खिलाड़ियों ने इस खेल में खलबली मचाई है। इस समय दुनिया में सबसे अस्थिर बात भारत का ‘नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी’ है। साल के शुरुआती चार महीनों में, लाइव रेटिंग में भारत के शीर्ष रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी की स्थिति लगातार पांच खिलाड़ियों- विश्वनाथन आनंद, गुकेश, प्रगनानंद, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती के बीच बदलती रही है। दूसरे शब्दों में कहा जाए, तो वास्तव में शतरंज की दुनिया में यह भारत का समय है। जैसा कि कास्परोव कहते हैं, ‘‘विषी आनंद के ‘बच्चे’ आजाद हैं!’’ एक नजर उन बच्चों पर जिन्होंने दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है।
डोम्माराजू गुकेश
この記事は Outlook Hindi の May 27, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の May 27, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
हिंदी सिनेमा में बलात्कार की संस्कृति
बलात्कार की संस्कृति को हिंदी फिल्मों ने लगातार वैधता दी है और उसे प्रचारित किया है
कहानी सूरमाओं की
पेरिस में भारत के शानदार प्रदर्शन से दिव्यांग एथलीटों की एक पूरी पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली
शेखपुर गुढ़ा की फूलन देवियां
शेखपुर गुढ़ा और बेहमई महज पचास किलोमीटर दूर स्थित दो गांव नहीं हैं, बल्कि चार दशक पहले फूलन देवी के साथ हुए अन्याय के दो अलहदा अफसाने हैं
महाशक्तियों के खेल में बांग्लादेश
बांग्लादेश का घटनाक्रम दक्षिण एशिया के भीतर शक्ति संतुलन और उसमें अमेरिका की भूमिका के संदर्भ में देखे जाने की जरूरत
तलछट से उभरे सितारे
फिल्मों में मामूली भूमिका पाने के लिए वर्षों कास्टिंग डायरेक्टरों के दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले अभिनेता आजकल मुंबई में पहचाने नाम बन गए हैं, उन्हें न सिर्फ फिल्में मिल रही हैं बल्कि छोटी और दमदार भूमिकाओं से उन्होंने अपना अलग दर्शक वर्ग भी बना लिया
"संघर्ष के दिन ज्यादा रचनात्मक थे"
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लगभग सभी कलाकार आज बड़े नाम हो चुके हैं, लेकिन उसके जरिये एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले फैसल मलिक के लिए संघर्ष के दिन कुछ और साल तक जारी रहे। बॉलीवुड में करीब 22 साल गुजारने वाले फैसल से राजीव नयन चतुर्वेदी की खास बातचीत के संपादित अंश:
ग्लोबल मंच के लोकल सितारे
सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल का दौर खत्म होने और मल्टीप्लेक्स आने के संक्रमण काल में किसी ने भी गांव-कस्बे में रह रहे लोगों के मनोरंजन के बारे में नहीं सोचा, ओटीटी का दौर आया तो उसने स्टारडम से लेकर दर्शक संख्या तक सारे पैमाने तोड़ डाले
बलात्कार के तमाशबीन
उज्जैन में सरेराह दिनदहाड़े हुए बलात्कार पर लोगों का चुप रहना, उसे शूट कर के प्रसारित करना गंभीर सामाजिक बीमारी की ओर इशारा
कांग्रेस की चुनौती खेमेबाजी
पार्टी चुनाव दोतरफा होने के आसार से उत्साहित, बाकी सभी वजूद बचाने में मशगूल
भगवा कुनबे में बगावत
दस साल की एंटी-इन्कंबेंसी और परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे समीकरण साधने के चक्कर में सत्तारूढ़ भाजपा कलह के चक्रव्यूह में फंसी