प्रसिद्ध चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस एक पहाड़ी प्रपात को देख रहे थे। यह दो सौ फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसका झाग मीलों दूर तक पहुंचता है। कोई भी प्राणी उसमें जीवित नहीं रह सकता। फिर भी कन्फ्यूशियस ने एक बूढ़े आदमी को अंदर जाते देखा। यह सोचकर कि बूढ़ा आदमी किसी परेशानी से पीड़ित है और इसलिए अपना जीवन समाप्त करना चाहता है, कन्फ्यूशियस ने एक शिष्य को उसे बचाने के लिए किनारे पर जाने के लिए कहा। बूढ़ा आदमी पानी में ग़ायब हुआ और फिर लगभग सौ क़दम दूर से निकला और लहराते बालों के साथ, किनारे पर गुनगुनाता हुआ जाने लगा।
कन्फ्यूशियस ने उसका पीछा किया और जब वह उसके पास पहुंचा तो उसने कहा, 'महोदय, कृपया मुझे बताएं, क्या पानी से निपटने का आपका कोई ख़ास तरीक़ा है?"
'नहीं' आदमी ने उत्तर दिया। 'मेरे पास कोई ख़ास तरीक़ा नहीं है। मैं भंवर की गति के साथ डूबता हूं, उसी गति के साथ बाहर आता हूं। मैं ख़ुद को पानी के अनुकूल बनाता हूं, न कि पानी को मेरे अनुकूल और इसलिए मैं इससे निपटने में सक्षम हूं।' यह कहानी चीनी प्रज्ञा का सार है। इस आदमी ने हर समस्या को सुलझाने का महामंत्र दे दिया। मंत्र यह है कि किसी भी समस्या को हल करना हो तो उससे दूर भागने के बजाय उसमें छलांग लगा लें। क्योंकि, समस्या का हल कहीं बाहर नहीं होता, समस्या के भीतर ही होता है। अधिकांश लोग समस्या को देखते ही उससे भाग जाते हैं, फिर किसी विशेषज्ञ को, जानकार को बुलाते हैं समस्या को सुलझाने के लिए। लेकिन यह तो देखें कि क्या वास्तव में समस्या होती है?
समस्या को हल करने के नियम
Denne historien er fra August 2024-utgaven av Aha Zindagi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra August 2024-utgaven av Aha Zindagi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन
श्रीहरिकोटा स्थित उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का नाम जिनके नाम पर 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र' है, वे सही मायनों में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के केंद्र रहे हैं।
हरी-हरी धरती पर हर
वर्षा की विदाई वेला है। नदियों का कलकल निनाद गूंज रहा है, धरती ने हरीतिमा की चादर ओढ़ रखी है, प्रकृति का हर हिस्सा खिला-खिला, मुस्कराता-सा लग रहा है।
गजानन सुख कानन
भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी श्रीगणेश के आगमन की पुण्यमय तिथि है। देव अपना लोक छोड़ मर्त्य मानवों के निवास में उन्हें तारने आ बैठते हैं।
जब मंदिर में उतर आता है चांद
यायावर के सफ़र में तयशुदा गंतव्य तो उसका पसंदीदा होता ही है, राह के औचक पड़ाव भी कोई कम मोहक नहीं होते। बस, दरकार होती है एक खुले दिल और उत्सुक नज़र की। महाराष्ट्र के फलटण से खिद्रापुर के बीच की दूरी यात्रा की परिणति से पहले के छोटे-छोटे आनंद को संजोए हुए है इस बार की यायावरी।
भावनाओं के क़ैदी...
भावनाएं और तर्क हमारे व्यक्तित्व के दो अहम हिस्से हैं और दोनों ही ज़रूरी हैं। लेकिन कभी भावनाएं प्रबल हो जाती हैं तो तार्किक बुद्धि मौन हो जाती है। इसके चलते तनाव बेतहाशा बढ़ जाता है, आवेग में निर्णय ले लिए जाते हैं और फिर अक्सर पछताना ही पड़ता है। यही 'इमोशनली हाईजैक' होना है। जीवन का सुकून इससे उबरने की हमारी क्षमता पर निर्भर करता है।
मेरा वो मतलब नहीं था!
हमारे शब्द सामने वाले को चोट पहुंचा जाते हैं, फिर हम माफ़ी मांगते हुए सफाई देते हैं कि हमारा वह इरादा नहीं था। सवाल उठता है कि अगर इरादा नहीं था तो फिर वैसे शब्द मुंह से निकले कैसे?
...जहां चाह वहां हिंदी की राह
भाषा के मामले में असल चीजें हैं प्रवाह और प्रयोग...हिंदी शब्द समझने में सरल होंगे, अर्थ को ध्वनित करेंगे, और उनका नियमित प्रयोग होगा तो किसी भी क्षेत्र में अंग्रेज़ी शब्दों की घुसपैठ के लिए कोई बहाना ही नहीं बचेगा...
हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान
पहले हमने दुनिया को विज्ञान का ज्ञान दिया और अब खुद एक विदेशी भाषा में विज्ञान पढ़ रहे हैं। इस बीच आख़िर हुआ क्या? विज्ञान आगे बढ़ गया और हिंदी पीछे रह गई या फिर हमने अपनी भाषा की क्षमता को जाने बग़ैर ही उसे अक्षम मान लिया?
फिल्म नगरिया की भाषा
कितनी अजीब बात है कि हिंदी फिल्म उद्योग की भाषा हिंदी नहीं है। हिंदी फिल्मों में शुद्ध हिंदी का मज़ाक़ बनाया जाता है। सेट पर बातचीत अंग्रेज़ी में होती है, पटकथा अंग्रेज़ी में लिखी जाती है और संवाद रोमन में। हिंदी फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले सितारे हिंदी बोलने में हेठी देखते हैं। हालांकि इस घटाटोप के बीच अब आशा की कुछ किरणें चमकने लगी हैं...
हिंदी किताबों में हिंदी
कोई बोली, भाषा बनती है जब वह लिखी जाती है, उसमें साहित्य रचा जाता है और विविध विषयों पर किताबें छपती हैं। पुस्तकों में भाषा का सुघड़ रूप होता है। हिंदी भाषा की विडंबना है कि उसकी किताबों में अंग्रेज़ी शब्दों की आमद बढ़ती जा रही है। कुछ को यह ज़रूरी लगती है तो बहुतों को किरकिरी। सबके अपने तर्क हैं। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर आमुख कथा का पहला लेख इस अहम मुद्दे पर पड़ताल कर रहा है कि हिंदी किताबों में हिंदी क्यों घटती जा रही है?