मानसून में भी बाल रहेंगे सलामत
Anokhi|July 13, 2024
बारिश का मौसम भले ही मन को सुकून पहुंचाता हो, पर बालों की हालत उमस भरे इस मौसम में खराब हो जाती है। बारिश के मौसम में अपने बालों की देखभाल के तरीके में लाएं कौन-से बदलाव, बता रही हैं
दिव्यानी त्रिपाठी
मानसून में भी बाल रहेंगे सलामत

मस और बारिश का मौसम आते ही क्या आपके भी तकिया, कंधे, तौलिया या फिर कपड़ों पर टूटे हुए बाल ज्यादा नजर आने लगते हैं? जवाब अगर हां है, तो इस समस्या से जूझने वाली आप अकेली नहीं हैं। जानकारों की मानें तो मानसून की दस्तक के साथ बाल झड़ने की समस्या में तीस फीसदी तक इजाफा हो जाता है। आमतौर पर जहां हमारे हर रोज 50 से 60 बाल टूटते हैं, वहीं बारिश के मौसम यह संख्या बढ़कर 250 या उससे भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में चिंता होना लाजमी है। पर, चिंता करने से बालों का टूटना कम नहीं होने वाला, इसलिए बदलते मौसम के अनुरूप अपने हेयर केयर में भी बदलाव लाइए। नमी भरे इस मौसम में आपको ध्यान रखना होगा कि आपके बाल हमेशा गीले ना रहें। साथ ही आपको स्कैल्प को भी चिपचिपाहट से बचाना होगा ताकि आप रूसी, टूटे व बेजान बालों से बची रह सकें।

क्यों बाल टूटते हैं ज्यादा?

अब आपके जहन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि भला मानसून में बाल ज्यादा क्यों टूटते हैं? इसका जवाब देते हुए हेयर एक्सपर्ट बीनू देहिनवाल बताती हैं कि मानसून में नमी ज्यादा होती है और सीबेशियस ग्लैंड तेल का ज्यादा उत्पादन करती है, जिसे हम सीबम के नाम से जानते हैं। इस कारण हमारी स्कैल्प चिपचिपी बनी रहती है जो कि धूल और गंदगी को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करती है। इस मौसम में कॉलेजन फाइबर भी सख्त होने लग जाता है। यह फाइबर हमारे बालों की जड़ों को पकड़ कर रखता है। मौसम के चलते उसमें आई सख्ती उसकी फॉलिकल की पकड़ को कमजोर कर देती है। नतीजा, बाल छूने भर से ही टूटने लग जाते हैं।

Denne historien er fra July 13, 2024-utgaven av Anokhi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra July 13, 2024-utgaven av Anokhi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA ANOKHISe alt
साथी में तलाशें ये अच्छी बातें
Anokhi

साथी में तलाशें ये अच्छी बातें

किसी रिश्ते में अगर अपना भविष्य देख रही हैं तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव पर जरा गौर करना शुरू करें। सामने वाले व्यक्ति की कौनकौन सी बातें एक खुशनुमा रिश्ते की ओर इशारा कर सकती हैं, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 07, 2024
कपल्स थेरणी ये प्यार कभी नहीं होगा कम
Anokhi

कपल्स थेरणी ये प्यार कभी नहीं होगा कम

रिश्ते की परेशानियां अपने-आप नहीं खत्म होतीं। धूमिल पड़ते प्यार को फिर से जगाने के लिए कोशिशें करनी पड़ती हैं। इन कोशिशों में मददगार साबित हो सकती हैं कपल्स थेरेपी की कुछ गतिविधियां कौन-सी गतिविधियां आपके प्यार को कम नहीं होने देंगी, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 07, 2024
इसलिए जरूरी है अपना बैंक अकाउंट
Anokhi

इसलिए जरूरी है अपना बैंक अकाउंट

कुछ मुद्दों का सामान्यीकरण नहीं किया जा सकता। वो खास तरह से हम महिलाओं की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। तकनीक, फाइनैंस, करियर और कानून की दुनिया से जुड़े ऐसे ही विशेष मुद्दों से जुड़ी जानकारियों के लिए है यह खास पन्नाना....

time-read
3 mins  |
September 07, 2024
बंद कीजिए, अपनी गलती तलाशना
Anokhi

बंद कीजिए, अपनी गलती तलाशना

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत । इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार मनोविशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब हमारी एक्सपर्ट हैं,

time-read
3 mins  |
September 07, 2024
छोटे आलू का बड़ा धमाल
Anokhi

छोटे आलू का बड़ा धमाल

छोटे-छोटे आलू न सिर्फ दिखने में आकर्षक लगते हैं बल्कि उनसे स्वादिष्ट और अनूठी रेसिपीज भी बनती हैं। बेबी पोटैटो की कुछ ऐसी ही शानदार रेसिपीज बता रही हैं.

time-read
4 mins  |
September 07, 2024
आपने तलाशी अपने रिश्ते की खुशी?
Anokhi

आपने तलाशी अपने रिश्ते की खुशी?

रिश्ते से मिलने वाली खुशी ही उसे मजबूत आधार देती है। आप सालों से साथ हैं। पर, क्या यह साथ आपको खुशी दे रहा है ? इस सवाल का जवाब अगर अभी तक नहीं मिल पाया है, तो इन सवालों का जवाब दें और सुलझाएं यह गुत्थी

time-read
3 mins  |
September 07, 2024
सास-बहू की जोड़ी भी बन सकती है नंबर-1
Anokhi

सास-बहू की जोड़ी भी बन सकती है नंबर-1

सास, बहू और ससुराल की बातें जिंदगी में तनाव का कारण न बनें, इसलिए इस नाजुक रिश्ते में पहले से ही एक सीमा तय करना जरूरी है। क्या हैं ये सीमाएं और कैसे इन्हें करें तय, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
September 07, 2024
मिले खुशी और सम्मान बस, इतना सा ख्वाब है
Anokhi

मिले खुशी और सम्मान बस, इतना सा ख्वाब है

एक महिला कई तरह के रिश्तों की धुरी होती है। इन रिश्तों को मधुर बनाए रखने में वह अपनी पूरी ऊर्जा लगा देती है, पर बदले में कोई उससे कभी यह नहीं पूछता कि रिश्ते को लेकर तुम्हारी अपेक्षाएं क्या हैं? एक रिश्ते में महिला किन बातों की उम्मीद रखती है, यह भी समझना जरूरी है। महिलाओ की इन्हीं उम्मीदों पर रोशनी डाल रही हैं

time-read
5 mins  |
September 07, 2024
सजें भी और नजर से बचें भी
Anokhi

सजें भी और नजर से बचें भी

कुछ बुरा होते ही हम सबकी पहली प्रतिक्रिया होती है, नजर लग गई होगी। इस नजर से बचने के लिए हम सब तरह-तरह के टोटके करते हैं, जिनमें से एक टोटका अब फैशन ट्रेंड बन चुका है। हम यहां बात कर रहे हैं, ईवल आई ज्वेलरी की। क्या है यह ज्वेलरी ट्रेंड और इसे कैसे अपनाएं, बता रही हैं स्वाति शर्मा

time-read
3 mins  |
August 31, 2024
मुखर बनिए फायदे में रहिए
Anokhi

मुखर बनिए फायदे में रहिए

ऑफिस में अपनी बात रखने का लहजा एक महिला के करियर ग्राफ पर गहरा असर डालता है। मुखर और स्पष्ट तरीके से ऑफिस में कैसे रखें अपनी बात, बता रही हैं शाश्वती

time-read
3 mins  |
August 31, 2024