![देसी गाय-ब्राजीली सांड़ लाएंगे दूध क्रांति](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1720424272/articles/uqjU-xWqu1720437474512/1720437728416.jpg)
ब्राजील वही देश है जिसने सन् 1870 से ही दशकों तक बहुत ज्यादा दूध देने के लिए मशहूर गिर गएं आयात कीं. अब यह रिटर्न गिफ्ट महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत उन राज्यों को भी दिया जाएगा जहां गिर गायें पाई जाती हैं. उम्मीद की जा रही है कि ब्राजील के गिर सांड़ों के वीर्य से ऐसी गिर गायें पैदा होंगी जो सामान्य के मुकाबले पांच से आठ गुना ज्यादा दूध देंगी. भारत में हाल के दशकों में गिर गायों की आबादी में कमी आई है. ऐसे में इस वीर्य का इस्तेमाल मूल देश में उनकी आबादी बढ़ाने के लिए भी किया जाएगा. यह केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत आनुवंशिक सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) छह करोड़ रुपए की इस पहल को जमीन पर उतार रहा है.
गुजरात के पशुपालन विभाग के एक अफसर कहते हैं, "वीर्य के ये स्ट्रॉ (जिनमें वीर्य रखा जाता है) ब्राजील के उन चार सांड़ों के हैं जो 'शीर्ष प्रदर्शन' कर रहे हैं. इनसे यहां की उच्च श्रेणी की गिर गायों का गर्भाधान कराया जाएगा और उनसे पैदा गायें सुपर परफॉर्मर होंगी. " विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यह पहल कामयाब होती है तो अगले दशक के दौरान गिर गायों का रोज का औसत दूध उत्पादन 20-30 लीटर बढ़ सकता है. उम्मीद तो यहां तक की जा रही है कि टॉप 'परफॉर्मर' गाएं दिन में 60-70 लीटर तक दूध दे सकती हैं. वीर्य एक निजी डेयरी किसान से खरीदा गया है और ब्राजील की सरकार ने उसे प्रमाणित किया है. हालांकि परियोजना को फलीभूत होने में दो साल लगे, पर अब डीएएचडी जल्द गिर सांड़ों के वीर्य के 2.5 लाख स्ट्रॉ के आयात के लिए वैश्विक निविदा जारी करेगा, जिनमें से दो लाख स्ट्रॉ पारंपरिक वीर्य के होंगे और 50,000 सेक्ससॉर्टेड या लिंग-वर्गीकृत वीर्य के होंगे (जिसमें पहले से चुना गया होता है कि संतान नर होगी या मादा).
Denne historien er fra July 17, 2024-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 17, 2024-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![दिलकश नजारों के बीच विवाह](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/of3TRWlW31721652785721/1721653096596.jpg)
दिलकश नजारों के बीच विवाह
बेहद धूमधाम से होने वाली शादियां हमें बहुत भाती हैं. भारत के कुछ सबसे अच्छे वेडिंग डेस्टिनेशन, साथ ही ठहरने की जगहों और गजब की तस्वीरें लेने के बारे में पेश हैं कुछ सुझाव
![घूमकर देखो जहां तक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/etZOZ6N5F1721652622107/1721652757793.jpg)
घूमकर देखो जहां तक
हीरामंडी के दिलकश अदाकार ताहा शाह बडूशा कान (फ्रांस) से लेकर मॉनसून की सैरगाहों तक अपनी सम्मोहक यात्राओं के तजुर्बे साझा कर रहे हैं
![असमी आन-बान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/e1JklhVrE1721652380475/1721652556066.jpg)
असमी आन-बान
असम अपने प्राकृतिक सौन्दर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध वन्यजीवों के साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है, जिसे उद्योग का दर्जा और होमस्टे और चाय पर्यटन को बढ़ावा देने जैसी सरकारी योजनाओं का समर्थन हासिल है. निवेश को आकर्षित करने, सैलानियों के अनुभवों को बढ़ाने और स्थायी पर्यटन प्रथाओं के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की योजना तैयार है
![बरसात में जगल का मज़ा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/AumAgpWKX1721651882294/1721652378812.jpg)
बरसात में जगल का मज़ा
मुन्नार से कोच्चि और फिर वायनाड तक, केरल में बरसात के मौसम का भरपूर आनंद लें
![पहले आपस में तो लड़ लें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/dBrFX37Uj1721651257912/1721651846496.jpg)
पहले आपस में तो लड़ लें
लोकसभा चुनाव के बाद यूपी भाजपा में मची अंतर्कलह दूर करने में विफल रही कार्यसमिति बैठक, शीर्ष नेतृत्व किया हस्तक्षेप
![सावधान! आगे टूटा हुआ पुल है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/QAWI09ZwA1721649239121/1721651257890.jpg)
सावधान! आगे टूटा हुआ पुल है
बिहार में नदियों की गाद निकासी से लेकर पुल-पुलिया बनाने तक में ठेकेदारों, इंजीनियरों और अफसरों ने नदियों का स्वभाव समझने में की बड़ी भूल. धड़ाधड़ गिरते पुल उसी का नतीजा
![किसी भी कीमत पर जाएंगे अमेरिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/aGEcPOj241721648421734/1721649234221.jpg)
किसी भी कीमत पर जाएंगे अमेरिका
पश्चिमी देशों में जाने के गैर-कानूनी 'डंकी' रूट की दिल दहला देने वाली कहानियों के बावजूद गुजरात, पंजाब और देश के दूसरे हिस्सों के नौजवानों को बेहतर जिंदगी का सपना लुभाता है, इंडिया टुडे ने गुजरात में कुछ परिवारों से बातचीत करके पता लगाने की कोशिश कि अवैध आव्रजन की पूरी अर्थव्यवस्था है क्या
![मोर्चे पर डटे दूसरे महारथी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/yfeFUn9YH1721646247208/1721646611351.jpg)
मोर्चे पर डटे दूसरे महारथी
अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये सभी भारतीय एथलीट अपने शॉट्स, स्ट्रोक्स, टेकडाउन और पंच से पेरिस में भारत की चमक बढ़ा सकते हैं
![सोने की जुस्तजू](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/jXT9EjffG1721644015026/1721646243013.jpg)
सोने की जुस्तजू
ओलंपिक का अद्यतन ध्येय वाक्य कहता है, \"सिटियस, अल्टियस, फोर्टियस-कम्युनिटर'. अर्थ है और तेज, और ऊंचा, और मजबूत-एक साथ. एक और लैटिन शब्द पर गौर किया जा सकता है-'फॉर्चुना'. किस्मत-या, जैसा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली बैडमिंटन जोड़ी के एक साथी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी कहते हैं, “नियति\"-भी मुनासिब भूमिका निभाती ही है.
![बैकफुट पर सीएम सिद्धारमैया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1774093/FXT8dHKBi1721643819183/1721644010308.jpg)
बैकफुट पर सीएम सिद्धारमैया
विधानसभा के पश्चिम प्रवेश पर नया नक्काशीदार शीशम का दरवाजा भीतर उठ रहे तूफान से कुछ भी संरक्षण नहीं देता. मॉनसून सत्र के पहले दिन 15 जुलाई को जब सदन की बैठक आहूत की गई तो इस सदन ने सदस्यों का स्वागत किया. कर्नाटक के दो विपक्षी दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसका सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) पहले से ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार को भ्रष्टाचार के कथित मामलों को लेकर हफ्तों से निशाना बना रहे हैं.