![इन पर्चों को कौन करेगा हल](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1720424272/articles/JlRs2XGni1720437166257/1720437484266.jpg)
उनके शौहर दिल्ली में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं. यह सोचकर वे दिल्ली आई थीं कि बकरीद का त्योहार परिवार के साथ मनाना है. 14 जून की रात में एनटीए ने 18 जून की नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया. उनका परीक्षा केंद्र पटना में था. ट्रेन का टिकट कन्फर्म न होने पर बर्थ शेयर करके ठीक बकरीद वाले दिन वे रवाना हुईं और 18 जून की सुबह पटना पहुंचीं. परीक्षा देकर शाम को फ्लाइट से दिल्ली लौटीं. पचीसेक हजार रुपए खर्च हुए पर उन्हें परीक्षा हो जाने का सुकून था. पर 24 घंटे के अंदर ही नेट की परीक्षा रद्द होने की खबर आ गई. वे कहती हैं, "मुझे लगा कि इस पूरी व्यवस्था ने मुझ जैसे लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेर दिया. मेरे जैसे लाखों छात्र परेशानियां उठाकर तैयारी करते हैं और परीक्षा देने जाते हैं."
कुछ ऐसी ही कहानी नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी कर रही शिवांगी सिंह की भी है. सेमेस्टर ब्रेक होने की वजह से वे परिवार के पास लखनऊ चली गई थीं. 15 जून की सुबह एडमिट कार्ड का पता चला. उनका सेंटर दिल्ली के बहुत रिमोट क्षेत्र में था. किसी तरह बस से वे दिल्ली आईं. 18 जून को मेट्रो और ऑटो बदलते हुए सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पहुंचकर पेपर दिया. अब वे कहती हैं: "सारी मेहनत व्यर्थ हो गई. ऐसा लगता है, सबका भरोसा टूट गया है."
Denne historien er fra July 17, 2024-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 17, 2024-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![दिलकश नजारों के बीच विवाह](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/of3TRWlW31721652785721/1721653096596.jpg)
दिलकश नजारों के बीच विवाह
बेहद धूमधाम से होने वाली शादियां हमें बहुत भाती हैं. भारत के कुछ सबसे अच्छे वेडिंग डेस्टिनेशन, साथ ही ठहरने की जगहों और गजब की तस्वीरें लेने के बारे में पेश हैं कुछ सुझाव
![घूमकर देखो जहां तक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/etZOZ6N5F1721652622107/1721652757793.jpg)
घूमकर देखो जहां तक
हीरामंडी के दिलकश अदाकार ताहा शाह बडूशा कान (फ्रांस) से लेकर मॉनसून की सैरगाहों तक अपनी सम्मोहक यात्राओं के तजुर्बे साझा कर रहे हैं
![असमी आन-बान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/e1JklhVrE1721652380475/1721652556066.jpg)
असमी आन-बान
असम अपने प्राकृतिक सौन्दर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध वन्यजीवों के साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है, जिसे उद्योग का दर्जा और होमस्टे और चाय पर्यटन को बढ़ावा देने जैसी सरकारी योजनाओं का समर्थन हासिल है. निवेश को आकर्षित करने, सैलानियों के अनुभवों को बढ़ाने और स्थायी पर्यटन प्रथाओं के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की योजना तैयार है
![बरसात में जगल का मज़ा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/AumAgpWKX1721651882294/1721652378812.jpg)
बरसात में जगल का मज़ा
मुन्नार से कोच्चि और फिर वायनाड तक, केरल में बरसात के मौसम का भरपूर आनंद लें
![पहले आपस में तो लड़ लें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/dBrFX37Uj1721651257912/1721651846496.jpg)
पहले आपस में तो लड़ लें
लोकसभा चुनाव के बाद यूपी भाजपा में मची अंतर्कलह दूर करने में विफल रही कार्यसमिति बैठक, शीर्ष नेतृत्व किया हस्तक्षेप
![सावधान! आगे टूटा हुआ पुल है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/QAWI09ZwA1721649239121/1721651257890.jpg)
सावधान! आगे टूटा हुआ पुल है
बिहार में नदियों की गाद निकासी से लेकर पुल-पुलिया बनाने तक में ठेकेदारों, इंजीनियरों और अफसरों ने नदियों का स्वभाव समझने में की बड़ी भूल. धड़ाधड़ गिरते पुल उसी का नतीजा
![किसी भी कीमत पर जाएंगे अमेरिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/aGEcPOj241721648421734/1721649234221.jpg)
किसी भी कीमत पर जाएंगे अमेरिका
पश्चिमी देशों में जाने के गैर-कानूनी 'डंकी' रूट की दिल दहला देने वाली कहानियों के बावजूद गुजरात, पंजाब और देश के दूसरे हिस्सों के नौजवानों को बेहतर जिंदगी का सपना लुभाता है, इंडिया टुडे ने गुजरात में कुछ परिवारों से बातचीत करके पता लगाने की कोशिश कि अवैध आव्रजन की पूरी अर्थव्यवस्था है क्या
![मोर्चे पर डटे दूसरे महारथी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/yfeFUn9YH1721646247208/1721646611351.jpg)
मोर्चे पर डटे दूसरे महारथी
अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये सभी भारतीय एथलीट अपने शॉट्स, स्ट्रोक्स, टेकडाउन और पंच से पेरिस में भारत की चमक बढ़ा सकते हैं
![सोने की जुस्तजू](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/jXT9EjffG1721644015026/1721646243013.jpg)
सोने की जुस्तजू
ओलंपिक का अद्यतन ध्येय वाक्य कहता है, \"सिटियस, अल्टियस, फोर्टियस-कम्युनिटर'. अर्थ है और तेज, और ऊंचा, और मजबूत-एक साथ. एक और लैटिन शब्द पर गौर किया जा सकता है-'फॉर्चुना'. किस्मत-या, जैसा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली बैडमिंटन जोड़ी के एक साथी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी कहते हैं, “नियति\"-भी मुनासिब भूमिका निभाती ही है.
![बैकफुट पर सीएम सिद्धारमैया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/FXT8dHKBi1721643819183/1721644010308.jpg)
बैकफुट पर सीएम सिद्धारमैया
विधानसभा के पश्चिम प्रवेश पर नया नक्काशीदार शीशम का दरवाजा भीतर उठ रहे तूफान से कुछ भी संरक्षण नहीं देता. मॉनसून सत्र के पहले दिन 15 जुलाई को जब सदन की बैठक आहूत की गई तो इस सदन ने सदस्यों का स्वागत किया. कर्नाटक के दो विपक्षी दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसका सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) पहले से ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार को भ्रष्टाचार के कथित मामलों को लेकर हफ्तों से निशाना बना रहे हैं.