पहले आपस में तो लड़ लें
India Today Hindi|July 31, 2024
लोकसभा चुनाव के बाद यूपी भाजपा में मची अंतर्कलह दूर करने में विफल रही कार्यसमिति बैठक, शीर्ष नेतृत्व किया हस्तक्षेप
आशीष मिश्र
पहले आपस में तो लड़ लें

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए जगह तलाशने में पार्टी नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. पिछली सभी प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में करीब 600 नेता-कार्यकर्ता बुलाए जाते थे. इस बार के लोकसभा चुनाव में 62 से घटकर महज 33 सीटों पर सिमटने वाली पार्टी ने ब्लॉक तक के नेताओं को बुलावा भेजा था. ऐसे में प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेताओं की संख्या 3,000 तक पहुंच गई थी. काफी खोजबीन के बाद लखनऊ की आशियाना कॉलोनी में डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के आंबेडकर सभागार को 14 जुलाई को होने वाली अभूतपूर्व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए उपयुक्त पाया गया.

इतनी बड़ी कार्यसमिति के आयोजन के पीछे भगवा दल की मंशा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित कर लोकसभा चुनाव के नतीजों के कारणों पर मंथन करना थी, पर हुआ इसका उलटा. शीर्ष नेताओं में खींचतान, जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष, अंतर्कलह जैसे कई मुद्दों पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कन्नी काटती हुई दिखी. उत्साहहीन माहौल ने प्रदेश कार्यसमिति को महज औपचारिकता भरा आयोजन बना दिया.

बैठक में स्पष्ट हो गया कि सरकार और संगठन के बीच सब ठीक नहीं है. इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के भाषण से शुरू हुई. उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे बढ़कर हैं. उसके मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं हो सकता. प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा, "जो आपका दर्द है, वही मेरा भी दर्द है. सरकार से बड़ा संगठन है, संगठन था और रहेगा. " मौर्य ने यह भी कहा कि 7 कालिदास मार्ग (लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य का आधिकारिक आवास) कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला है. बैठक में कार्यकर्ताओं के मन की बात कहने पर मौर्य को सबसे ज्यादा तालियां मिलीं.

Denne historien er fra July 31, 2024-utgaven av India Today Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra July 31, 2024-utgaven av India Today Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA INDIA TODAY HINDISe alt
दिग्गजों के सामने दिखाया दम
India Today Hindi

दिग्गजों के सामने दिखाया दम

पुणे की युवा तबलावादक साबनी तलवलकर उस्ताद जाकिर हुसैन के सामने बजाने, जेंडर दायरे और संगीत में सोशल मीडिया पर

time-read
2 mins  |
September 11, 2024
प्रयोग जो बन चला परंपरा
India Today Hindi

प्रयोग जो बन चला परंपरा

क्यों न गांवों में ही लाइब्रेरी खोली जाएं! सीएसआर की पूंजी के साथ एक पुलिस अफसर का शुरू किया गया उपक्रम ग्रामीण हरियाणा के हजारों नौजवानों के लिए बन गया वरदान

time-read
5 mins  |
September 11, 2024
श्रीलंका के लिए आखिरी मौका
India Today Hindi

श्रीलंका के लिए आखिरी मौका

श्रीलंका 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के लिए कमर कस रहा. 2022 के आर्थिक पतन से अब भी वह पूरी तरह उबर नहीं पाया है. ऐसे में यह चुनाव उसके लिए निर्णायक अवसर

time-read
4 mins  |
September 11, 2024
धूल झाड़कर पार्टी फिर से मैदान में
India Today Hindi

धूल झाड़कर पार्टी फिर से मैदान में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उनके नायब मनीष सिसोदिया बाहर आ चुके हैं जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में आप की उम्मीदों को हौसला मिला है. संकटों से घिरी पार्टी अब आगे की रणनीति बनाने में जुटी

time-read
10 mins  |
September 11, 2024
हिंदुत्व का नया झंडाबरदार
India Today Hindi

हिंदुत्व का नया झंडाबरदार

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा का असमिया संस्कृति के संरक्षण को हिंदू पहचान जोड़कर ध्रुवीकरण करने वाला नैरेटिव असम के सियासी फलक को लगातार नए सिरे से गढ़ रहा. इसने सामाजिक खाई को भी गहरा किया

time-read
8 mins  |
September 11, 2024
अब नजर से उतरने का अंदेशा
India Today Hindi

अब नजर से उतरने का अंदेशा

मुसलमान कह रहे हैं कि राजद का मुस्लिम-यादव समीकरण बस नाम का रह गया है. मुसलमान जनसुराज, एमआइएम और पप्पू यादव जैसे विकल्पों की तलाश में हैं. अब राजद भी इन्हें मनाने को मजबूर

time-read
8 mins  |
September 11, 2024
गले में फंस गया क ख ग
India Today Hindi

गले में फंस गया क ख ग

कोर्ट के आदेश से दोबारा जारी होगी 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती की मेरिट सूची. आरक्षण के प्रावधानों को समुचित रूप से लागू न करने से हुई यूपी सरकार की किरकिरी

time-read
7 mins  |
September 11, 2024
वादी को वादा निभाने का इंतजार
India Today Hindi

वादी को वादा निभाने का इंतजार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार. यहां हाथ मिलाने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन कर अपनी संभावनाओं को बल दिया

time-read
5 mins  |
September 11, 2024
यौ दंगल तो सीद्धा सै
India Today Hindi

यौ दंगल तो सीद्धा सै

एक दशक से सत्ता पर काबिज भाजपा अपने इस जाट गढ़ को फिर से मजबूत हो रही कांग्रेस से बचाने की कोशिश कर रही. उधर कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह से हलकान

time-read
6 mins  |
September 11, 2024
कार्यस्थल पर स्त्री सुरक्षा - क्या-क्या करें उपाय
India Today Hindi

कार्यस्थल पर स्त्री सुरक्षा - क्या-क्या करें उपाय

कोलकाता में बलात्कार और हत्या की जघन्य वारदात ने एक बार फिर जाहिर किया कि देश में काम करने की जगहें महिलाओं के लिए कितनी असुरक्षित हैं, उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के लिए संबंधित पक्षों के लिए एक ढोस-सा ब्लूप्रिंट

time-read
3 mins  |
September 11, 2024