Prøve GULL - Gratis

जरुरी है पीलिया पर पहरा

Sadhana Path

|

February 2023

पीलिया रोग में यदि रोगी को समय पर उचित इलाज मिल जाए तो वह पूर्णत: स्वस्थ हो सकता है परन्तु जरा सी लापरवाही से उसकी जान भी जा सकती है । इस रोग के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख

- डॉ. विभा सिंह

जरुरी है पीलिया पर पहरा

र्मियों और बरसात के मौसम में कुछ बिमारियां विशेष रूप से देखने में आती हैं, जैसे मलेरिया, हैजा, आंत्रशोथ व पीलिया। पीलिया को लेकर आज भी यह धारणा है कि यह रोग उम्र भर के लिए जिगर को खराब कर देता है और शायद इसी से भयभीत होकर कुछ लोग तरह-तरह के इलाज, जादू, टोने व तरह-तरह के परहेज करने लगते हैं। जैसे गले में सफेद माला डालकर उसके पीले होने तक का इंतजार। दही को चंद्रमा की रोशनी दिखाकर खाना, किसी भी ओझा से पीलिया झड़वाना वगैरह, किंतु इन सब इलाजों के पीछे कोई भी वैज्ञानिक तथ्य अभी तक उपलब्ध नहीं है। 

कुछ महीने पहले हमारे पास इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष की एक 22 वर्षीया छात्रा पीलिया से बीमार होकर आई थी। उसने डेढ़ महीने तक सब कुछ खाना छोड़कर बाजार से गन्ने का रस मंगवाकर पीया और कच्ची मूली का सेवन किया। दो बार उसने पीलिया झड़वाया था। बाजार से गन्ने का रस लेकर पीना स्वास्थ्य की दृष्टि से यूं भी सुरक्षित नहीं । सफाई न बरती गई तो यह रस फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। तीन महीने पहले उसने एक प्राइवेट रक्त बैंक में खून भी दिया था। उसमें उसके बिलीरूबिन की मात्रा 10 मि.ग्रा. थी। पढ़ी-लिखी होने के बावजूद भी उसने डेढ़ महीने का समय खराब किया और काफी नाजुक स्थिति में अस्पताल में दाखिल हुई।

पीलिया जैसा साधारण रोग भयंकर अवस्था में सामान्य जानकारियों के न होने से पहुंचता है। यह रोग किसी भी उम्र को प्रभावित कर सकता है। इसका मुख्य कारण है- पित्त में रुकावट या फिर वायरस (जीवाणु) या शराब की वजह से जिगर की सूजन । मुख्यतः 5 प्रकार के जीवाणुओं की वजह से यह रोग देखा जाता है।

वायरस 'ए'

वायरस 'ए' द्वारा होने वाले पीलिया रोग का प्रसार दूषित भोजन खाने की वजह से होता है और यह अधिकतर बच्चों में पाया जाता है। करीब-करीब 95 प्रतिशत बच्चों में यह संक्रमण देखा जाता है। हालांकि उन्हें पीलिया रोग नहीं होता है। इसके इलाज व बचाव में किसी भी टीके की कोई आवश्यकता नहीं है।

वायरस 'ई'

Sadhana Path

Denne historien er fra February 2023-utgaven av Sadhana Path.

Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.

Allerede abonnent?

FLERE HISTORIER FRA Sadhana Path

Sadhana Path

Sadhana Path

सुख समृद्धि पाने के सफल उपाय

हमारे जीवन में कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो हमारे जीवन से सुख व चैन को विलुप्त कर देती हैं। इस लेख के माध्यम से जानें ज्योतिष के कुछ ऐसे उपायों को जिनके माध्यम से आप विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

time to read

5 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

स्वप्न की प्रक्रिया और फलादेश

हिंदू धर्म शास्त्रों-अथर्ववेद, योगसूत्र, पुराण, उपनिषदों इत्यादि में स्वप्नों का आध्यात्मिक विश्लेषण मिलता है, जिसके अनुसार स्वप्न की क्रिया मनुष्य की आत्मा से जुड़ी है और आत्मा-परमात्मा से। मन की कल्पना शक्ति असीम है।

time to read

3 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

घर को जल रिसाव से बचाएं

हमारे प्राचीन वास्तु शास्त्र के अनुसार, जल रिसाव या पानी टपकने के चलते जिंदगी में भारी अनिष्ट हो सकता है जिसके चलते आर्थिक व आध्यात्मिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है

time to read

4 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

क्रोध और चेतना

तुमसे क्रोध तभी होता है, जब तुम्हारी चेतना जाग्रत नहीं होती। अब ऐसा हो गया तो हो गया, बस भूल जाओ अब। बात खत्म। अब, इस समय, इस वर्तमान क्षण में रहो, जाग्रत हो जाओ।

time to read

3 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

कैसा हो बच्चों का कमरा?

स्वभाविक रूप से बच्चों को सुरक्षा एवं अपनापन महसूस होना चाहिए। बच्चे के कमरे में रुचि एवं प्रयत्न दर्शाकर आप बच्चों के सामने दर्शाते हैं कि आप उनकी जगह का ध्यान रखते हैं और इसीलिए आपके बच्चे, आपके लिए महत्त्वपूर्ण हैं।

time to read

2 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

नींद पूरी न होने से रुक सकता है बच्चे का मानसिक विकास

बच्चों को सही पोषण देने के साथ-साथ उनके व्यवहार और उन्हें अच्छे से नींद आए इसका भी माता-पिता को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे में अनिद्रा की समस्या सोने के समय की आदतों पर निर्भर करता है।

time to read

5 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

बच्चों में विटामिन डी की कमी पूरी करते हैं ये 5 आहार

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी अति आवश्यक है। जन्म के बाद से ही बच्चों में इस विटामिन की एक निश्चित मात्रा होना जरूरी माना जाता है। धूप के अलावा इन खाद्य पदार्थ से भी इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

time to read

4 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

जीवन और मृत्यु का रहस्य

जो व्यक्ति अपने मन को विकास-रहित रखते हैं वे वस्तुतः मृत हैं। जीवन के रहस्य को सुलझाने के लिए आपको प्रतिदिन एक नया जन्म लेना चाहिए। इसका अर्थ है कि आपको किसी न किसी रूप में अपना सुधार करने के लिए प्रतिदिन अवश्य प्रयास करना चाहिए।

time to read

3 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

शरीर के साथ दिमाग को भी दें अच्छी खुराक

क्या आप अपनी त्वचा के साथ अपने दिमाग को भी दुरुस्त रखना चाहते हैं? ऐसे में सबसे पहले अपना खानपान बदलने का प्रयास कीजिए, क्योंकि शरीर के साथ दिमाग को भी अच्छी खुराक की जरूरत होती है। दरअसल, हमारी डाइट ही यह निर्धारित करती है कि हम कितने स्वस्थ हैं और हमारा दिमाग कितना काम करता है!

time to read

4 mins

June 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

कोरोना वायरस से संबंधित 8 मिथ जिनको दूर करना है जरूरी

कोरोना वायरस का कहर अभी तक थमा नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर दिए जा रहे इलाज पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

time to read

3 mins

June 2025