हम सभी जीतना चाहते हैं- चाहे जिंदगी में हो या खेल में। टी20 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत हमें सफलता के कई बेहतरीन सबक सिखा सकती है। हारते-हारते कोई टीम जीत जाए तो उससे जिजीविषा, हौसला और दृढ़ संकल्प दिखाने के सबक सीखे जा सकते हैं। इसके विपरीत, जीतते-जीतते कोई टीम हार जाए तो उससे भी असावधानी, लापरवाही या अधूरी तैयारी से बचने के सबक सीखे जा सकते हैं।
टीम लीडर का काम सही निर्णय लेना है
सही निर्णय लेना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रायः सफलता या विफलता हमारे निर्णय पर ही निर्भर करती है।
जैसा लेरॉय एम्स ने कहा है, 'लीडर वह है जो दूसरों से ज़्यादा देखता है, दूसरों से ज़्यादा दूर तक देखता है और दूसरों से पहले देखता है।' टी20 फाइनल में रोहित शर्मा ने सच्चे लीडर की भूमिका निभाई।
संभवतः रोहित शर्मा का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय वह था जो उन्होंने तब लिया, जब दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 147 रन बना लिए थे और मैच एकतरफ़ा लग रहा था। जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों में सिर्फ़ 30 रन चाहिए थे। जब 6 विकेट हाथ में हों और पिछले ही ओवर में 24 रन बने हों तो दक्षिण अफ्रीका की जीत महज़ औपचारिकता लग रही थी। 15 वें ओवर के बाद मिले ब्रेक में रोहित शर्मा को सोचने का मौक़ा मिला और उन्होंने स्पिनरों के बजाय तेज़ गेंदबाजों पर भरोसा करने का निर्णय लिया। 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने क्लासन को आउट करके रोहित शर्मा के इस निर्णय को सही ठहराया। इस एक निर्णय से बहुत बड़ा फ़र्क पड़ा और भारत अंततः 7 रनों से मैच जीत गया।
परिस्थितियों के हिसाब से रणनीति बदलें
Denne historien er fra August 2024-utgaven av Aha Zindagi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra August 2024-utgaven av Aha Zindagi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन
श्रीहरिकोटा स्थित उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का नाम जिनके नाम पर 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र' है, वे सही मायनों में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के केंद्र रहे हैं।
हरी-हरी धरती पर हर
वर्षा की विदाई वेला है। नदियों का कलकल निनाद गूंज रहा है, धरती ने हरीतिमा की चादर ओढ़ रखी है, प्रकृति का हर हिस्सा खिला-खिला, मुस्कराता-सा लग रहा है।
गजानन सुख कानन
भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी श्रीगणेश के आगमन की पुण्यमय तिथि है। देव अपना लोक छोड़ मर्त्य मानवों के निवास में उन्हें तारने आ बैठते हैं।
जब मंदिर में उतर आता है चांद
यायावर के सफ़र में तयशुदा गंतव्य तो उसका पसंदीदा होता ही है, राह के औचक पड़ाव भी कोई कम मोहक नहीं होते। बस, दरकार होती है एक खुले दिल और उत्सुक नज़र की। महाराष्ट्र के फलटण से खिद्रापुर के बीच की दूरी यात्रा की परिणति से पहले के छोटे-छोटे आनंद को संजोए हुए है इस बार की यायावरी।
भावनाओं के क़ैदी...
भावनाएं और तर्क हमारे व्यक्तित्व के दो अहम हिस्से हैं और दोनों ही ज़रूरी हैं। लेकिन कभी भावनाएं प्रबल हो जाती हैं तो तार्किक बुद्धि मौन हो जाती है। इसके चलते तनाव बेतहाशा बढ़ जाता है, आवेग में निर्णय ले लिए जाते हैं और फिर अक्सर पछताना ही पड़ता है। यही 'इमोशनली हाईजैक' होना है। जीवन का सुकून इससे उबरने की हमारी क्षमता पर निर्भर करता है।
मेरा वो मतलब नहीं था!
हमारे शब्द सामने वाले को चोट पहुंचा जाते हैं, फिर हम माफ़ी मांगते हुए सफाई देते हैं कि हमारा वह इरादा नहीं था। सवाल उठता है कि अगर इरादा नहीं था तो फिर वैसे शब्द मुंह से निकले कैसे?
...जहां चाह वहां हिंदी की राह
भाषा के मामले में असल चीजें हैं प्रवाह और प्रयोग...हिंदी शब्द समझने में सरल होंगे, अर्थ को ध्वनित करेंगे, और उनका नियमित प्रयोग होगा तो किसी भी क्षेत्र में अंग्रेज़ी शब्दों की घुसपैठ के लिए कोई बहाना ही नहीं बचेगा...
हिंदी के ज्ञान से सरल विज्ञान
पहले हमने दुनिया को विज्ञान का ज्ञान दिया और अब खुद एक विदेशी भाषा में विज्ञान पढ़ रहे हैं। इस बीच आख़िर हुआ क्या? विज्ञान आगे बढ़ गया और हिंदी पीछे रह गई या फिर हमने अपनी भाषा की क्षमता को जाने बग़ैर ही उसे अक्षम मान लिया?
फिल्म नगरिया की भाषा
कितनी अजीब बात है कि हिंदी फिल्म उद्योग की भाषा हिंदी नहीं है। हिंदी फिल्मों में शुद्ध हिंदी का मज़ाक़ बनाया जाता है। सेट पर बातचीत अंग्रेज़ी में होती है, पटकथा अंग्रेज़ी में लिखी जाती है और संवाद रोमन में। हिंदी फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले सितारे हिंदी बोलने में हेठी देखते हैं। हालांकि इस घटाटोप के बीच अब आशा की कुछ किरणें चमकने लगी हैं...
हिंदी किताबों में हिंदी
कोई बोली, भाषा बनती है जब वह लिखी जाती है, उसमें साहित्य रचा जाता है और विविध विषयों पर किताबें छपती हैं। पुस्तकों में भाषा का सुघड़ रूप होता है। हिंदी भाषा की विडंबना है कि उसकी किताबों में अंग्रेज़ी शब्दों की आमद बढ़ती जा रही है। कुछ को यह ज़रूरी लगती है तो बहुतों को किरकिरी। सबके अपने तर्क हैं। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर आमुख कथा का पहला लेख इस अहम मुद्दे पर पड़ताल कर रहा है कि हिंदी किताबों में हिंदी क्यों घटती जा रही है?