
बिना शक्ति के शक्तिमान शव के समान है और शक्तिमान के बिना शक्ति स्वयं कोई भी कार्य करने में असमर्थ है। संसार में जो कुछ भी घटित हो रहा है, हो चुका है और होने वाला है, इन सबकी जानकारी प्राप्त करने की क्षमता महाकाल और महाकाली से प्राप्त है। अवतार चाहे विष्णु का हो या शिव का, उसके मूल में साधना ही है।
महाकाल और महाकाली की साधना गुप्त साधना है। यह साधना हर कोई व्यक्ति नहीं कर सकता। जिस प्रकार दस महाविद्याओं की साधना है, उसी प्रकार दस महारुद्र की भी साधना है। महाकाल और महाकाली की साधना में भ्रूमध्य स्थित आज्ञाचक्र के मध्य में एक जव के आकार का छिद्र है, जिसे योग की भाषा में ‘तीसरा नेत्र' भी कहते हैं। उस छिद्र पर ध्यान केन्द्रित करने पर चेतन मन का अस्तित्व उसका स्थान ग्रहण करने लगता है। उस समय मस्तिष्क तरंगों का प्रतिमान बदलने लगता है तथा जैव विद्युत् शक्ति में काफी वृद्धि होने लगती है तथा साधक को दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होना प्रारम्भ हो जाता है।
इस ब्रह्माण्ड के सदृश्य असंख्य ब्रह्माण्ड हैं। इनका रहस्य पाना अति कठिन है। सभी का सह अस्तित्व है और प्रत्येक ब्रह्माण्ड में ब्रह्मा, विष्णु और शिव (महाकाल) हैं, जिन पर उसकी सृष्टि, स्थिति और संहार का उत्तरदायित्व है। आगम ग्रन्थों में शक्तियों का उल्लेख इस प्रकार किया गया है : पराशक्ति, आदिशक्ति, इच्छाशक्ति, ज्ञानशक्ति, क्रियाशक्ति, बाला, अन्नपूर्णा, बगला, तारा, वाग्वादिनी, परागायत्री, सिद्धलक्ष्मी, स्वयंवरा, नकुली, तुरंगारूढ़ा, कुरूकुल्ला, रेणुकी, सम्पतकरी, साम्राज्यलक्ष्मी, पद्मावती, शिवा, दुर्गा, काली, भद्राकृति, कालरात्रि, छिन्नमस्ता, भद्रकाली, कालकण्ठी एवं सरस्वती आदि अनेकानेक नाम हैं। करोड़ों कल्पों में भी इनका वर्णन करना असम्भव है।
この記事は Jyotish Sagar の October 2022 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Jyotish Sagar の October 2022 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン

केकड़ी के अष्टमुखी शिवलिंग
शिवलिंग का वृत्ताकार ऊर्ध्वभाग ब्रह्माण्ड का द्योतक माना जाता है। इस मन्दिर में पशुपतिनाथ के साथ उनके परिवार (शिव परिवार) की सुन्दर एवं वृहद् प्रतिमाओं को भी स्थापित किया गया है।

मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित - गुरु एवं शुक्र के फल
प्रस्तुत लेखमाला \"कैसे करें सटीक फलादेश?\" के अन्तर्गत मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित सूर्यादि नवग्रहों के फलों का विवेचन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक सूर्य से बुध तक के फलों का विवेचन किया जा चुका है। उसी क्रम में प्रस्तुत आलेख में गुरु एवं शुक्र के नवम भाव में राशिगत, भावगत, नक्षत्रगत, युतिजन्य व दृष्टिजन्य फलों का विवेचन कर रहे हैं।

उत्तर दिशा का महत्त्व और उसके गुण-दोष
उत्तर दिशा के ऊँचा होने या उत्तर दिशा में किसी भी प्रकार का वजन होने पर अथवा वहाँ पर पृथ्वी तत्त्व आने पर जलतत्त्व की खराबी हो जाती है।

इतिहास के झरोखे से प्रयागराज महाकुम्भ
इटली का निकोलाई मनुची 1656 से 1717 में अपनी मृत्यु पर्यन्त भारत में ही रहा और मुगलों सहित विभिन्न सेनाओं में सेनानायक के रूप में रहा।

'कश्मीर' पूर्व में था 'कश्यपमीर'!
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि 'कश्मीर' को 'कश्यप की भूमि' के नाम से जाना जाता है।

क्यों सफल नहीं हो पा रही है गुजरात की 'गिफ्ट सिटी' एक वास्तु विश्लेषण
गिफ्ट सिटी की प्लानिंग इस प्रकार की गई है कि साबरमती नदी इसकी पश्चिम दिशा में है। यदि इसके विपरीत गिफ्ट सिटी की प्लानिंग साबरमती नदी के दूसरी ओर की गई होती, तो गिफ्ट सिटी की पूर्व दिशा में आ जाती।

त्रिक भाव रहस्य - षष्ठ भाव और अभिवृद्धि
षष्ठ भाव एक ओर तो हमें विभिन्न प्रकार के रोगों और शत्रुओं से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर ऋण अर्थात् कर्ज के लेन-देन के विषय में ताकतवर बनाता है।

लोककल्याणकारी देवता शिव
देवाधिदेव शिव लोककल्याणकारी देवता हैं। शिव अनादि एवं अनन्त हैं। शिव शक्ति का ही आदिरूप त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश में शिव को जहाँ संहार देवता माना है, वहाँ उनका आशुतोष रूप है अर्थात् शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव।

प्रयागराज महाकुम्भ का शुभारम्भ - रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
प्रयागराज महाकुम्भ, 2025 ने 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) को अपने शुभारम्भ से ही एक नए इतिहास की रचना की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यह महाकुम्भ अपने प्रत्येक आयोजन में नया इतिहास रचता है।

रात्रि जागरण एवं चार प्रहर पूजा - 26 फरवरी, 2025 (बुधवार)
नकेवल शैव धर्मावलम्बियों के लिए, वरन् समस्त सनातनधर्मियों के लिए 'महाशिवरात्रि' एक बड़ा पर्व है। इस पर्व के तीन स्तम्भ हैं: 1. उपवास, 2. रात्रि जागरण, 3. भगवान् शिव का पूजन एवं अभिषेक।